CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM मोदी को भाया रायपुर की ‘पुचका गर्ल’ का आइडिया: लाखों की नौकरी छोड़ शुरू किया गोलगप्पे कैफे…

PM मोदी को भाया रायपुर की ‘पुचका गर्ल’ का आइडिया: लाखों की नौकरी छोड़ शुरू किया गोलगप्पे कैफे…

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल |

रायपुर की पुचका गर्ल PM नरेंद्र मोदी से मिलीं। अपने यूनिक स्टार्टअप आइडिया की वजह से उन्हें ये मौका मिला। खुद PM नरेंद्र मोदी ने बैठकर उनका प्रेजेंटेशन देखा, और सराहा भी। दरअसल, मंगलवार को देशभर में मुद्रा लोन से कुछ यूनिक और सफल बिजनेस स्टार्टअप करने वालों से दिल्ली में प्रधानमंत्री ने मुलाकात कीं। इनमें छत्तीसगढ़ के रायपुर से ईशा पटेल भी शामिल रहीं।

ईशा का रायपुर में गोलगप्पे (गुपचुप) का कैफे है। हाउस ऑफ पुचका नाम का ये स्टार्टअप हाल ही में ईशा ने शुरू किया है। बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कर चुकीं ईशा मुंबई की एक कंपनी में 6 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर काम कर रही थीं।

कॉर्पोरेट कंपनी में काम से उब चुकीं 23 साल की ईशा ने, अपना बिजनेस शुरू करने का सोचा। दोस्तों और परिवार के लोगों से मिले सपोर्ट के बाद उन्होंने इसे शुरू किया। 6 लाख रुपए का मुद्रा लोन लिया।

फंडिंग एजेंसियों ने शुरू में नहीं जताया भरोसा

ईशा बताती हैं जब मैंने फंडिंग के बारे सोचा तो लोन चाहिए था। तब मेरी उम्र 22 थी, इस उम्र में बैंक लोन दें और ये पैसे कैसे वापस बैंक को हम लौटाएंगे, इसे लेकर फंडिंग एजेंसी भरोसा नहीं जता पा रही थीं। ऐसे में मैंने रिसर्च किया तो सरकारी योजना के बारे पता चला और हमें मदद मिली।

हर महीने की 50 हजार की सैलरी छोड़ना रिस्क था

PM नरेंद्र मोदी ने ईशा से मुलाकात में कहा कि आपने इतना रिस्क लिया। आपके दोस्त इसपर क्या सोचते हैं, ईशा ने जवाब में बताया कि प्रॉपर रिसर्च के साथ काम करें तो रिजल्ट मिलते हैं।

ईशा ने कहा कि अच्छी सैलरी छोड़ कर आना रिस्क तो था ही मगर काम करने के दौरान कुछ सेविंग की और कैफे बिजनेस के बारे में लगातार दोस्तों से बात की। स्टडी किया तो समझ आया कि कैसे प्रॉफिट जनरेट किया जाए। इसके बाद काम शुरू किया, आज रिस्पॉन्स अच्छा है।

अहमदाबाद से ली मशीन

ईशा ने बताया कि हम 5 तरह के चटपटे पानी के साथ गोलगप्पे सर्व करते हैं। कोलकाता वाला पानी खूब पसंद किया जाता है। इसलिए हमनें अपने स्टार्टअप का नाम हाउस ऑफ पुचकास रखा। इसके लिए हमनें अहमदाबाद से मशीनें मंगवाई हैं, जो हाइजीन के साथ गोलगप्पे तैयार करती है। ईशा ने बताया कि उनका परिवार रायपुर के खमतराई में रहता है। पिता नवीन पटेल बिजनेसमैन और मां रश्मि होममेकर हैं।

PM मोदी ने किया स्टार्टअप के लिए इंस्पायर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने पर ये मिट-अप किया। प्रधानमंत्री ने यूथ को स्टार्टअप के लिए इंस्पायर करते हुए बताया कि मुद्रा लोन से वो ये काम कर सकते हैं। शुरुआत में 50,000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक के लोन का दायरा था। अब इसे बढ़ाकर अब 20 लाख रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत 52 करोड़ का लोन अब तक दिया गया है।

आप भी ले सकते हैं लोन और शुरू करें स्टार्टअप

2015 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर छोटे कारोबार को बिना किसी जमानत के लोन मुहैया कराना है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन ले सकता है।

  • इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके तहत बिना गारंटी के लोन मिलता है। इसके अलावा लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है।
  • लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाले खर्चों का पेमेंट उससे कर सकता है।
  • ये लोन वाणिज्यिक (कमर्शियल) बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, छोटे फाइनेंस बैंकों, सहकारी बैंकों, माइक्रो-फाइनेंस संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में आवेदन देकर पाया जा सकता है।
CG High Court Panel Lawyer Appointment: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए नए पैनल लॉयर नियुक्त
सुपेला से दिनदहाड़े बाईक उड़ाने वाला बीएसपी टाउनशिप का युवक गिरफ्तार, दस दिन में जब्त हुई चोरी की मोटर सायकल
9 माह के मासूम की तस्करी का पर्दाफाश, 7 लाख में हुआ था सौदा, 5 आरोपी गिरफ्तार
पड़ोसी के doggy को आवारा कुत्ते ने काट दिया, बौखलाए पड़ोसी ने BSP इंजीनियर से की मारपीट, थाना रिपोर्ट कराने पहुंचे तो लड़की को भी मारा
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में ग्रामीण महिलाएं…

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?