CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंस्टा पर मिली ‘हसीना’, भूल गया परिवार, फिर मिली युवक की लाश…दिल दहला देगी मर्डर की कहानी

इंस्टा पर मिली ‘हसीना’, भूल गया परिवार, फिर मिली युवक की लाश…दिल दहला देगी मर्डर की कहानी

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मार्च कर्नाटक के मैसूर में एक शख्स की हत्या कर दी जाती है, जो अपनी पत्नी को छोड़कर एक दूसरी महिला के साथ रह रहा था. उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन उसकी पत्नी दोनों को लेकर अपने मायके चली गई थी. इसके बाद से ही वह दूसरी महिला के साथ रह रहा था. इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई. शख्स की हत्या के बाद से उसके साथ रहने वाली महिला फरार है. ऐसे में पुलिस को उसी पर शक जा रहा है.ये मामला मैसूर तालुका के अनुगनहल्ली से सामने आया है, जहां रहने वाले दोरेस्वामी उर्फ सूर्या की हत्या की गई. वह शादीशुदा था, लेकिन इंस्टाग्राम पर मिली एक महिला के साथ रह रहा था.

उसकी सात साल पहले हिंकल निवासी दीपिका से शादी हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. दोनों की जिंदगी खुशहाली से चल रही थी. इसी बीच इंस्टाग्राम पर सूर्या की मुलाकात बेंगलुरु की रहने वाली श्वेता से हुई और फिर सब कुछ बदल गया. 12 मार्च की रात सूर्या की बेरहमी से हत्या कर दी गई.कुछ दिन बाद हो गई हत्याइंस्टाग्राम पर मुलाकात के बाद श्वेता और सूर्या साथ भी रहने लगे. इसी गुस्से में सूर्या की पत्नी ने बच्चों के साथ घर भी छोड़ दिया था और मायके चली गई थी. यहां तक की सूर्या की मां भी अपनी बहू के साथ ही चली गई थीं, लेकिन इतना सब होने के बाद भी सूर्या श्वेता के साथ ही रह रहा था. सूर्या की पत्नी ने बताया कि सूर्या उनसे अनुगनहल्ली में उनकी दो एकड़ जमीन, घर और संपत्ति सूर्या के नाम करने के लिए कह रहा था. हालांकि पत्नी ने इनकार कर दिया था. फिर कुछ दिन बाद 12 मार्च की रात को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई.

श्वेता पर लगाया हत्या का आरोपशुरुआत में सूर्या के परिवार वालों ने श्वेता पर सूर्या की हत्या के आरोप लगाए. क्योंकि गांव वालों ने हत्या वाले दिन सूर्या को श्वेता के साथ घर पर देखा था. फिर, 13 मार्च की सुबह, वह बस स्टॉप के पास से गुजरती हुई देखी गई. इतना ही नहीं, उसने नशे में एक मैसेज छोड़ा था, जिसमें कहा था कि श्वेता उसे कुछ दिनों से प्रताड़ित कर रही है. इस सब के चलते परिवार वालों ने श्वेता पर संपत्ति के लिए उनकी हत्या का आरोप लगाया. परिवार वालों ने श्वेता के खिलाफ ही पुलिस में केस दर्ज कराया. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पूरा मामला ही पलट गया.पुलिस ने श्वेता की तलाश की, लेकिन श्वेता का मोबाइल फोन बंद है और उसका अभी तक पता नहीं चल पाया. पुलिस को शक हुआ कि श्वेता ने ही हत्या की है

