CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 12वीं में फेल होने का सदमा नहीं झेल पाई छात्रा, पेपर बिगड़ने के बाद की खुदकुशी…

12वीं में फेल होने का सदमा नहीं झेल पाई छात्रा, पेपर बिगड़ने के बाद की खुदकुशी…

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। भिलाई में कक्षा 12वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 12वीं के एग्जाम अच्छे नहीं गए थे, जिससे वह टेंशन में रहती थी।

इसके पहले भी 11वीं में 3 बार सप्लीमेंट्री और 12वीं में फेल हो चुकी है। मामला Bhilai के सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम एरिना कराब (19 वर्ष) है, जो CSEB नेहरू नगर में रहती थी। छात्रा के पिता आनंद कराब इंजीनियर हैं। एग्जाम को लेकर ही वह परेशान थी, फिर से फेल होने का डर सता रहा था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 4 अप्रैल को दोपहर में छात्रा के पिता आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी गए थे। उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने Hospital गई थी। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा 1 बजे वापस आए।

इस दौरान घर का दरवाजा बाहर से बंद था। छात्रा की मां ने पीछे के दरवाजे से किचन का दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो बेटी केबल तार से बंधी रस्सी से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतार कर सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी से इंग्लिश मीडियम में डाला गया : छात्रा के पिता आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया।

इसके बाद मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे। 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो।

उनकी बेटी शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढ़ती थी। उसके साथ के दूसरे बच्चे अच्छे मार्क्स से पास हो रहे थे, लेकिन एरिना फेल हो जा रही थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच :

थाना प्रभारी राजेश मिश्रा पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को 5 अप्रैल को परिजनों को सौंपा गया। छात्रा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

Chhattisgarh Power Company : अब छत्तीसगढ़ में भी चमकेंगी जापान-कोरिया जैसी स्मार्ट बिल्डिंग्स – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट – बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी
Dhurandhar 2 Update : रहमान डकैत की वापसी तय! दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना मचाएंगे तहलका, सामने आई बड़ी प्लानिंग
Agriculture Officer Arrest CG : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
RPF की महिला सिपाही ने की खुदकुशी, झूलती मिली, बताई जा रही है यह वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Attack
Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : एमसीबी जिले में…

Raipur minor driving
Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता

Raipur minor driving

VLTD Rule
VLTD Rule : 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, जवाब नहीं तो परमिट होगा रद्द

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में व्हीकल…

CM Helpline 1076
CM Helpline 1076 : एक महीने में 42 हजार शिकायतों का समाधान, भरोसे का माध्यम बनी हेल्पलाइन 1076

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में शुरू…

Pendra Teacher Case
Pendra Teacher Case : छात्रा को घर ले जाने के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज

Pendra Teacher Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?