CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajab Butt blasphemy case: सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन, 295 सेक्शन, Perfume लॉन्च कर कैसे ब्लासफेमी में फंस गया, उमराह पर गया पाकिस्तानी यूट्यूबर

Rajab Butt blasphemy case: सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन, 295 सेक्शन, Perfume लॉन्च कर कैसे ब्लासफेमी में फंस गया, उमराह पर गया पाकिस्तानी यूट्यूबर

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर 27 मार्च। साठ लाख फॉलोअर्स यूट्यूब पर, टिकटॉक पर 18 लाख और इंस्टाग्राम पर 20 लाख, इतने लोग हैं जो पाकिस्तान के सोशल मीडिया सेंशेसन रजब बट्ट को अलग अलग प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं लेकिन ट्रेंड और ब्रांड बनाने वाला ये शख्स आजकल पाकिस्तान में खुद मुश्किलों में है और मक्का से उमराह कर लौटने के बाद पाकिस्तान में इसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

इसके मुश्किलों की वजह एक ब्रांड ही है. जिसे लॉन्च कर ये शख्स विवादों में आ गया है और इसका एक कनेक्शन भारत के पॉपुलर सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला से है. ‘अगर ये थाना उस बैगरत के खिलाफ पर्चा नहीं काटता तो… हम उसके घर जाएंगे और कुत्ते की तरह घसीट कर लाएंगे.’, ये एक बेहद भड़के मौलवी का बयान है।

जिसने अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तान के एक थाने को घेर लिया है और पाकिस्तान के ही यूट्यूबर रजब बट्ट के खिलाफ भड़काऊ नारे लगा रहा है. क्या है 295 का माजराहाल ही में एक वीडियो में रजब बट्ट ने अपना परफ्यूम लॉन्च किया है।‌ इसका ब्रांड नेम उन्होंने “295” रखा है.  यहां तक तो कोई विवाद नहीं दिखता है. 295 ब्रांड का परफ्यूम लॉन्चकर विवादों में फंसना, वो भी ईशनिंदा का आरोप, समझ से परे लगता है.

लेकिन विवाद की जड़ है इस परफ्यूम का ब्रांड नेम- 295. दरअसल पाकिस्तान दंड संहिता (Pakistan penal code-PPC) में सेक्शन 295 वो धारा है जिसके तहत पाकिस्तान में ईशनिंदा के कानून की चर्चा है.  हार्डलाइनर मौलवियों ने किया बवालरजब बट्ट ने इस परफ्यूम लॉन्चिंग की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की थी. इस वीडियो के सार्वजनिक होते ही हंगामा हो गया. पाकिस्तान के हार्डलाइनर मौलवी इस पर उबल पड़े. तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पार्टी के एक नेता ने सोमवार को लाहौर के निश्तर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में पीपीसी धारा 295-ए (धार्मिक विश्वासों का अपमान करना) और इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम (पीईसीए) 2016 की धारा 11 (घृणास्पद भाषण) के तहत एफआईआर दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता टीएलपी नेता हैदर अली शाह गिलानी ने कहा कि वह रविवार को अपने सेल फोन पर वीडियो देख रहे थे, तभी उन्हें बट का एक वीडियो मिला.आईपीसी की धारा 295 के तहत किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किसी पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाने या अपवित्र करने से संबंधित है. इसके लिए 2 साल तक की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

यह एक महज संयोग है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई यानी कि 29-5 को वर्ष 2022 में हुई थी. रजब पर ईशनिंदा कानूनों के उल्लंघन का आरोपटीएलपी नेता हैदर अली शाह गिलानी ने कहा है कि बट ने “धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और ईशनिंदा कानूनों का उल्लंघन किया है.

आपको बता दें कि ईशनिंदा पाकिस्तान में एक भड़काऊ आरोप है, जहां निराधार आरोप भी लोगों में आक्रोश पैदा कर सकते हैं और लोगों की हत्या तक कर सकते हैं.रजब बट्ट के खिलाफ लगे इन दोनों मामलों में, बट को 10 साल तक की जेल हो सकती है।

माहौल बिगड़ता देख बट्ट ने एक माफ़ीनामा वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे ईशनिंदा कानून के खिलाफ़ नहीं हैं. माफी मांगी पर हो सकती है गिरफ्तारीउन्होंने वीडियो में कहा, “मैं परफ्यूम के लॉन्च के दौरान कहे गए शब्दों के लिए माफ़ी मांगता हूं.” उन्होंने कहा, “मैं माफ़ी मांगता हूं और इस परफ्यूम को बंद करने की घोषणा करता हूं.” इसके बाद बट्ट ने परफ्यूम लॉन्चिंग का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वापस ले लिया है।

पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार लाहौर के आई (ऑपरेशन) फैसल कामरान ने कहा कि मामला सोशल मीडिया पर टिप्पणियों से जुड़ा होने के कारण PECA की धारा जोड़ी गई है।

उन्होंने कहा कि बट वर्तमान में उमराह कर रहे हैं और देश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फैसल कामरान ने कहा कि कहा कि पुलिस ईशनिंदा कानून के खिलाफ बोलने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर टिप्पणी के लिए पाकिस्तान उलेमा काउंसिल से संपर्क करेगी. उन्होंने कहा, “धर्म एक संवेदनशील मुद्दा है और इस पर बोलने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. लोग धर्म में तर्क का इस्तेमाल नहीं करते हैं और सब कुछ भावनाओं से जुड़ा होता है.” रजब बट्ट के खिलाफ अभी पाकिस्तान में कई मौलवी प्रदर्शन कर रहे हैं और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

CM Yogi Slams MK Stalin : “तमिल-मलयालम पढ़ सकते हैं तो हिंदी से क्या दिक्कत?”
ईंटों का विकेट, टेनिस बॉल… दिल्ली में न्यूजीलैंड के पीएम ने खेला गली क्रिकेट, साथ में थे रॉस टेलर
Delhi–Patna Vande Bharat Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर चलेंगी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें पूरा शेड्यूल
अंधविश्वास में ली महिला की जान… भूत-प्रेत भगाने के नाम पर पीटा, हुई मौत
Dhanashree Verma Divorce Talk: युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर खुलासा, आंखों में छलके आंसू
Voter List Irregularities: गुजरात की मतदाता सूची में चौंकाने वाला खुलासा, 17 लाख से अधिक ‘मृत’ नाम अब भी सक्रिय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?