CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में तेंदुए की दस्तक: सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 में सीसीटीवी में कैद, वन विभाग बोला – गर्मी बढ़ते ही जंगल से निकलते हैं बाहर…

इंदौर में तेंदुए की दस्तक: सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 में सीसीटीवी में कैद, वन विभाग बोला – गर्मी बढ़ते ही जंगल से निकलते हैं बाहर…

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मार्च |

इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र की एक कॉलोनी के बाद अब सिल्वर स्प्रिंग-2 टाउनशिप के पास सिल्वर नेचर में तेंदुआ देखा गया। यह कॉलोनी रालामंडल अभयारण्य से लगी हुई है। बुधवार रात को सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ टाउनशिप के खाली प्लॉट में घूमता नजर आया, जिससे वहां के लोग दहशत में आ गए।

टाउनशिप कमेटी ने निवासियों को सुबह और शाम की सैर के दौरान अलर्ट रहने की सलाह दी है। रालामंडल के एसडीओ योहन कटारे का कहना है कि गर्मी बढ़ने के कारण जानवर पानी और भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकल आते हैं, जिससे वे कई बार शहरी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखाई दिया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह रालामंडल से आया है या किसी और क्षेत्र से, क्योंकि बायपास के पास तीन से चार पहाड़ियां हैं। रालामंडल में पहले भी तेंदुओं की मौजूदगी के प्रमाण मिल चुके हैं।

वन विभाग का कहना है कि इंदौर में जहां-जहां तेंदुए देखे गए हैं, वे सभी अलग-अलग तेंदुए हैं। इंदौर डिवीजन में कुल 60 तेंदुए हैं, जिनका मूवमेंट इंदौर, महू, मानपुर और चोरल क्षेत्र में रहता है। रालामंडल में सबसे ज्यादा तेंदुओं की मौजूदगी होती है, क्योंकि वहां घने जंगल हैं और शिकार के लिए खरगोश, नीलगाय, लकड़बग्घा, लोमड़ी, चीतल, जंगली सूअर, सियार, चिंकारा जैसे जानवर मिलते हैं। तेंदुआ इंसानों पर सीधे हमला नहीं करता।

हर साल शहरी क्षेत्रों में वन्यजीवों का मूवमेंट बढ़ रहा

इंदौर वन विभाग रेंज के तहत 71,000 हेक्टेयर के जंगल में 13,000 से ज्यादा वन्यजीव मौजूद हैं। पिछले कुछ सालों में शहरी क्षेत्रों में तेंदुओं और अन्य जानवरों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है।

इन इलाकों में दिखे तेंदुआ

  • जनवरी 2023 – सुपर कॉरिडोर (टीसीएस और इंफोसिस के पास)
  • मार्च 2023 – कैट रोड (वन विभाग को पंजों के निशान मिले)
  • 2024 की शुरुआत – देवगुराड़िया क्षेत्र की कॉलोनियों में दो बार तेंदुआ दिखा
  • 2023 में – IIT परिसर, आर्मी कैंपस महू, सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 टाउनशिप के पास सिल्वर वुड और सिल्वर नेचर में भी तेंदुआ दिखा

इंदौर वन क्षेत्र में वन्यजीवों की संख्या

इंदौर वन रेंज

  • 5 तेंदुए
  • 12 लकड़बग्घे
  • 4572 मोर
  • 226 बंदर
  • 152 खरगोश
  • 23 भेड़िए
  • 21 सियार

रालामंडल क्षेत्र

  • 3 तेंदुए
  • 78 नीलगाय
  • 6 बार्किंग डियर (भौंकने वाले हिरण)
  • 55 काले हिरण
  • 22 लकड़बग्घे
  • 25 लोमड़ी
  • 75 चीतल
  • 45 जंगली सूअर
  • 16 सियार
  • 5 चिंकारा
  • 18 बिलाव

चोरल के जंगलों में 10 तेंदुए के मूवमेंट

चोरल के जंगलों में 10 तेंदुए मौजूद हैं। जिनका मूवमेंट लगातार शहरी क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। इसका प्रमुख कारण यह है कि, इंदौर-खंडवा रोड का काम तेज गति से चल रहा है। इस रोड पर टनल बनाने का काम भी चल रहा है। टनल बनाने का काम जंगल के रास्ते में किया जा रहा है, जिससे जानवरों का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह आंकड़े जंगलों में वन्यजीवों के पग चिन्ह यानी पैरों के निशानों की संख्या पर आधारित है।​​​​​​

वन्य जीवों की संख्या

  • 10 तेंदुए
  • 50 नीलगाय
  • 300 सियार
  • 50 लोमड़ी
  • 500 खरगोश
  • 500 जंगली सूअर
  • 20 हिरण

मानपुर वन क्षेत्र

  • 9 तेंदुए
  • 1 बाघ
  • 38 लकड़बग्घे
  • 168 सियार
  • 196 भेड़िए
  • 364 नीलगाय
  • 2965 मोर

महू के जंगलों में 2 हजार 530 वन्यप्राणी

  • 30-35 तेंदुए
  • 80 लकड़बग्घे
  • 345 नीलगाय
  • 80-100 लोमड़ी
  • 300 सियार
  • 400 भेड़िए
  • 200 खरगोश
  • 1000 से ज्यादा लंगूर

4 रेंज में 5 बाघों का मूवमेंट

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, महू, मानपुर और चोरल रेंज में 5 बाघों का मूवमेंट देखा गया है। ये बाघ देवास, इंदौर और बड़वाह वन मंडल के बीच घूमते रहते हैं।

Bilaspur Crime News : Instagram Friendship Turns Fatal, Breakup के बाद युवती ने प्रेमी की चाकू मारकर ली जान
Mundra Port Crude Oil Shipment : ‘जग लाडकी’ से भारत पहुंचा कच्चा तेल, जंग के साए में भी सप्लाई बरकरार
Guru Ghasidas University portal hacked : परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल
CG Breaking : हार के बाद कैप्टन बदलना तय, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए PCC चीफ हो सकते हैं TS सिंहदेव….! राजधानी लौटते ही खुद ही दिए संकेत, कश्मकश बरकरार, छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी हलचल
जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा टला: मटकी फोड़ते समय टूटा बांस, गिर पड़ी गोविंदाओं की टोली

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?