CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेप पर इलाहबाद HC के फैसल के खिलाफ याचिका: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, जैसे ही वकील ने शुरू की पैरवी, SC टोकते हुए बोला- लैक्चरबाजी बंद करो और…

रेप पर इलाहबाद HC के फैसल के खिलाफ याचिका: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, जैसे ही वकील ने शुरू की पैरवी, SC टोकते हुए बोला- लैक्चरबाजी बंद करो और…

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

इलाहाबाद , 24 मार्च 2025 :

नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश से जुड़े एक मामले में आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के विवादित फैसले को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. याचिकाकर्ता ने फैसले के विवादित हिस्से को हटाने की मांग की थी, लेकिन सुनवाई के दौरान न याचिकाकर्ता कोर्ट में मौजूद थी, न उनकी तरफ से याचिका दाखिल करने वाले वकील. जो वकील पैरवी के लिए मौजूद थे, जजों ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया.

17 मार्च को आए इस फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा था कि ‘पीड़िता के ब्रेस्ट को पकड़ना और पजामे की डोरी को तोड़ना रेप की कोशिश नहीं कहलाएगा. फैसला देने वाले जज जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा ने 11 साल की लड़की के साथ हुई इस घटना के तथ्यों को रिकॉर्ड करने के बाद यह कहा था कि यह महिला की गरिमा पर आघात का मामला है. इसे रेप या रेप का प्रयास नहीं कह सकते.

इस फैसले का चौतरफा विरोध हो रहा था. तमाम कानूनविद हाई कोर्ट से इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग कर रहे थे. इस बीच अंजले पटेल नाम की वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी. यह याचिका एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड संजीव मल्होत्रा के जरिए दाखिल हुई थी. इसमें कहा गया था, ‘समाज की शांति और सौहार्द इस फैसले से प्रभावित हुआ है. सुप्रीम कोर्ट फैसले के विवादित अंश को हटाने के लिए कदम उठाए. साथ ही, सुप्रीम कोर्ट जजों की तरफ से की जाने वाली ऐसी टिप्पणियों को रोकने के लिए दिशानिर्देश भी जारी करे.’

मामला जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस प्रसन्ना वराले की बेंच के सामने सुनवाई के लिए लगा था. याचिका की पैरवी के लिए वकील प्रदीप यादव पेश हुए. उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे का जिक्र करते हुए अपनी बात रखनी शुरू की, लेकिन जस्टिस बेला त्रिवेदी ने उनसे कहा कि वह लेक्चरबाजी न करें.

इसके बाद कोर्ट ने सवाल किया कि याचिका दाखिल करने वाले एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड कहां हैं? वकील ने जवाब दिया कि एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड ने उन्हें याचिका की पैरवी के लिए अधिकृत किया है. फिर बेंच ने याचिकाकर्ता के बारे में सवाल किया. वकील ने कहा कि वह दिल्ली से बाहर गई हुई है. इसके बाद जस्टिस बेला त्रिवेदी ने मामला खारिज करने का आदेश दे दिया. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 32 का हवाला देते हुए सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल यह याचिका खारिज की जा रही है.

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, जेल भी जाएंगे – रामदास अठावले
Karnataka CM Change : कल सुबह मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं सिद्धारमैया, नए चेहरे को लेकर तस्वीर लगभग साफ
सरकारी योजना का लाभ दिलाने खुलवाए बैंक खातों का महादेव और लोटस आनलाईन सट्टा का हुआ लेन-देन 🛑 बैंक कर्मचारी सहित 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Gold worth Rs 9 crore seized from car : गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार
Illegal Sand Mining : बसपा ने कांग्रेस विधायक हरवंश पर लगे आरोपों की जांच की मांग, निकाली रैली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति (High…

Social Media Comment Dispute
Social Media Comment Dispute : युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम में मारपीट, FIR दर्ज

Social Media Comment Dispute : विवाद की शुरुआत…

Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र
Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

लोकांगन परिसर में 11 हजार से अधिक बहनें…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक

Bhilai Road Accident :पुलिस ने मामला दर्ज कर…

Minor Rape Case Surajpur
Minor Rape Case Surajpur : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया, अस्पताल में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद खुलासा

Minor Rape Case Surajpur :आरोपी को कोर्ट में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?