CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जमीन के लेन-देन में युवक Kidnap, बाइक से जबरन ले जाकर पीटा, आरोपी पकड़ाए

जमीन के लेन-देन में युवक Kidnap, बाइक से जबरन ले जाकर पीटा, आरोपी पकड़ाए

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल। जमीन के सौदे को लेकर एक युवक का किडनैप हुआ है। अंबिकापुर में चांदनी चौक निवासी संजय सोनी (45 वर्ष) मंगलवार को किसी काम से तहसील कार्यालय आए थे। जहां वे परिसर के बाहर चाय की गुमटी के पास खड़े थे। मौके पर पहुंचे दो युवकों ने उनके चेहरे पर गर्म चाय फेंकी और बाइक में बैठाकर नमनाकला ले गए।

यह मामला कोतवाली थाना का है। जहां आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची और उनके कब्जे से संजय को छुड़ाया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जमीन दलाल है। मामला लाखों के लेन देन से जुड़ा है। दोनों पक्षों से मामले में पूछताछ के बाद FIR दर्ज किया जाएगा।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी संजय सोनी के साथ गए युवक ने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने संजय सोनी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो मोबाइल का लोकेशन नमनाकला में शीतला मंदिर के पास मिला। पुलिस टीम शीतला मंदिर के पास पहुंची।

पुलिस ने एक कमरे से संजय सोनी को बरामद किया। संजय सोनी का अपहरण कर ले जाने वाले दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए युवक जमीन दलाली करते हैं।

लाखों के लेन-देन का है मामला

पकड़े गए युवकों ने दावा किया कि संजय सोनी के साथ उन्होंने एक जमीन का सौदा किया था और उन्हें 22 से 25 लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद संजय सोनी जमीन का सौदा नहीं कर रहा है।

वहीं संजय सोनी ने बताया कि युवकों ने ढाई लाख रुपए दिए थे और जमीन का एग्रीमेंट किया था, लेकिन एग्रीमेंट अवधि तक युवकों ने जमीन का सौदा नहीं किया। वे जमीन दलाल हैं और वे ग्राहक खोज रहे थे। एग्रीमेंट की अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए जमीन पर उनका दावा नहीं बनता।

जमीन को लेकर लाखों का लेन-देन का मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की है, चूंकि मामला अपहरण एवं मारपीट से जुड़ा है, इसलिए कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के बाद FIR दर्ज कर रही है।

नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में खुलेगा अस्पताल:छत्तीसगढ़ सरकार फ्री हेल्थ-स्कीम पर 1500 करोड़ खर्च करेगी; 18 नर्सिंग-फिजियोथैरेपी कॉलेज बनेंगे
Chhattisgarh Paddy Payment : होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 28 फरवरी को खातों में जाएगी धान अंतर राशि
Chhattisgarh Budget 2025-26: कल पेश होगा आम बजट, व्यापारी नई तकनीक और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर राहत की आस में
Kanger Valley Green Cave : कांगेर घाटी में प्रकृति का नया चमत्कार: सामने आई “ग्रीन गुफा”, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Train Accident in Gaya: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला पैर, यात्री की दर्दनाक मौत — प्लेटफॉर्म तोड़कर निकाला गया शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel attacks Amit Shah : बोले- बस्तर में दिया बयान झूठ का पुलिंदा

सीजी भास्कर, 20 मई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं…

History-sheeter accused of stabbing arrested :आरोपी ने देर रात ‘चोरी करने आया है क्या’ कहकर चाकू से किया था हमला

सीजी भास्कर, 20 मई। रायपुर के टिकरापारा इलाके…

Admission Fair 2026 begins : फ्री रजिस्ट्रेशन के साथ अंतिम दिन भी मिलेगा शामिल होने का मौका

सीजी भास्कर, 20 मई। रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल में…

Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मई। जशपुर शहर में शनिवार…

Amaal Malik’s big revelation : “बॉलीवुड की गंदी राजनीति का शिकार हुआ मेरा करियर”

सीजी भास्कर, 20 मई। अमाल मलिक ने बॉलीवुड…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Ambikapur Paddy Manager Death : धान खरीदी केंद्र में प्रबंधक की मौत से मचा हड़कंप

26/12/2025
Mor Gaon Mor Pani
छत्तीसगढ़

Mor Gaon Mor Pani : अब गांवों में नहीं होगा पानी का संकट, 3620 संरचनाओं से रिचार्ज होगा भू-जल

03/07/2025
अपराधदेश-दुनिया

गोलीकांड: शिक्षक पर गोली चलाने वाला छात्र नाबालिग, पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, घर से मिलीं गोलियां

22/08/2025
Hospital Sonography Crisis
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Hospital Sonography Crisis : आंबेडकर अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए 10 से 15 दिन का इंतजार

30/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?