CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह फैली गंदगी पर अथॉरिटी का एक्शन, चार की सेवा समाप्त; प्रबंधक का वेतन रोका

ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह फैली गंदगी पर अथॉरिटी का एक्शन, चार की सेवा समाप्त; प्रबंधक का वेतन रोका

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

ग्रेटर नोएडा , 19 मार्च 2025 :

ग्रेटर नोएडा में जगह जगह गंदगी फैली होने की लगातार आ रही शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में फैली गंदगी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने दो सेनेटरी इंस्पेक्टर और दो सेनेटरी सुपरवाइजर की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

एसीईओ ने स्वास्थ्य विभाग की प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर मार्च का वेतन रोकने का आदेश दिया है। वहीं सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रही ठेकेदार फर्म साईनाथ पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

शहरवासियों ने की थी शिकायत

शहर में त्योहार के दौरान भी सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। होली का त्योहार गुजरने के बाद भी कूड़े के ढेर को हटाया नहीं जा रही है। इसको लेकर शहरवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की थी। गंदगी और कूड़े के ढेर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सेक्टर बीटा एक के निवासी हरेंद्र भाटी ने शिकायत में कहा कि सफाई के नाम पर दिखावा चल रहा है। किसी भी सड़क पर सफाई नहीं हो रही। स्वास्थ्य विभाग के सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचकर थोड़ी बहुत सफाई कर फोटो भेज देते हैं। सभी गलियों में पत्तों के ढेर एवं गार्बेज पड़ी हुई है।

अन्य सेक्टरों में भी स्थित खराब है। सूरजपुर स्थित सार्वजनिक शौचालय का शौच खुले में बह रहा है। शौचालय का सीवर से कनेक्शन नहीं हुआ है, चारों और से पाइपलाइन टूटी हुई है। शौचालय का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। उधर ऐमनाबाद गांव में नालियों की सफाई नहीं हुई है, गंदगी के कारण नाली जाम हो गई है।

एसीईओ ने ओएसडी को लिखा पत्र

दोनों का गांव की शिकायत पर एसीईओ ने ओएसडी को पत्र लिख कहा कि समस्या को देख कर लग रहा है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर और सेनेटरी सुपरवाइजर काम में लापरवाही बरत रहे हैं। नियमित रूप से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे प्राधिकरण की छवि धूमिल हो रही है।

एसीईओ ने सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव बिधूड़ी व मोहम्मद सिबतेन और सेनेटरी सुपरवाइजर जितेंद्र व विपिन शर्मा की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। उधर प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की प्रबंधक दिव्या चौधरी को पत्र लिख प्रतिदिन ऐमनाबाद गांव का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और 31 मार्च तक प्रतिदिन जियोटैग फोटो भेजने का कहा है।

साथ ही मार्च का वेतन रोकने का आदेश दिया है। निर्देश दिए कि प्रतिदिन उपस्थिति व प्रगति रिपोर्ट न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐमनाबाद में समस्या होने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया है।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की बिगड़ी तबियत, मुम्बई की लीलावती अस्पताल ले जाए गए
District Hospital Janjgir Inspection : जांजगीर जिला अस्पताल में बड़ी सौगात, नई ओपीडी और एनआईसीयू शुरू
Goa Nightclub Fire : लोकेशन होगी ट्रेस, दूसरे देश भागना भी मुश्किल…लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस
Voter List Name Deletion Controversy : मानपुर में SIR के दौरान फर्जी आवेदनों का सनसनीखेज मामला, अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटने की साजिश का आरोप
इंदौर एयरपोर्ट पर बड़े विमानों की लैंडिंग में खतरा नहीं; घर्षण की जांच करेगी यह मशीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?