CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खड़ी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, आग भी लगाई; सट्टे और 30 लाख रुपए के फेर में उलझी दिल्ली पुलिस

खड़ी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, आग भी लगाई; सट्टे और 30 लाख रुपए के फेर में उलझी दिल्ली पुलिस

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर 6 अप्रैल दिल्ली के त्रिलोकपुरी में खड़ी गाड़ी पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग और आग लगाने की घटना ने पुलिस को उलझाकर रख दिया है. घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस को एक पर्चा मिला है. पर्चा गाड़ी मालिक के ही नाम है, जिसमें अपराधियों ने लिखा है कि सट्टे का खेल बंद करो और उसके 30 लाख रुपये लौटा दो. जबकि संजय का कहना है कि सट्टे के खेल के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता और ना ही उनके ऊपर किसी के 30 लाख रुपये बकाया हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने पूरा मामला उलझ गया है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार की दोपहर बाद बदमाशों ने एक कार को लक्ष्य कर अंधाधुंध फायरिंग की थी. 7 राउंड हुई इस फायरिंग में गाड़ी के शीशे टूट गए. जब तक लोग घरों से बाहर निकलते, बदमाश तेजी से फरार हो गए. आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है.गाड़ी मालिक के नाम मिला पोस्टरइस दौरान पुलिस को घटना स्थल से एक पोस्टर मिला है. यह पोस्टर बदमाशों ने गाड़ी मालिक संजय को संबोधित करते हुए लिखा है. इसमें बदमाशों ने लिखा है कि वह सट्टे का काम बंद कर दे और उसके 30 लाख रुपये लौटा दे.

ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है. उधर, गाड़ी मालिक संजय सिंह की पत्नी सोनिया सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए गईं थीं. इसी दौरान उन्हें पड़ोसियों ने फोन पर घटना की जानकारी दी.लेनेदेन का विवाद होने की आशंकाबताया कि उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई और बदमाशों ने गाड़ी में आग लगा दी है. उन्होंने बताया कि उनकी तो किसी से दुश्मनी ही नहीं है, बल्कि वह जरूरत के हिसाब से सबकी मदद करती हैं. पुलिस के मुताबिक मामला लेनदेन के विवाद का लग रहा है. ऐसे में पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में पीड़ित गाड़ी मालिक संजय सिंह और उनकी पत्नी सोनिया सिंह का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है. पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए पूरे मामले में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा मोबाइल डंब की भी पड़ताल कर रही है.

बार-बार रिजेक्शन से तंग युवक ने बनाया ‘मजाकिया’ रिज्यूमे, अब कंपनियां दे रहीं इंटरव्यू का बुलावा!
भिलाई सिविक सेंटर कोचिंग सेंटर विवाद : पार्टनरशिप फर्म में संस्था की जगह पर्सनल एकाउंट से हो रहा था लेन देन, बाउंसर भी दे रहे धमकी, दूसरे पार्टनर की भी FIR दर्ज
बेटे के आखों से छलक पड़े आंसू, पत्नी हुई बदहवास, शहीद मोहम्मद इम्तियाज का शव गांव पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, इस वजह से बढ़ी सिक्योरिटी
Durg Railway Job Scam : खुद को ‘वेल्डर ग्रेड-3’ बताकर ठगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?