CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेपाल में हुई हिंसा पर एक्शन… पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से की जाएगी नुकसान की वसूली, सिक्योरिटी भी घटी

नेपाल में हुई हिंसा पर एक्शन… पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह से की जाएगी नुकसान की वसूली, सिक्योरिटी भी घटी

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। नेपाल में शुक्रवार को राजशाही के समर्थन में हुई हिंसा के बाद सरकार का एक्शन जारी है. ओली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजा ज्ञानेंद्र शाह की सुरक्षा को पूरी तरीके से बदल दिया है. जितने भी सुरक्षाकर्मी उनकी ड्यूटी पर लगे हुए थे उन सबको बदल दिया गया है और साथ ही साथ उनकी सुरक्षा को घटा भी दिया गया है. पहले जहां ज्ञानेंद्र शाह को 25 सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा दी जाती थी उसे घटाकर अब 16 कर दिया गया है. वहीं, हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई भी उन्हीं से की जाएगी.

वहीं, हिंसा के बाद के हालातों का जायजा लेने के लिए जब हम ग्राउंड पर पहुंचे तो हमें कई नजारे देखने को मिले. पहले हम उस बिल्डिंग के सामने पहुंचे जो सबसे पहले प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आई. क्योंकि इसी बिल्डिंग के सामने तीनकुने मैदान में राजशाही को लेकर जनसभा चल रही . जैसे ही यह सभा उग्र हुई सबसे पहले इस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया और इसी बिल्डिंग के ऊपर पत्रकार टीवी कैमरामैन की जलकर मौत हो गई थी.

इसके बाद हम एकीकृत समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर पहुंचे, जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है और यह राजनीतिक दल नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की पार्टी का है जिससे प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया था.

वहीं, शुक्रवार को काठमांडू के सड़कों पर जो हिंसक झड़प हुई थी और जिसमें कई मकान, बिल्डिंग, सरकारी दफ्तर और सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त और आग के हवाले कर दिया गया था उसको लेकर अब काठमांडू नगर निगम ने राजा ज्ञानेंद्र शाह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें इस नुकसान की भरपाई करने का नोटिस थमा दिया है.

काठमांडू नगर निगम में राजा ज्ञानेंद्र शाह पर 7.93 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना ठोका है और जो भी नुकसान हुआ था उसकी भरपाई करने का आदेश दिया है.

बता दें कि नेपाल ने 2008 में संसद द्वारा राजशाही को समाप्त कर दिया था, जिससे यह एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया. हालांकि, हाल ही में राजशाही की बहाली की मांग तेज हो गई है, खासकर जब पूर्व राजा ग्यानेंद्र ने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जनता से समर्थन की अपील की थी. काठमांडू में शुक्रवार को नेपाल की राजशाही की बहाली और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं.

अब कागज नहीं ‘MY DEED’ से होगा संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है यह नई व्यवस्था
शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद घोषणा
कवर्धा में पुलिस दरवाजा तोड़ घर में घुसी, बेल्ट पट्टे से महिलाओं को घसीट कर पीटा गया है, केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंच महिला आयोग अध्यक्ष ने 33 महिलाओं का दर्ज किया बयान, कहा – “मुझे नहीं लगता कि मजिस्ट्रियल जांच से कुछ होगा”
Death Sentence India : हम्पी रेप – मर्डर केस में बड़ा फैसला: विदेशी महिला से दुष्कर्म और पर्यटक की हत्या के दोषियों को फांसी
कलेक्टर ने किया ROB का निरीक्षण, रोड फर्निशिंग-विद्युतीकरण जल्द करने निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?