CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘बुलडोजर तो यहीं से जाएगा’, पुलिस ने रोका तो उसी पर सवार हो गए BJP जिलाध्यक्ष, निकल रही थी रामनवमी की शोभायात्रा

‘बुलडोजर तो यहीं से जाएगा’, पुलिस ने रोका तो उसी पर सवार हो गए BJP जिलाध्यक्ष, निकल रही थी रामनवमी की शोभायात्रा

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के बरेली में रामनवमी शोभायात्रा में बुलडोजर रोकने पर जमकर हंगामे का मामला सामने आया है. पुलिस ने नई परंपरा बताकर इसे रोका तो लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे.

इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष खुद बुलडोजर पर चढ़कर शोभायात्रा के आगे चलने लगे. इसी दौरान पुलिस को विवाद होने का डर था इसलिए उन्होंने शोभायात्रा में बुलडोजर के शामिल होने पर आपत्ति जताई थी.बरेली के फरीदपुर में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाती है.

इस बार भी कमेटी सोमवार को शोभायात्रा निकाल रही थी. इसी दौरान पुलिस ने बुलडोजर के यात्रा में शामिल होने पर आपत्ति जताई और फिर उसे रोक दिया. शोभायात्रा में कुछ लोग बुलडोजर पर सवार होकर निकले. यह देखकर पुलिस ने नई परंपरा बताकर उसे रोक दिया था. इसी बात से गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ स्टेशन रोड पर बैठ गए थे और सड़कों पर झांकियां खड़ी कर दी.शोभायात्रा में बुलडोजर को लेकर हुआ विवादजिसके बाद कमेटी के लोगों और आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हो गई. पुलिस चाहती थी कि शोभायात्रा में बुलडोजर शामिल ना हो.

वहीं, रामलीला कमेटी के सदस्य और भाजपा जिलाध्यक्ष बुलडोजर के शामिल होने की परमिशन पर अड़े हुए थे. काफी देर तक चले विवाद के बाद पुलिस को इस मामले में पीछे हटना पड़ा. बुलडोजर के शोभायात्रा में शामिल होने के बाद मामला शांत हुआ।

जिलाध्यक्ष ने शोभायात्रा को दिखाई हरी झंडी : पुलिस ने नई परंपरा बताकर बुलडोजर के यात्रा में शामिल होने पर रोक दिया था. इसके बाद यात्रा बिना किसी विवाद के यात्रा पूरी की गई.

शोभायात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने सीएस इंटर कॉलेज ग्राउंड से हरी झंडी दिखाई थी. बुलडोजर के शोभायात्रा में शामिल होने की परमिशन मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह खुद बुलडोजर सवार होकर शोभायात्रा के आगे चलेंगे. कोई भी विवाद नहीं होने देंगे. शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी.

Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर
Advanced Warship Himgiri : भारतीय नौसेना को मिला एडवांस गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘हिमगिरि’, सैन्य ताकत में इजाफा
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Shravasti Murder Case : श्रावस्ती डबल मर्डर का बड़ा खुलासा: पूर्व प्रधान और पत्नी की हत्या के पीछे थे तीन सौतेले बेटे, वकील ने रचा था पूरा खेल
Crackdown on illegal mining : राजनांदगांव में JCB और हाइवा जब्त, डेढ़ लाख ईंटें बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court's new initiative)
Supreme Court’s new initiative : सबसे पुराने 800 मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बनीं चार विशेष पीठें

Supreme Court's new initiative

Korba Well Accident
Korba Well Accident : नशे में पानी निकालते गहरे कुएं में गिरा युवक, गई जान

Korba Well Accident 

Chhattisgarh HPV Campaign
Chhattisgarh HPV Campaign : कैंसर मुक्त भविष्य की ओर बड़ा कदम, विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

Chhattisgarh HPV Campaign

Chhattisgarh Government Scheme
Chhattisgarh Government Scheme : महिलाओं के नाम पर बढ़ी संपत्ति खरीदने की होड़, पंजीयन शुल्क में छूट का असर

Chhattisgarh Government Scheme

Dhamtari New SP
Dhamtari New SP : IPS भावना पांडेय ने संभाली एसपी की कमान

Dhamtari New SP

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?