CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईद के मौके पर बांटी जाएगी ‘सौगात ए मोदी’, 32 लाख गरीब मुसलमानों के लिए पहल

ईद के मौके पर बांटी जाएगी ‘सौगात ए मोदी’, 32 लाख गरीब मुसलमानों के लिए पहल

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर 25 मार्च इस समय रमजान का महीना चल रहा है और रोजे पूरे होने के बाद ईद मनाई जाएगी. ईद के मौके पर मोदी सरकार ने मुसलमानों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि ईद से पहले मुसलमानों को सौगात ए मोदी दी जाएगी.32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर “सौगात ए मोदी” दी जाएगी. इस कदम का मकसद यह है कि ईद जैसे मुसलमानों के बड़े त्योहार को गरीब मुसलमान भी खुशी के साथ मना सके.

वो भी त्योहार पर जश्न मना सके और उन्हें ईद मनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो. इसी के चलते पीएम मोदी ने सौगात-ए-मोदी शुरू की है.कैसे दी जाएगी सौगात-ए-मोदीसौगात-ए-मोदी को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘चंद दलालों, चंद ठेकेदारों की गिरफ्त से मुस्लिम समाज को भी अब बाहर आना है. साथ ही आप के भी जहन में यह सवाल आ रहा होगा कि वो 32 लाख कौन से मुसलमान होंगे जिन्हें यह सौगात दी जाएगी. कैसे इन मुसलमानों को चुना जाएगा. इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि बीजेपी के 32 हजार पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में संपर्क करेंगे और फिर वो 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात ए मोदी’ देंगे.क्या है सौगात-ए-मोदी?सौगात-ए-मोदी के तहत मोदी सरकार की पहल है कि ईद के मौके पर सभी के घरों में जश्न मनाया जाए, गरीब भी ईद की सेवइयां खा सकें. जानकारी के मुताबिक, सौगात-ए-मोदी किट के जरिए गरीब मुसलमानों को जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा.

किट में सेवइयां, आटा, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी जैसे खाने के सामान के साथ कपड़े भी होंगे.“उनका वोट नहीं मिलता”बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की चिंता कहीं न कहीं जायज है, जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के लिए ईदी योजना, उस्ताद योजना अलग से चलाई, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया, उस हिसाब से हमें उनका वोट नहीं मिलता. साथ ही उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली में डेढ़ लाख लोगों को फायदा पहुंचाया जाएगा. साथ ही जरूरत और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया भी जा सकता है.बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, कुछ पढ़े लिखे मुस्लिम युवा और महिलाओं ने लोकसभा में निश्चित रूप से पीएम मोदी और एनडीए को वोट दिया था.

साथ ही उन्होंने कहा, मुस्लिम वोटर भी धीरे-धीरे एनडीए की तरफ आ रहा है.चिराग पासवान ने क्या कहा?दरअसल, बिहार में चुनाव नजदीक है, इसीलिए सभी पार्टियां अब जनाधार को साधने में जुट गई है. इसी के चलते मुस्लिम वोटबैंक पर पकड़ बनाने के लिए सभी पार्टियां इस समय रमजान के इफ्तार का आयोजन कर रही हैं. सोमवार को भी सभी दलों ने इफ्तार का आयोजन किया था. इस दौरान चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी से कई मुस्लिम नेताओं ने दूरी बना रखी थी. इसी मामले पर बोलते हुए चिराग पासवान ने बयान देते हुए कहा था कि केंद्र सरकार मुसलमानों के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन उस के अनुसार मुस्लिम समुदाय के लोगों का वोट एनडीए को नहीं मिल रहा है.

साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक की तरह किया गया है.अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने दी जानकारीबीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, सिर्फ ईद के लिए नहीं, गुड फ्राइडे ,ईस्टर, बैसाखी सब के लिए यह पहल है. ड्राई फ्रूट, सेवई, दूध, खाने पीने के अलावा महिलाओं को कपड़े भी दिए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा, अभी तक जिन्होंने मुसलमान को वोट बैंक की तरह देखा, वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते थे, उन्होंने इस तरह की शुरुआत कभी नहीं की. बीजेपी जन संघ के जमाने से ही कभी किसी से भेदभाव नहीं करती गरीब कल्याण और सब का साथ के लिए काम कर रही है.जमाल सिद्दीकी ने आगे कहा, 1980 में बीजेपी के प्रमुख लोगों में अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के साथ सिकंदर बख्त भी हुआ करते थे.

बीजेपी ने कभी मुसलमानों से परहेज नहीं किया. मुस्लिम समाज हमें समझ नहीं पाया. कांग्रेस ने उनको भड़काया उनका इस्तेमाल किया. मुसलमान का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस ने हमेशा बीजेपी का डर दिखाया.निज़ामुद्दीन में डिस्ट्रीब्यूशन होगासिद्दीकी ने आगे कहा, 32000 पदाधिकारी देश भर में हैं, सबसे अपील की गई है कि हर पदाधिकारी 100 परिवारों को किट देगा. आज निज़ामुद्दीन में डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस, सपा, बसपा, आप ने कभी कोई मुस्लिमों को तोहफा नहीं दिया, सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया, इसलिए उन्हें यह अपिजमेंट लगेगा.

Special Intensive Revision SIR 2025: 12 राज्यों में शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण, DMK ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
फोन पे चेक करने के चक्कर में वेल्डर से ठगे 43 हजार रुपए…
Kunal Kamra RSS T-shirt controversy : कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर नया विवाद—नागपुर में कार्यकर्ताओं का हंगामा तेज
‘अब समय आ गया है कि मुस्लिम समाज को…’, पहलगाम हमले पर हरियाणा के मंत्री का बड़ा बयान, हिंदुओं से की ये अपील
गलत डिजाइन के बाद बैकफुट पर MP सरकार, अब हर पुल की होगी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?