. पुलिस ने आगे जांच की तो कुछ और ही सामने आया. जांच में ये पता लगाने के दौरान कि क्या सूर्या की किसी और से दुश्मनी थी. तब पता चला कि उसका शरद नाम के शख्स से झगड़ा हुआ था.दो साल से थी मारने की प्लानिंगशरद और सूर्या दो दोस्त थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ था. विवाद के बाद सूर्या ने शरद के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. मामले की आगे जांच की गई तो पता चला की शरद का गिरोह पिछले दो साल से सूर्या को मारने की प्लानिंग कर रहा था. शरद एक अन्य मामले में जेल में भी बंद था. जेल जाते समय उसने अपने गिरोह को सूर्या के बारे में बताया, जिसके बाद सूर्या की हत्या कर दी गई.इस तरह की गई सूर्या की हत्यागिरोह ने 12 मार्च की सुबह ड्रग्स खरीदी. उसी रात, शरद के दोस्त राजू, किरण, मनु, चंदू, शेखर उर्फ मोंगू, सुनील कुमार और दो नाबालिग लड़के अनुगनहल्ली में सूर्या के घर में घुसे और श्वेता के साथ नशे में धुत सूर्या पर बंदूक से सिर और पेट पर हमला कर उसे मार डाला. उन्होंने पूछताछ में बताया कि इसके बाद जब श्वेता को पकड़ा तो श्वेता ने बताया कि वह सूर्या की पत्नी नहीं है. वह अक्सर घर आती-जाती रहती है. हत्या के बाद आरोपियों ने श्वेता को मैसूर के बोगाडी के पास छोड़ा था.कहां गायब हो गई श्वेता?अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर श्वेता ने हत्या नहीं की है और इस हत्या में शामिल नहीं थी तो वह क्यों छुप रही है. अगर उसने हत्या में सहयोग नहीं किया तो उसने अपना फोन क्यों बंद कर दिया? इसके अलावा उसने पुलिस को हत्या की जानकारी क्यों नहीं दी थी. अब पुलिस श्वेता की तलाश कर रही है. उसको हिरासत में लिए जाने के बाद ही इन सभी सवालों के जवाब सामने आएंगे.

पत्नी की सफाई की आदतों से परेशान था पति, 22 साल अलग रहने के बाद हाईकोर्ट ने दिया तलाक का फैसला
दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’…
Triple Talaq Case: दहेज और ‘लड़के जैसी शक्ल’ के ताने से टूटा रिश्ता, स्कॉर्पियो और कैश की मांग से बढ़ा विवाद
CM योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में कब तक रहने के सवाल पर क्यों कहा – ‘फुल टाइम जॉब नहीं …..’
Thar Accident : थार चालक ने पहले स्टूडेंट को कुचला….! फिर खंभा तोड़ के हुआ फरार, देखें वीडियो…..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake land registry complaint : दाम 24 डिसमिल का, रजिस्ट्री 3.17 एकड़ की…! रोती-बिलखती पीड़िता पहुंची कलेक्टर के पास

करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल सीजी भास्कर,…

Gold Seized in Mahasamund: कार के गुप्त चैंबर से 9.27 करोड़ का सोना बरामद, 3 आरोपी हिरासत में

सीजी भास्कर, 18 मई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले…

Satellite Connectivity : अब जंगल और पहाड़ों में भी नहीं टूटेगा संपर्क, बिना टावर मोबाइल चलाने की बड़ी तैयारी

सीजी भास्कर, 18 मई। देश में मोबाइल नेटवर्क…

Canal Road : नई सड़क परियोजना से बढ़ी लोगों की चिंता, हजारों परिवारों में बेघर होने का डर

सीजी भास्कर, 18 मई। रायपुर के पचपेड़ी नाका…

Dam Accident : डूबते बच्चे को बचाने पानी में उतरा युवक, बाहर आया तो हर किसी की आंखें नम थीं

सीजी भास्कर, 18 मई। बिलासपुर जिले में रविवार…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Magadh Express Accident: दो हिस्सों में बंटे एक्सप्रेस के डिब्बे, बक्सर-डीडीयू रेल खंड पर बड़ा रेल हादसा

08/09/2024
Rajinikanth
देश-दुनियाराजनीति

Rajinikanth : विजय के मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार बोले रजनीकांत, जलन की खबरों पर दिया सीधा जवाब

17/05/2026
देश-दुनिया

‘लगता है सरकार अभी और कदम उठाएगी…’ ऑपरेशन सिंदूर पर जगद्गुरु शंकराचार्य ने दिया बड़ा बयान

07/05/2025
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

IPL 2025 में जसप्रीत बुमराह की वापसी, RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस में हुए शामिल

06/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?