CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर का 2 हजार करोड़ का बजट कल होगा पेश: मेयर मीनल करेंगी घोषणा, पार्षदों के मोबाइल पर रहेगा बैन…

रायपुर का 2 हजार करोड़ का बजट कल होगा पेश: मेयर मीनल करेंगी घोषणा, पार्षदों के मोबाइल पर रहेगा बैन…

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च |

रायपुर नगर निगम में शुक्रवार को साल 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस बार बजट पिछले साल के बजट से 100 करोड़ ज्यादा यानी करीब 2000 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

बजट के पहले मेयर मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक ली। इस दौरान मीनल ने बताया कि, बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट महिलाओं और युवाओं पर फोकस रहेगा। वहीं सामान्य सभा के बीच सदन में पार्षद मोबाइल नहीं चला सकेंगे। मोबाइल चलाने पर बैन रहेगा।

सामान्य सभा के बीच मोबाइल इस्तेमाल पर बैन

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने सामान्य सभा ने बताया कि, कल सामान्य सभा 11 बजे शुरू होगी। इस सदन के एजेंडे में होंगे। पहले प्रश्नकाल, बजट और नगर निगम बॉन्ड पर चर्चा होगी। इस बार सामान्य सभाकक्ष में बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सदन के 15 साल पुराने कारपेट और चेयर का को बदला गया है।

कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे

मीनल चौबे ने बताया कि रायपुर में इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे। निगम के बजट में इसकी घोषणा की जाएगी। बजट में जिन घोषणाओं को शामिल किया गया है, उसके अनुसार ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने 25-25 करोड़ रुपए खर्च कर 2 मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।

रायपुरा में गौरव पथ, शंकर नगर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स

मीनल ने बताया कि, रायपुर में अभी घड़ी चौक से शंकर नगर चौक के बीच एक ही गौरव पथ है। निगम की योजना अब शहर में कुछ अन्य जगहों पर गौरव पथ बनाने की है। रायपुरा से महादेव घाट के बीच की सड़क को गौरव पथ बनाने का प्लान है।

और क्या-क्या घोषणाएं होंगी ?

  • शहर में करीब 200 करोड़ से 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की जाएगी।
  • डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक्स और शंकर नगर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
  • पंडरी में एक मैकेनिकल मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।
  • महानगरों में जगह की कमी को देखते हुए उसी तर्ज पर पंडरी में मैकेनिकल पार्किंग बनाएंगे।
  • लोहे के स्ट्रक्चर को असेंबल कर यह पार्किंग तैयार की जाएगी। इसमें चैन सिस्टम होगा।
  • एक कार पार्क होने के बाद चैन सिस्टम से ऊपर चली जाएगी।
  • नई गाड़ी आने पर पार्क करते ही वह ऊपर शिफ्ट हो जाएगी। यह तीन फ्लोर की होगी।
  • एक फ्लोर में 80 कार पार्क होगी तो अधिकतम 250 कारों की कैपेसिटी वाली पार्किंग मिल जाएगी।

गंज मैदान में पार्किंग बनाने की योजना

मीनल चौबे ने बताया कि, पंडरी में कपड़ा, ज्वेलरी, फर्नीचर सहित सभी तरह के मार्केट हैं, इसलिए ये जरूरी है। दूसरी पार्किंग गंज मैदान में बनाने की योजना है। यह मैकेनाइज्ड नहीं बल्कि जयस्तंभ चौक और कलेक्टोरेट जैसी होगी।

यहां पार्किंग बनने से राम सागर पारा, केके रोड, स्टेशन रोड सहित आसपास के बाजारों की दिक्कत दूर हो जाएगी।

प्रेमी ने शादी का झांसा दे बनाया नाबालिग से संबंध, लड़की ने लगा ली फांसी, फोटो विडियो वायरल करने की धमकी भी, सुसाइड नोट जब्त, आरोपी फरार
Google Pixel 11 Launch : 12 अगस्त को होगा Google का बड़ा धमाका
Upcoming Cars February 2026 : फरवरी 2026 में ऑटो मार्केट में बड़ा धमाका, 5 नई SUV और 1 नई MPV की एंट्री तय
Drug Bust Durg: ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता, मोहन नगर पुलिस ने पकड़ी नशे की सप्लाई चेन
भिलाई चरौदा चौक पर खड़ी इनोवा को कार ने मारी ठोकर, एक घायल दूसरा बाल बाल बचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?