CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में आशिक का गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला, खुद को भी किया घायल, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

दिल्ली में आशिक का गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला, खुद को भी किया घायल, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

दिल्ली , 07 अप्रैल 2025 :

Delhi Crime News: दिल्ली कैंट के किर्बी प्लेस इलाके से गर्लफ्रेंड पर चाकू से सरेआम ताबड़तोड़ हमले की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यह घटना रविवार देर रात की है. घटना यह है कि दिल्ली कैंट निवासी आशिक ने खौफनाक कदम उठाते हुए महिला मित्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. वारदात के बाद से इस घटना का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की खून से लथपथ है और गंभीर रूप से घायल बैठी है. उसके बगल में एक युवक अचेत अवस्था में फुटपाथ पर पड़ा है.

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

दिल्ली पुलिस को एक राहगीर ने रविवार (6 अप्रैल) की रात इस घटना की जानकारी दी. सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे वहां गंभीर रूप से घायल लड़की मिली, लड़की के गले पर चाकू के निशान थे. पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है.

फिलहाल, दोनों का इलाज दीन दयान अस्पताल में चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, ‘‘लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं. घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया है? ’’

पुलिस आज दर्ज करेगी दोनों का बयान

दिल्ली पुलिस ने अभी दोनों का बयान नहीं लिया है डॉक्टर ने अभी मना किया है. दिल्ली पुलिस आज दोपहर में दोनों का बयान दर्ज करेगी. उसके बाद ही पता चलेगा कि आखिर पूरा मामला क्या है?

साउथ वेस्ट डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 6 अप्रैल 2025 की रात करीब 9:30 बजे दिल्ली कैंट थाना पुलिस को जानकारी मिली किर्बी प्लेस बस स्टॉप पर एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया है. डीसीपी ने बताया कि घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय अमित के रूप में हुई है जो दिल्ली कैंट इलाके का रहने वाला है. जबकि युवती 19 वर्ष की है और वो ओल्ड नांगल दिल्ली कैंट की रहने वाली है.

डीसीपी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित और लड़की पिछले एक साल से दोस्त थे. हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद अमित ने यह खौफनाक कदम उठाया था. आरोपी अमित ने वीएल के गले और पेट की बाई ओर पर चाकू से कई वार किए और खुदपर भी जानलेवा हमला किया. दिल्ली कैंट थाने में आरोपी अमित के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

टहलते-टहलते हुई तकरार, Girlfriend के सिर और कमर पर गोलियां मार युवक फरार
Russia-Ukraine war : यूक्रेन का रूस पर पलटवार, पुतिन के आवास पर किया ड्रोन हमला
Cooperative Inspector Bribe Case : संविदा नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 40 हजार लेते सहकारी निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा
बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिली, ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, थार की टक्कर बाद चालक फरार
Jharkhand Cabinet Decisions 2025 : रांची से फैसला आया, 140 मोहल्ला क्लीनिक अब मदर टेरेसा के नाम से पहचाने जाएंगे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Fertility Rate : देश से भी कम हुई छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 3 से 4 बच्चे होने में परेशानी नहीं
Chhattisgarh Fertility Rate : देश से भी कम हुई छत्तीसगढ़ की प्रजनन दर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 3 से 4 बच्चे होने में परेशानी नहीं

छत्तीसगढ़ में प्रजनन दर (Chhattisgarh Fertility Rate) राष्ट्रीय…

Mahasamund Jail Escape : महासमुंद जेल से 4 कैदी फरार, सुबह 4 बजे बाउंड्री फांदकर भागे, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर सील
Mahasamund Jail Escape : महासमुंद जेल से 4 कैदी फरार, सुबह 4 बजे बाउंड्री फांदकर भागे, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर सील

फरार बंदियों की तलाश (Mahasamund Jail Escape) के…

Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी
Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 16 किसानों की धान फसल बर्बाद, जिले में घूम रहे 105 हाथी

धर्मजयगढ़ लैलूंगा वन परिक्षेत्र के कई गांवों में…

Raipur MG Road Chaupati : रात 1 बजे के बाद नहीं लगेगी चौपाटी! ठेले-टेबल से पार्किंग तक नए नियम लागू
Raipur MG Road Chaupati : रात 1 बजे के बाद नहीं लगेगी चौपाटी! ठेले-टेबल से पार्किंग तक नए नियम लागू

सड़क और फुटपाथ पर कुर्सी-टेबल लगाकर ग्राहकों को…

IND vs NZ 1st Test : 15mm घास वाली पिच पर होगा भारत का इम्तिहान, वेलिंगटन में तेज गेंदबाज मचा सकते हैं कहर
IND vs NZ 1st Test : 15mm घास वाली पिच पर होगा भारत का इम्तिहान, वेलिंगटन में तेज गेंदबाज मचा सकते हैं कहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?