CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में लावारिस हालत में मिला जापानी महिला का बैग, लैपटॉप-पासपोर्ट समेत अहम दस्तावेज बरामद..

रायपुर में लावारिस हालत में मिला जापानी महिला का बैग, लैपटॉप-पासपोर्ट समेत अहम दस्तावेज बरामद..

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। रायपुर में एक जापानी महिला का लावारिस हालत में बैग मिला है। काले रंग के बैग में लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पासपोर्ट भी है। इसके अलावा इसमें टोक्यो से दिल्ली और जयपुर का एयर टिकट भी बरामद हुआ है।

बैग में इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने जापानी एंबेसी को जानकारी भेजी है। साथ ही महिला की तलाश भी की जा रही है। मामला पुरानीबस्ती थाना इलाके के प्रोफेसर कॉलोनी का है।

कचरे के ढेर में पड़ा था बैग

प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को रात करीब 10 बजे टहलते हुए कचरे के ढेर में एक बैग दिखा। जब उसने बैग को खोलकर देखा तो अंदर लैपटॉप और डॉक्यूमेंट थे। उसने फौरन पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी योगेश कश्यप मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली। तो उसमें महिला का पासपोर्ट मिला।

महिला बैंकिंग सेक्टर से जुड़े होने की आशंका

पुलिस जांच में महिला की पहचान फ़ुकिको ओतसूबो (उम्र 65) के रूप में हुई है। वह जापान की राजधानी टोक्यो के पास किसी शहर की रहने वाली बताई जा रही है। वह मर्चेंट बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी हो सकती है। बैग से बैंक से जुड़े डॉक्यूमेंट मिले हैं।

बैग रायपुर में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी नहीं

बैग से एयर टिकट मिले हैं जिसमें टोक्यो से दिल्ली और जयपुर की जानकारी है। हालांकि इस टिकट में रायपुर आने के कोई सबूत नहीं है। महिला का बैग यहां कैसे पहुंचा? या चोरी कर लाया गया हो। महिला किस मकसद से रायपुर आईं? वर्तमान में वह कहां पर है? किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हुई? ऐसे कई सवालों की तलाश पुलिस कर रही है।

Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी
Oil Palm : धान की खेती के बाद अब ऑयल पाम की खेती की ओर अग्रसर हो रहे किसान, कृषि विभाग दे रहा अनुदान
Inter Caste Marriage Scheme Corruption : अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, सहायक ग्रेड-02 निलंबित
UKSSSC Recruitment 2026: न्यायालयों में 398 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 6 जुलाई तक करें आवेदन
Chhattisgarh Patwari Protest : वेतन भेदभाव के खिलाफ पटवारी सड़क पर, समयबद्ध पदोन्नति की उठाई मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election : विकास सिंह के साथ आया देवेंद्र यादव खेमा, बदल गया पूरा समीकरण
Youth Congress Election : विकास सिंह के साथ आया देवेंद्र यादव खेमा, बदल गया पूरा समीकरण

बिलासपुर में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव (Youth…

CGPSC Scam Bail : आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
CGPSC Scam Bail : आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कथित भर्ती घोटाले…

CABG Surgery
CABG Surgery: बिहार की महिला की रायपुर में सफल बाईपास सर्जरी, 500 से ज्यादा शुगर के बाद बची जान

इसे ट्रिपल वेसल डिजीज (TVD) कहा जाता है।…

Mata Kaushalya Dham
Mata Kaushalya Dham: तीन बार टेंडर फेल, अब लीज पर चलेंगे चंदखुरी के कॉटेज

हर बार न्यूनतम आवश्यक प्रस्ताव नहीं मिलने के…

Liquor Smuggling
Liquor Smuggling : महाराष्ट्र से MP की शराब छत्तीसगढ़ पहुंचाने की कोशिश, 20 पेटी के साथ कार चालक गिरफ्तार

शराब, कार और मोबाइल समेत कुल 5.33 लाख…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?