CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Breaking : वाराणसी Banaras के मुस्लिम मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी, नगर निगम में प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा

UP Breaking : वाराणसी Banaras के मुस्लिम मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी, नगर निगम में प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर 27 मार्च। देश भर में औरंगजेब को लेकर छिड़े विवाद के बीच वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से कई हिंदूवादी संगठनों ने मुस्लिम मोहल्लों के नाम बदलने की मांग उठाई थी। वाराणसी नगर निगम में अब इसकी कवायद तेज हो गई है. आज होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी अपने वाराणसी आगमन पर काशी के मुस्लिम मोहल्लों के नाम बदलने की पैरवी की थी।

नगर निगम में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में जहां अलग-अलग तमाम विषयों पर चर्चा होनी है। बिंदु संख्या 5 के 8वें कॉलम पर वाराणसी शहर के अन्दर स्थित मोहल्ला औरंगाबाद का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर या नारायणी धाम नगर किए जाने के संदर्भ में चर्चा होगी. 20 मार्च को विश्व वैदिक सनातन न्यास की ओर से वाराणसी के औरंगाबाद नगर का नाम बदलने की मांग वाला एक पत्र नगर आयुक्त को सौंपा गया था।

मैं मोदीजी से यह कहूंगा – रामभद्राचार्य

इसके अलावा 24 मार्च को  काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य से जब पूछा गया कि काशी में ऐसे कई इलाके जिनका नाम मुगल आक्रांताओं पर हैं, तो उन्होंने कहा था कि सभी के नाम बदलने होंगे। उन्होंने कहा था कि मोदी जी मेरे अच्छे मित्रों में से हैं, मैं उनसे यह कहूंगा।

सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि मदनपुरा गोल चबूतरा का नाम सिद्ध पीठ/ सिद्ध महाल होना चाहिए, खालिसपुरा का नाम बदलकर ब्रह्मेश्वर महाल या ब्रह्म तीर्थ हो. इसी प्रकार गोलगड्डा का नाम बदलकर विश्वकर्मा नगर या विश्वकर्मा तीर्थ, पीलीकोठी का नाम बदलकर स्वर्णतीर्थ, कज्जाकपुरा/सरैया का नाम बदलकर अनारस तीर्थ, अंबिया मंडी का नाम बदलकर अमरेश्वर तीर्थ और चौखंबा या जिसे दस्तावेजों में मुस्लिम नाम अमिरचंद के नाम से जानते हैं उसका नाम भी बदलना चाहिए।

ऐसे ही काशी के 50 से ज्यादा मोहल्ले हैं, जिनका नाम मुस्लिम नाम पर है. इन सभी के नाम बदले जाने चाहिए. इसको लेकर वाराणसी नगर निगम के मेयर को पत्र सौंपा गया था. जिस पर उन्होंने काशी के विद्वानों से आह्वान किया था कि तीर्थों के तीर्थस्थ के रक्षार्थ सभी शास्त्री प्रमाण को प्रस्तुत करें. नगर निगम के जन सूचना अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ संस्थाओं द्वारा मोहल्लों के नाम बदलने को लेकर आवेदन दिया गया था। आज कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा होगी।

1 लाख की भीड़… सोनू निगम के साथ लाइव कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा ‘हादसा’, लोगों ने फेंके पत्थर
सीधी जिले के शिवपुरवा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल…
राहुल यात्रा पर तंज, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बोले- “जनता सब जानती है”
भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के ऑर्डर पर एक्शन
पाकिस्तान के 39 कंटेनर जब्त, UAE के रास्ते भारत आ रहा था सामान
Raipur Skywalk News: 8 साल बाद फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?