CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bharatmala Project Raipur : भारतमाला घोटाले के भ्रष्ट अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआइआर

Bharatmala Project Raipur : भारतमाला घोटाले के भ्रष्ट अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआइआर

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share
Bharatmala Project Raipur
Bharatmala Project Raipur

सीजी भास्कर, 24 मार्च : रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला रोड परियोजना में हुए घोटाले (Bharatmala Project Raipur) की जांच ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तेज कर दी है। जल्द ही घोटाले में शामिल अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी, और उन पर भ्रष्टाचार के तहत अपराध भी दर्ज किया जाएगा। सरकार की जांच में यह सामने आया है कि 43.18 करोड़ रुपये के मुआवजे का गलत तरीके से भुगतान किया गया।

अब तक इस मामले में दो तहसीलदार और तीन पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि अन्य बड़े अधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाया गया है। रायपुर जिले के अभनपुर में तैनात पूर्व एसडीएम निर्भय कुमार साहू पर आरोप है कि उन्होंने रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला रोड परियोजना के लिए कुछ भूस्वामियों को गलत तरीके से मुआवजा दिया।

जमीन को टुकड़ों में बांटकर 80 नए नाम जोड़े गए (Bharatmala Project Raipur)

सूत्रों के अनुसार, मुआवजे की राशि लगभग 29.5 करोड़ रुपये है। अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला में भू-माफियाओं ने राजस्व अधिकारियों के सहयोग से जमीन को छोटे हिस्सों में बांटकर 159 खसरे में विभाजित कर दिया। मुआवजे के लिए 80 नए नाम रिकॉर्ड में जोड़ दिए गए, जिससे 559 मीटर जमीन की कीमत 29.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 78 करोड़ रुपये हो गई। अभनपुर क्षेत्र में 9.38 किलोमीटर के लिए कुल 324 करोड़ रुपये मुआवजे की राशि निर्धारित की गई है, जिसमें से 246 करोड़ रुपये का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है, जबकि 78 करोड़ रुपये का भुगतान अभी रोका गया है।

पिछली तिथि में दस्तावेजों में गड़बड़ी (Bharatmala Project Raipur)

अभनपुर क्षेत्र में तैनात अधिकारियों ने पिछली तिथि में दस्तावेजों में गड़बड़ी की, जिससे जमीन मालिक को नुकसान हुआ। अभनपुर के ग्राम नायक बांधा और उरला में चार एकड़ जमीन, जो सर्वे से पहले एक ही परिवार के पास थी, को सर्वे के कुछ दिन पहले 14 परिवार के सदस्यों के नाम पर बांट दिया गया। इसके बाद, इसी परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया गया। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली का स्पष्ट उल्लेख किया है।

इन पर घोटाले में शामिल होने का आरोप (Bharatmala Project Raipur)

तत्कालीन अनुविभागीय व सक्षम अधिकारी निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर शशिकांत कुर्रे, तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा लखेश्वर प्रसाद किरण, तत्कालीन हल्का पटवारी नायकबांधा जितेंद्र साहू, तत्कालीन हल्का पटवारी नायकबांधा दिनेश पटेल और तत्कालीन हल्का पटवारी टोकरो लेखराम देवांगन समेत अन्य अधिकारियों के घोटाले में शामिल होने के सुबूत मिले हैं।

Patwari Suspension Order : आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी, कलेक्टर की बैठक से नदारद पटवारी निलंबित
Raut Nach Jhanki National Jamboree: दुधरी बालोद में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकगौरव, बिलासपुर टीम को मिली राष्ट्रीय सराहना
Durg River Encroachment : 30 साल तक छिपा रहा अवैध खेल: शिवनाथ नदी पर ठेकेदार ने बना लिया निजी एनीकट, फोर्स की मौजूदगी में चला बुलडोजर
Jashpur Education News : शैक्षणिक गुणवत्ता पर कलेक्टर का फोकस…समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई…                                                                                                                                                           
इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टे का खेल! बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?