CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में आगजनी से 5 दुकानें जलकर राख:युवक ने दुकान-गाड़ी को किया आग के हवाले; CCTV वीडियो वायरल

दुर्ग में आगजनी से 5 दुकानें जलकर राख:युवक ने दुकान-गाड़ी को किया आग के हवाले; CCTV वीडियो वायरल

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

दुर्ग , 17 मार्च 2025 :

दुर्ग में आगजनी की घटना में एक दो नहीं बल्कि 5-5 दुकानें जलकर राख हो गई। इसके करोड़ों का नुकसान हुआ। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, जिससे साफ पता चल रहा है यह दुर्घटना नहीं बल्कि किसी व्यक्ति ने वारदात की है। दुर्ग पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह घटना दुर्ग जिला मुख्यालय के गांधी चौक स्थित हटरी बाजार की है। यहां शनिवार देर रात किसी व्यक्ति ने बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। युवक के द्वारा लगाई गई आग ने 4 जूते चप्पल और एक इलेक्ट्रॉनिक्स सहित 5 दुकानों को जलाकर राख कर दिया।

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उस फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक ने पहले एक दुकान को आग के हवाले किया। उसके बाद उसने दुकान के सामने खड़ी एक दोपहिया वाहन को आग लगा दिय

इसके बाद इस आग ने एक-एक करके 5 दुकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंचकर आग बुझाती 4 जूता चप्पल और एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस जांच शुरू कर दी है, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद संदिग्ध की पहचान नहीं कर पाई है।

पुलिस जल्द करेगी आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग सिटी एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर का कहना है कि हटरी बाजार में आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति आग लगाता हुआ दिख रहा है।

इससे यह पुख्ता हो जाता है कि यह एक साजिश के तहत की गई घटना है। पुलिस जल्द संदिग्ध की पहचान करके उसे गिरफ्तार करेगी।

पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

हटरी बाजार में लगी आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया है, लेकिन इस घटना के बाद से पुलिस की गश्त और सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस घटना के बाद से व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने दुर्ग एसपी से आरोपी को जल्द पकड़ने और इस घटना के पीछे लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Wrong Injection : गलत इंजेक्शन ने ली जान, अस्पताल की गलियों में गूंजे परिजनों के आंसू…!
Campaign against child marriage : सूरजपुर में 4 महीने में 40 केस रोके गए
Andhra Pradesh Accident :  बस ने खोया कंट्रोल, सीधा जा गहरी घाटी में गिरी, 9 लोगों ने गंवाई जान
Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान
उदयनगर में रामपुरा के समीप बाइक-कार भिड़ंत में एक की मौत-दो घायल, दोनों वाहनों में लगी आग…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?