CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में मास्टर चाबी से होती थी बाइक चोरी: सारंगढ़ और महासमुंद में 10-12 हजार में बेचते, 4 आरोपी गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद

रायगढ़ में मास्टर चाबी से होती थी बाइक चोरी: सारंगढ़ और महासमुंद में 10-12 हजार में बेचते, 4 आरोपी गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद

By Newsdesk Admin
04/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मास्टर चाबी के जरिए बाइक चुराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा है। आरोपियों ने चोरी की बाइकें सारंगढ़ और महासमुंद में बेच दी थीं। पुलिस ने दो चोरों के साथ-साथ उन बाइक के खरीददारों से भी 16 बाइक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया।

ऐसे में पता चला कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के ग्राम नाचनपाल का रहने वाला अजय कुमार कोसले 24 साल नामक युवक अपने साथी विष्णु कोसले 29 साल के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह अजय को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ किया।

तब उसने बताया कि वो अपने साथी विष्णु के साथ मिलकर पुसौर, खरसिया, जूटमिल, कोतवाली, चक्रधरनगर थाना क्षेत्रों से बाइक चुराते थे। इसके बाद चोरी की बाइकें उन्होंने सारंगढ़ के मनोज देवांगन (30) और महासमुंद के हृदय देवांगन (50) को 10 से 12 हजार रुपये में बेच दीं।

इसके बाद पुलिस ने विष्णु कोसले, मनोज देवांगन और हृदय देवांगन को दबिश देकर गिरफ्तार किया। वहीं, अजय के पास से 4, विष्णु से 3, मनोज से 4 और हृदय से 5 बाइक बरामद की। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ किया, तो अजय ने बताया कि वे मास्टर चाबी बनाकर रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर खड़ी बाइकों का ताला खोलते थे।

इसके बाद बाइक की चोरी कर उसे एक दिन अपने किराए के मकान में छिपाकर रखते थे, फिर मौका देखकर अगले दिन उसे सारंगढ़ या महासमुंद में बेच देते थे।

इन क्षेत्रों से हुई बाइक चोरी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के टीवी टावर रोड, अंकुर अस्पताल, केलो बिहार में बाइक चुराई।

इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर, ढिमरापुर चौक, शनि मंदिर, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, गांधीगंज, बीडपारा, मालधक्का रोड और जूटमिल थाना क्षेत्र से भी बाइक चोरी की थी। साथ ही पुसौर थाना क्षेत्र के तेतला से भी बाइकों की चोरी की गई थी।

Chhattisgarh Reagent Scam : रीएजेंट घोटाला: ईडी के रडार पर तीन आइएएस अधिकारी, जांच से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
Ram Mandir Trust CEO Selection : CEO पद की दौड़ में 18 उम्मीदवार, 11-12 अगस्त को होगा अंतिम इंटरव्यू
GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम
CU Student Knife Attack : केंद्रीय विश्वविद्यालय में बवाल, मेस कर्मचारी चाकू लेकर छात्र के पीछे दौड़े, 2 गिरफ्तार
Mega Health Camp Raipur : मेगा हेल्थ कैम्प में सेवा का संगम, जयपुर पैर और कृत्रिम हाथ की वर्कशॉप तैयार, लखनऊ–इंदौर की विशेषज्ञ टीमें पहुंचीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

रायगढ़ में चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) का…

Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे
Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे

राजनीति का मैदान अब सिर्फ रैलियों और सभाओं…

Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार
Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी…

Govinda-Sunita Dispute
Govinda-Sunita Dispute : गोविंदा-सुनीता विवाद पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं सुनीता के साथ हूं

Govinda-Sunita Dispute :कश्मीरा शाह से पहले उनके पति…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?