CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ’10 दिन मीट नहीं खाओगे तो घिस नहीं जाओगे…,’ नवरात्रि में मटन बैन की डिमांड पर बोले इमरान मसूद

’10 दिन मीट नहीं खाओगे तो घिस नहीं जाओगे…,’ नवरात्रि में मटन बैन की डिमांड पर बोले इमरान मसूद

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मार्च: दिल्ली में ईद और नवरात्रि से पहले मटन को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने मीठी सेवइयां खाने की सलाह दी तो अब कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का बयान आ गया है. मसूद ने कहा, हमें एक-दूसरे के धर्म और पर्व का सम्मान करना चाहिए. यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. हमें सभी का सम्मान करना चाहिए. मैं तो मीट खाता नहीं हूं. इसमें अगर एक दिन मीट नहीं खाओगे तो दिक्कत क्या है? अगर 10 दिन मीट नहीं खाओगे तो कोई घिस नहीं जाओगे. दूसरे को अगर इससे खुशी मिल रही है तो उसको खुशी देने में दिक्कत क्या है.

इससे पहले बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने सलाह दी है कि मीठी ईद पर सेवइयां खाएं, बकरा ना खाएं. बकरा काटने की जरूरत नहीं है. दिल्ली से बीजेपी विधायक नीरज बसोया ने नेगी का समर्थन किया और कहा, नवरात्र में मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए. हम तो लेटर लिखेंगे कि रिहाइसी इलाकों में मीट की दुकानें बंद हों. ये मीट वाले गुंडागर्दी करते हैं.

बीजेपी नेताओं ने क्या मांग की?

बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा, नवरात्रि त्योहार की गरिमा को बनाए रखने के लिए मीट की दुकान बंद होनी चाहिए. अगर मीट शॉप मालिक मंगलवार को दुकान बंद करना चाहें तो मंगलवार को कर सकते हैं. बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा, खुले में मांसाहारी भोजन काटना, बेचना और पकाना बंद करना चाहिए. यह मीठी ईद है. बकरा ईद नहीं है. हिंदुओं की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए. नवरात्रि के दौरान मांसाहारी/ मटन की खुले में बिक्री और खाना पकाना बंद करना चाहिए. एमसीडी, प्रवर्तन एजेंसियों को पत्र लिखा है.

बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने कहा, प्रशासन से अनुरोध है कि नवरात्र में मीट की दुकानें बंद करवाएं. मीठी ईद है. बकरीद नहीं है. हम उनके धर्म का सम्मान करते हैं. मीठी ईद में सेवइयां खाएं और बकरे की दुकानें बंद रखें.

जम्मू कश्मीर में भी बीजेपी ने उठाया मुद्दा

दिल्ली के बाद जम्मू कश्मीर में BJP ने नवरात्रि और मीट शॉप का मुद्दा उठाया. जम्मू-कश्मीर में भाजपा विधायक विक्रम रंधावा और अरविंद गुप्ता ने नवरात्रि के दौरान मीट और शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है. भाजपा विधायकों का कहना है कि लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. प्रशासन को नवरात्रि के दौरान जम्मू-कश्मीर, खासकर जम्मू क्षेत्र में मीट और शराब की दुकानें बंद करने का आदेश लागू करना चाहिए.

14 देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, भारत पर नहीं कोई असर; जल्द होगी व्यापार डील
VIT Hostel Protest: सीहोर के VIT हॉस्टल में फूटा गुस्सा — मेस के खाने से शुरू हुआ विवाद रातभर हंगामे में बदल गया
Suman Tirkey : राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की सुमन तिर्की
Heavy Rain : बारिश ने बढ़ाई चिंता, दो हादसों में गई जान, हाई टाइड से पहले जारी हुई बड़ी चेतावनी
हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस की इजाजत नहीं, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute
Mahanadi Water Dispute :  साय और ओडिशा सीएम की मुलाकात में महानदी पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी उम्मीद

राज्यों से जुड़े मुद्दों, विकास और आपसी सहयोग…

DUSU Election
DUSU Election :  डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के बाद…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री

गणेशोत्सव के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए…

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?