CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भूतड़ी अमावस्या : बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए स्नान, MP के घाटों पर उमड़ी भीड़, कहीं कपड़े-जूते छोड़ने की परंपरा, तो कहीं तलवार से पूजा

भूतड़ी अमावस्या : बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए स्नान, MP के घाटों पर उमड़ी भीड़, कहीं कपड़े-जूते छोड़ने की परंपरा, तो कहीं तलवार से पूजा

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। चैत्र माह की शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालु डुबकी लगाने घाटों पर पहुंचे। इसे भूतड़ी अमावस्या भी कहते हैं, जिसके चलते लोगों ने बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए पूजन-पाठ किया। मध्यप्रदेश के घाटों पर देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई।

उज्जैन में शुक्रवार रात 12 बजे से ही लोग त्रिवेणी घाट और शिप्रा तट पर पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शनि देव और नवग्रह का पूजन किया। दावा है कि करीब तीन लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए श्री शनि नवग्रह मंदिर पहुंचे हैं।

जबलपुर में नर्मदा घाटों पर स्नान-पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गौरी घाट और तिलवारा घाट में स्नान के बाद शनिदेव की पूजा के साथ ही लोगों ने कथा भी सुनी। आज शनिश्चरी अमावस्या पर शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

नर्मदापुरम में सुबह 5 बजे से ब्रह्म मुहूर्त में स्नान शुरू हुआ। शहर के सेठानी घाट, विवेकानंद घाट, गोंदरी घाट, पोस्ट ऑफिस घाट, पर्यटन घाट, कोरी घाट, बांद्राभान घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तंत्र साधकों ने भी घाटों पर पूजन किया।

ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। यहां शाम तक एक लाख लोगों के नर्मदा स्नान किए जाने की संभावना है। शनिवार सुबह 11 बजे तक ओंकारेश्वर और मोरटक्का में 50 हजार श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

आज साल की पहली शनैश्चरी अमावस्या शनिदेव की जन्म तिथि होने के साथ ही आज साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या है। पुराणों में शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को महत्वपूर्ण बताया है। स्कंद, पद्म और विष्णुधार्मोत्तर पुराण के मुताबिक शनैश्चरी अमावस्या पर तीर्थ स्नान या पवित्र नदियों में नहाने से हर तरह के पाप खत्म होते हैं।

मान्यता है कि इस पर्व पर किए गए दान से कई यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है। इस अमावस्या पर किए श्राद्ध से पितर पूरे साल के लिए संतुष्ट हो जाते हैं।ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार शनि की जन्म तिथि भी अमावस्या है, इसलिए धर्म और ज्योतिषी नजरिये से शनैश्चरी अमावस्या को बेहद खास माना जाता है।

‘अगर आप बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिंदूर लेकर महिलाओं के पास भेजेंगे तो…’, संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला
मुंबई पुलिस ने 8762 बंदूकों को काटकर कबाड़ में बेचा, सरकार के 100 दिनों के पूरे होने पर की पहल
बड़ी खबर : महाकुंभ 2025 के लिए सरकार ने शुरू की तैयारियां, AI कैमरे से लैस चलेंगी 900 स्पेशल ट्रेनें
पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, दृष्टिहीन छात्रों को कराए मां बम्लेश्वरी के दर्शन, CM साय ने की सराहना
बिजली कटौती : 40 इलाकों में असर, शाहपुरा, गौतमनगर-नयापुरा में भी सप्लाई नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Court stays contractual recruitment in Creda : अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस

High Court stays contractual recruitment in Creda

Fitness message from “Sundays on Cycle” : जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

Fitness message from “Sundays on Cycle”

The pace of justice will increase in the Supreme Court : जजों की संख्या अब 38 हुई

The pace of justice will increase in the…

Bharat Matiara passed away in Hyderabad
BJP को बड़ी क्षति : मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का हैदराबाद में निधन, शोक की लहर

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा…

Cut government spending : अफसरों के दौरे कम, अब ऑनलाइन बैठकों पर जोर

Cut government spending

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

“तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है” कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस से निष्कासित करने PCC से अनुशंसा, जिलाध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी और अनुशासनहीनता का लगा आरोप

18/02/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्यसाहित्य - सम्मान

24 को सृजन संवाद-2 में नए-नामचीन और प्रतिबद्ध रचनाकारों की शिरकत

21/08/2025
Dogs Or Monkey Ki Dosti
ट्रेंडिंग

Dogs Or Monkey Ki Dosti : कुत्ते और बंदर की अनोखी दोस्ती, 14 किमी तक पीठ पर बैठा कर किया सफर

29/03/2025
Gold Price Today
देश-दुनिया

Gold Price Today : Gold हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी कीमत, जानें आज क्या है 22-24 कैरेट सोने का रेट

24/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?