CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान कहा -‘इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हुँ’

Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान कहा -‘इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हुँ’

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 11 अप्रैल 2025 :

Tahawwur Rana Case: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले के जिम्मेदार तहव्वुर राणा को कठोर सजा मिलेगी. शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘देश पर सबसे बड़े 26/11 के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूं.’

एकनाथ शिंदे ने आगे लिखा, “लगभग एक माह पहले पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा हुई थी. उसके अनुसार, अमेरिका ने भारत के सबसे बड़े अपराधी को हस्तांतरित किया. इसके लिए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी अभिनंदन करता हूं. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले का जिम्मेदार तहव्वुर राणा को कठोर सजा मिलेगी, इसमें कोई शंका नहीं.”

तहव्वुर हुसैन राणा को किया गया गिरफ्तार

बता दें कि तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार शाम औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद भारत की सरजमीं पर राणा की पहली तस्वीर सामने आई है. तहव्वुर राणा भूरे रंग के जंपसूट और सफेद दाढ़ी में एनआईए की हिरासत में नजर आ रहा है. यह तस्वीर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) के आसपास ली गई, जहां राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद लाया गया था.

राणा की इस तस्वीर में उसका चेहरा सामने से नजर नहीं आ रहा है. एनआईए का तर्क है कि अभी उसकी पहचान परेड होनी बाकी है. पहचान परेड होने के बाद ही उसकी फ्रंट फोटो आधिकारिक तौर पर रिलीज की जाएगी. एनआईए के डीजी की ओर से यह जानकारी सामने आई है.

तहव्वुर राणा ने प्रत्यर्पण पर रोक के लिए की तमाम कोशिशें

तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया. यह गिरफ्तारी वर्षों की कूटनीतिक और कानूनी कोशिशों के बाद संभव हो पाई है. अमेरिका में तहव्वुर राणा द्वारा प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की तमाम कानूनी कोशिशें, जिनमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंसी अपील भी शामिल थी, असफल रहीं.

इसके बाद उसे लॉस एंजेलिस से एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया. एनआईए और एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने राणा को अमेरिका से भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की. विमान से उतरने के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राणा को गिरफ्तार किया गया.

SRH vs DC : दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की दमदार बैटिंग
Anti-Corruption Celebration Baghpat: बागपत के गांव में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की दावत, 500 लोग शामिल
श्री मुक्तसर साहिब की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 25 घायल
Jaunpur News: नवरात्रि में वेज रोल ऑर्डर, डिलीवर हुआ चिकन रोल… टूटी 23 साल की तपस्या
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया – युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित, CA रवि ग्वालानी फिर बने अध्यक्ष, कहा- युवाओं के उत्थान के लिए होंगे रचनात्मक कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?