CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीजेपी पार्षदों ने मेयर पर कंटेनर से उड़ेला पानी, बीरगांव निगम में बजट भाषण के दौरान हंगामा; 149 करोड़ का बजट पेश

बीजेपी पार्षदों ने मेयर पर कंटेनर से उड़ेला पानी, बीरगांव निगम में बजट भाषण के दौरान हंगामा; 149 करोड़ का बजट पेश

By Newsdesk Admin
04/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 अप्रैल |

रायपुर के बीरगांव नगर निगम के सभाकक्ष में जमकर बवाल हुआ। बजट भाषण के दौरान भाजपा पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर महापौर पर ही उड़ेल दिया। ये पार्षद वार्ड में पानी नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामे के बीच 149 करोड़ का बजट भी पेश किया गया।

सभाकक्ष में ही पानी गिराने के बाद दोनों पक्षों के पार्षदों की तरफ से नारेबाजी हुई। इस घटना के बाद महापौर ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भाजपा पार्षद मुद्दाविहीन हो गए हैं, उसी वजह से यह सब कर रहे हैं।

मेयर पढ़ रहे थे बजट भाषण

दरअसल, बीरगांव निगम में गुरुवार को कांग्रेस के महापौर नंदलाल देवांगन साल 2025-26 का बजट भाषण पढ़ रहे थे। निगम में सभापति समेत सभी दलों के पार्षद मौजूद थे। इस दौरान अचानक भाजपा पार्षद पानी का कंटेनर लेकर महापौर के सामने पहुंच गए। उन्होंने महापौर के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। फिर पानी के कंटेनर को खोलकर महापौर पर पलट दिया।

जनता को पानी दो के लगे नारे

पानी से महापौर के बजट भाषण की फाइलें और मेयर के कपड़े भीग गए। इसके बाद महापौर भी उठकर खड़े हो गए। इस दौरान भाजपा पार्षद जनता को पानी दो और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस प्रदर्शन का कांग्रेस के महापौर समेत अन्य पार्षदों ने विरोध किया। सदन के भीतर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

पार्षद बोले- घरों में पानी नहीं होने से जनता परेशान

इस प्रदर्शन को लेकर भाजपा पार्षदों का कहना है कि बीरगांव नगर निगम के कई वार्डों में लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस भीषण गर्मी में जनता को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। जनता इसे लेकर लंबे समय से मांग कर रही है, लेकिन महापौर उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। इस वजह से पानी के कंटेनर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

149 करोड़ का बजट पेश

हंगामे के बीच बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन ने 149 करोड़ का बजट पेश किया। इसमें अलग-अलग योजनाओं के लिए राशि मंजूर की गई है।

  • जल आवर्धन योजना के लिए 10 करोड़ रुपए
  • स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 20 करोड़ रुपए
  • सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत नगर उत्थान योजना में 30 करोड़ का प्रावधान
  • इसके अलावा निगम क्षेत्र के तालाबों के कायाकल्प के लिए भी राशि मंजूर की गई।
  • निगम क्षेत्र के 6 गांव में मांस मछली के लिए अलग से बाजार का निर्माण करने का प्रस्ताव पास

महापौर बोले- ये मुद्दाविहीन और अमर्यादित विरोध

इस हरकत को मेयर नंदलाल देवांगन ने अमर्यादित बताया है। दैनिक भास्कर से उन्होंने कहा कि, बीजेपी पार्षदों के पानी डालने से बजट भाषण प्रभावित हुआ। इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

साथ ही मेयर ने कहा कि, बीरगांव निगम क्षेत्र के 80 से 90% इलाकों में घरों में पानी पहुंचाने वाली योजनाएं पूरी हो चुकी है। कुछ अंदरूनी क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा है जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Abujhmad Development : सड़क, स्कूल और नेटवर्क से बदल रही अबूझमाड़ की तस्वीर
Bilaspur deadly attack over old rivalry : पिकअप से कुचलने की कोशिश के बाद दो युवकों पर जानलेवा हमला
Hasdeo Save Protest: आंदोलन में दिखे स्कूली छात्र, DEO रिपोर्ट के बाद प्रधान पाठक निलंबित
200 करोड़ की लागत से बनेगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक हॉस्पिटल
Korba DMF : कोरबा में खनिज निधि के 3564 करोड़ के एडवांस पर सवाल, खर्च के हिसाब को लेकर ऑडिट में आपत्ति

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?