CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Trump on Houthis: ‘नरक में भेज रहे हैं…’, हूती विद्रोहियों पर ट्रंप का टूटा कहर, खड़े होकर अटैक की लाइव कवरेज देखते रहे राष्ट्रपति

Trump on Houthis: ‘नरक में भेज रहे हैं…’, हूती विद्रोहियों पर ट्रंप का टूटा कहर, खड़े होकर अटैक की लाइव कवरेज देखते रहे राष्ट्रपति

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर भड़के हुए हैं. वह हूती विद्रोहियों पर इस कदर गुस्सा हैं कि उनके आदेश पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले शुरू कर दिए गए हैं, जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है.  ने हूती विद्रोहियों को कह दिया है कि अगर उनकी गतिविधियां नहीं रुकी तो वे उनकी जिंदगी को नरक से भी बदतर कर देंगे. इतना ही नहीं ट्रंप ने हूती विद्रोहियों का समर्थन करने पर ईरान को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि हूतियों के समर्थन को तुरंत बंद करनाव्हाइट हाउस ने कहा कि लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हूती के हमलों से रक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप सख्त एक्शन ले रहे हैं

. बहुत लंबे समय से अमेरिका के आर्थिक और राष्ट्रीय हितों को हूतियों से खतरा रहा है लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए अब यह नहीं होगा. लेकिन सवाल है कि ट्रंप अचानक हूती विद्रोहियों पर इतना भड़के हुए क्यों हैं?ट्रंप ने कहा कि आज मैंने यमन में हूती आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सैन्य हमले को मंजूरी दे दी. हूतियों ने लाल सागर में अमेरिका और अन्य देशों के खिलाफ आतंक छेड़ा हुआ है. हमारे जहाजों और एयरक्राफ्ट पर ये लोग हमले कर रहे हैं. इनके प्रति बाइडेन का रवैया कमजोर था, जिस वजह से हूतियों के इरादे बुलंद हुए.उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से अमेरिका का कोई भी व्यावसायिक जहाज सुरक्षित तरीके से लाल सागर की सुएज नहर से होकर नहीं गुजरा है. अमेरिका का आखिरी युद्धपोत इस रूट से चार महीने पहले गुजरा था, जिस पर हूती विद्रोहियों ने दर्जनभर से ज्यादा हमले किए थे.

ईरान समर्थित हूती विद्रोही अमेरिकी जहाजों पर मिसाइल से हमला करते हैं. इससे हमारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा है और निर्दोष लोगों की जिंदगी को भी खतरा हुआ है. लाल सागर में इतने आक्रामक क्यों हैं हूती विद्रोही?यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों लगातार लाल सागर में लगातार अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल के व्यावसायिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं. पिछले साल के आखिरी कुछ महीनों में ही हूती विद्रोहियों ने लाल सागर गलियारे में 70 से अधिक जहाजों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया था. हूती विद्रोहियों ने समय-समय पर लाल सागर में कई बार मालवाहक जहाजों को हाइजैक भी किया है. नवंबर 2023 में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक कार्गो शिप अपने कब्जे में ले लिया था.

उनका कहना था कि ये इजराइल का है. हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है. इसके लिए उन्होंने यमन के तट पर अपने नियंत्रण वाले इलाके से ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है.हूती विद्रोहियों का कहना है कि वे इजराइल, अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बनाते हैं, ताकि गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध समाप्त करने का दबाव बनाया जा सके. वहीं, इन हमलों को लेकर अमेरिका का कहना है कि हूती विद्रोही लाल सागर में लगातार उनके युद्धपोतों को निशाना बना रहे हैं.

सलमान खान मौत की धमकियों से नहीं होते हैं परेशान, कहा- भगवान, अल्लाह सबसे ऊपर हैं
Bihar : पटना में PUBG खेल कर घर चलाता था शख्स, पत्नी ने रोका तो कर लिया Suicide
Congress Mandal President Controversy: गरियाबंद में जारी सूची ने बढ़ाई हलचल, दिवंगत नेता को सौंप दी गई मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Old Mutation Cancelled : रायपुर संभागायुक्त ने 48 साल पुराना नामांतरण किया निरस्त
अभिषेक बनर्जी ने भर्ती घोटाले में मांगे 15 करोड़ रुपये, CBI की चार्जशीट में दावे से मचा बवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Jamul Murder Attempt : एक्स गर्लफ्रेंड के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च डालकर धारदार हथियार से वार
Durg Jamul Murder Attempt : एक्स गर्लफ्रेंड के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च डालकर धारदार हथियार से वार

जामुल में हुए इस हमले (Durg Jamul Murder…

Chhattisgarh BJP Urban Body Elections : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी
Chhattisgarh BJP Urban Body Elections : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों (Chhattisgarh BJP Urban…

APK File Cyber Fraud : मोबाइल पर एपीके फाइल छूते ही खाते से 70 हजार रुपये पार, चार बैंक खातों में पहुंची रकम
APK File Cyber Fraud : मोबाइल पर एपीके फाइल छूते ही खाते से 70 हजार रुपये पार, चार बैंक खातों में पहुंची रकम

मोबाइल में संदिग्ध एपीके फाइल से हुई ठगी…

Bilaspur Auto QR Code Registration : 8 हजार ऑटो का पंजीयन, अब क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेगी चालक की कुंडली
Bilaspur Auto QR Code Registration : 8 हजार ऑटो का पंजीयन, अब क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेगी चालक की कुंडली

शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित,…

Teacher Conviction Departmental Action : सजा के 24 दिन बाद भी नौकरी कर रहा दोषी शिक्षक, विभाग बेखबर
Teacher Conviction Departmental Action : सजा के 24 दिन बाद भी नौकरी कर रहा दोषी शिक्षक, विभाग बेखबर

सजा के बाद भी शिक्षक के नौकरी करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?