CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या में महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता, बाथरूम में नहाते वक्त बना लिया वीडियो

अयोध्या में महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता, बाथरूम में नहाते वक्त बना लिया वीडियो

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

अयोध्या , 11 अप्रैल 2025 :

UP News: अयोध्या से एक शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है. राम जन्मभूमि जैसे पवित्र स्थल के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरी महिला श्रद्धालुओं ने वहां के एक कर्मचारी पर नहाते समय वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है. महिला श्रद्धालु जब गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहा रही थीं, तभी वहां काम करने वाला एक युवक चुपके से उनका वीडियो बना रहा था. महिला ने जैसे ही यह देखा, शोर मचाया और अन्य श्रद्धालु भी मौके पर पहुंच गए.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी युवक को मौके से हिरासत में ले लिया गया. आरोपी की पहचान सौरभ नामक युवक के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है और राम जन्मभूमि के VIP दर्शन मार्ग गेट नंबर-3 के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्य करता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के मोबाइल की जांच में कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं. इससे संदेह जताया जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि उसने और किन-किन महिलाओं की गुप्त रूप से वीडियो बनाए हैं.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. दूर-दूर से महिलाएं और परिवारजन दर्शन के लिए आते हैं और गेस्ट हाउस में रुकते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. यह घटना बताती है कि रामनगरी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब भी कई खामियां हैं. प्रशासन और गेस्ट हाउस संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाएं यहां सुरक्षित महसूस करें.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. अयोध्या पुलिस का कहना है कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गेस्ट हाउसों में सख्त निगरानी और नियमित जांच की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. राम नगरी जैसी धार्मिक नगरी में इस तरह की घटनाएं न केवल समाज को शर्मसार करती हैं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था को भी ठेस पहुंचाती हैं. अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती दिखाता है.

एकसाथ नजर आए अजित पवार और शरद पवार, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद
CM विष्णुदेव साय ने झुरानदी में लगाया चौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, विकास परियोजनाओं का किया ऐलान 
6 हजार कॉल और 315 डरावने मैसेज…लेडी से बोला सनकी आशिक…शादी करो वरना….
Lover committed suicide by hanging : सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर धोखे का आरोप
Toilet Conflict Supaul : शौचालय विवाद में दो भाइयों और भतीजे को मारी गोली, डॉक्टर भाई की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp New Features 2026 : जल्द होंगे बड़े बदलाव, स्कैम अलर्ट से लेकर Scheduled Messages तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

WhatsApp New Features 2026

Navya Malik Drugs Case
Raipur Drugs Case ED Investigation : मनी ट्रेल और फंडिंग के स्रोत खंगाले जाएंगे

Raipur Drugs Case ED Investigation

Bilaspur Ratanpur Road Accident : हाईवा की चपेट में आने से रिटायर्ड कर्मचारी की जान गई

Bilaspur Ratanpur Road Accident

Sadhvi Padminipuri Accuses : नगर पालिका अध्यक्ष ने पकड़ा हाथ, SSP से की शिकायत

Sadhvi Padminipuri Accuses

Azad Hind Express Bag Theft : चलती ट्रेन में चोरों का आतंक, महिला का बैग पार

Azad Hind Express Bag Theft

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?