CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हरियाणा सरकार से लिए 4 करोड़… अब शहरी विकास प्राधिकारण प्लॉट की भी मांग कर रहीं विनेश फोगाट

हरियाणा सरकार से लिए 4 करोड़… अब शहरी विकास प्राधिकारण प्लॉट की भी मांग कर रहीं विनेश फोगाट

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

हरियाणा , 11 अप्रैल 2025 :

Vinesh Phogat Latest News: पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट हरियाणा सरकार की ओर से मिले ऑफर से खुश नहीं हैं. दरअसल, नायब सिंह सैनी सरकार की ओर से विनेश फोगाट को ओलिंपिक मेडलिस्ट को दी जाने वाली तीन सुविधाओं में से एक चुनने का ऑफर मिला था, लेकिन विनेश फोगाट ने एक नहीं बल्कि दो सुविधाएं दिए जाने का अनुरोध किया है. इससे खेल विभाग भी असमंजस में है.

हरियाणा सरकार ने विनेश फोगाट को ऑफर दिया था कि वे 3 में से एक सुविधा- 4 करोड़ रुपये की नकद राशि, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट या ग्रुप A की नौकरी चुन सकती हैं, लेकिन उन्होंने कैश प्राइस के साथ-साथ प्लॉट भी मांगा है.

पेरिस ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचने का इनाम

द ट्रिब्यून के मुताबिक, 25 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि विनेश को विशेष मामला मानते हुए 3 विकल्पों में से एक का लाभ दिया जाएगा, क्योंकि वह पेरिस ओलंपिक में 50KG वर्ग के फाइनल तक पहुंचने के बावजूद वजन सीमा से 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण 7 अगस्त 2024 को अयोग्य घोषित कर दी गई थीं. 6 अगस्त के शुरुआती वजन में वह 49.9 किग्रा पर थीं.

विनेश फोगाट ने 3 विकल्प में से मांगे 2- खेल विभाग

खेल विभाग ने इसके बाद फोगाट को पत्र भेजकर एक विकल्प चुनने को कहा, लेकिन फोगाट ने जवाब में 4 करोड़ रुपये की राशि के साथ-साथ ओलंपिक रजत पदक विजेताओं को मिलने वाला प्लॉट भी मांगा. विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “वह एक ही विकल्प चुनने वाली थीं, लेकिन अब उन्होंने दोनों की मांग कर दी है. चूंकि वह विधायक हैं, इसलिए ग्रुप A की नौकरी लेने की संभावना नहीं है.”

सीएम सैनी ने की थी तारिफ

फोगाट के अयोग्य घोषित होने के अगले दिन सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूरा देश, सिर्फ हरियाणा ही नहीं, विनेश फोगाट पर गर्व करता है. उन्हें रजत पदक विजेता को मिलने वाला हर लाभ दिया जाएगा” इसके कुछ घंटों बाद फोगाट ने संन्यास की घोषणा कर दी थी. उन्होंने 6 सितंबर 2024 को कांग्रेस जॉइन की और फिर जुलाना सीट से 6,000 से ज्यादा वोटों से विधानसभा चुनाव जीत लिया. बजट सत्र में उन्होंने सीएम को उनकी घोषणा याद दिलाई थी, जिसके बाद कैबिनेट ने 25 मार्च को उन्हें विशेष मामला मानकर लाभ देने का निर्णय लिया.

Mahagathbandhan Election Campaign: बिहार चुनाव में कांग्रेस उतारेगी UP संगठन की पूरी टीम
यूपी के किसानों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, गेहूं बेचने पर अन्नदाताओं को मिली ये छूट
ट्रंप ने कनाडा के पीएम से की बातचीत, कहा- जल्द मिलेंगे अमेरिका-कनाडा संबंधों पर बड़े फैसले
कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूद की आत्महत्या, परिवार में कोहराम, पुलिस कर रही जांच
Flights Cancelled : इंडिगो उड़ान रद्द मामले में सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, सीजेआइ बोले-
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kolkata Accident : दोपहर में अचानक मचा कोहराम, निर्माणाधीन ढांचा गिरते ही मलबे में दबे कई लोग

सीजी भास्कर, 24 जून। कोलकाता में बुधवार दोपहर…

Carbon Farming : खेती से कमाई का नया रास्ता, धमतरी में शुरू हुई ऐसी पहल जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले में कृषि…

Bhupesh Baghel : बिलासपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला, राम मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Furniture Scam
Furniture Scam : 5 साल पुराने फर्नीचर घोटाले में फिर तेज हुई जांच, दस्तावेज नहीं मिले तो एसीबी पहुंची दफ्तर

सीजी भास्कर, 24 जून। सरगुजा संभाग के चर्चित…

Land Encroachment : 250 एकड़ जमीन को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बड़ी मांग

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले के एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?