CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गोभी के खेत में बकरी घुसने से मचा बवाल, मालदा में TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, 6 घायल

गोभी के खेत में बकरी घुसने से मचा बवाल, मालदा में TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, 6 घायल

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में होली के दिन टीएमसी के पंचायत सचिव की हत्या कर दी गई. शनिवार दोपहर को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई. पंचायत प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम छह लोग घायल बताए गए हैं.यह घटना भुटनी थाना अंतर्गत हीरानंदपुर ग्राम पंचायत के गोवर्धनटोला गांव में घटी. दो परिवारों और रिश्तेदारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था.

मुख्य विवाद दो चचेरे भाइयों, बीरेन मंडल और फेकोन मंडल के बीच है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बीरेन की एक बकरी उस खेत में चली गई, जहां गोभी के पौधे लगे थे और उसने कुछ गोभी के पत्ते चबा लिए और इसे लेकर हंगामा मच गया.टीएमसी नेता की पीट-पीटकर हत्याइससे नाराज फेकोन मंडल कुछ लोगों को अपने साथ लेकर बीरेन पर हमला कर दिया. उस समय होली खेली जा रही था. जब फेकोन हमला करने आया तो बीरेन के साथ उसका भाई कमल मंडल, उसकी पत्नी और कुछ अन्य लोग भी थे. दोनों पक्षों में झड़प होने लगी. कमल मंडल और उनकी पत्नी की हथौड़े से पिटाई की गई.कमल मंडल की मौके पर ही मौत हो गई. वह दक्षिण चांदीपुर ग्राम पंचायत के सचिव हैं.पुलिस ने कमल मंडल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भुटनी पुलिस स्टेशन भेज दिया, जबकि उनकी पत्नी को पहले मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बाद में कोलकाता रेफर कर दिया गया.

इस बीच, फोकन मंडल को भुटनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.मालदा में चौथे टीएमसी नेता की हत्याहालांकि, भाजपा जिला नेतृत्व का आरोप है कि जिला प्रशासन की नाकामी के कारण पंचायत सचिव की सरेआम हत्या कर दी गई. पूरे जिले में हथियार और नशे का कारोबार बढ़ रहा है. कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है.बता दें कि यह चौथा अवसर है, जब मालदा में टीएमसी के किसी नेता की हत्या कर दी गयी है. इससे पहले महज दो महीने पहले ही मालदा में जिले के तृणमूल उपाध्यक्ष दुलाल सरकार उर्फ बाबला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

तृणमूल नेता की 2 जनवरी को इंग्लिश बाजार के महानंदपल्ली में बदमाशों ने कई गोलियों चलाई थी.कथित तौर पर दुलाल की हत्या 50 लाख रुपए की सुपारी लेकर की गई थी. पुलिस ने हत्या की जांच के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया. सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में मालदा शहर के तृणमूल अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ तिवारी भी शामिल हैं. जैसे ही नरेन्द्रनाथ को गिरफ्तार किया गया, तृणमूल ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. उस घटना के दो महीने बाद मालदा में एक और हत्या हुई.

Supreme Court Rejects Plea on Baswaraju Cremation: माओवादी नेता के परिजनों को बड़ा झटका
Cyber Crime Blackmail Kanpur: खेतों में बैठकर ‘डीसीपी’ बन लोगों को डराते रहे ठग, पुलिस ने गैंग को किया बेनकाब
मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, NO फ्लाइंग जोन में सीएम के पास मंडरा रहा था ड्रोन, दो युवक गिरफ्तार
Bijapur Maoist Encounter Today: इंद्रावती किनारे मुठभेड़, दो वर्दीधारी नक्सली ढेर
Prayagraj mahakumbh : खुद की तेरहवीं में लौटा महाकुंभ भगदड़ में लापता हुआ शख्स, देखते ही पूरा मोहल्ला रह गया दंग, मातम बदला खुशनुमा माहौल में

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teachers Online Attendance Missing
Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

Teachers Online Attendance Missing : ऑनलाइन व्यवस्था के…

CG Government Death Records
CG Government Death Records : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताया, पेंशन और राशन पर संकट

CG Government Death Records : जांच के बाद…

HNLU Raipur Food Controversy
HNLU Raipur Food Controversy : लॉ यूनिवर्सिटी की मेस में शाकाहारी भोजन में मिला अंडा, छात्रों की शिकायत पर मैनेजर हटाया

HNLU Raipur Food Controversy : विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार…

Temple Land Compensation
Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

Temple Land Compensation :दस्तावेजों में कमी या अन्य…

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?