CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई पहुंचे “द ग्रेट खली” ने हनुमान मंदिर में किया अभिषेक, कहा-दिव्य शक्ति के दर्शन और भिलाई वासियों के प्रेम से हूं अभिभूत

भिलाई पहुंचे “द ग्रेट खली” ने हनुमान मंदिर में किया अभिषेक, कहा-दिव्य शक्ति के दर्शन और भिलाई वासियों के प्रेम से हूं अभिभूत

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

युवाओं को नशे से दूर रह खेल में आगे बढ़ भविष्य गढ़ने और देश का नाम रौशन करने दिलाया संकल्प

अभिषेक पूर्व भक्तजनों और उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते The Great KHALI

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल। भारतीय WWE दिग्गज “द ग्रेट खली” उर्फ दलीप सिंह राणा को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा सुंदर और व्यवस्थित करवाया गया सेक्टर-9 भिलाई के हनुमान मंदिर प्रांगण बेहद पसंद आया।

अंडरटेकर को मात देकर डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश का नाम रौशन करने वाले खली ने कहा कि विधायक रिकेश ने कुछ दिन पहले ही इस मंदिर का दर्शन मुझे विडियो कॉल पर जैसै ही कराया मैंने हनुमान जन्मोत्सव में भिलाई आने की ठान ली थी। सचमुच पवनपुत्र हनुमान के इस मंदिर में इतनी दिव्य शक्ति है कि अपने दुबई में आज के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मैं हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या को यहां पहुंचा और मंदिर दर्शन पश्चात मुझे आज इस क्षेत्र के लोकप्रिय और सक्रिय युवा विधायक के साथ बजरंगबली का अभिषेक करने का अवसर मिला जिससे मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsava) के अवसर पर सेक्टर-9 मंदिर पहुंच कर खली ने भगवान का दर्शन किया तथा चौक पर आयोजित विशाल भक्तजन समूह के बीच हनुमानजी के अभिषेक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। मंच से उन्होंने युवा शक्तियों से दोनों हाथ उठा कर संकल्प कराया कि सभी लोग किसी बनना प्रकार के नशा से दूर रहते हुए देश और अपने भविष्य के निर्माण में सकारात्मक कदम बढ़ाते रहेंगे।

युवाओं को खेल के लिए समर्पित भाव और लगन से मेहनत करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि खेल कोई भी हो उसके लिए समर्पित होने पर मुकाम अवश्य हासिल होगा।

खली ने कहा कि जिस तरह पत्थर तोड़ने जैसे मजदूरी का काम करते हुए मैंने अंडरटेकर तक को पछाड़ने का जज्बा खुद में लाया उसी संघर्ष और परिश्रम की शक्ति का महत्व समझते हुए हमारे युवा साथी हमेशा अपने बेहतर भविष्य के निर्माण और भारतवर्ष का नाम रौशन करने की सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।

द ग्रेट खली (The Great KHALI) ने कहा कि वैशाली नगर के विधायक रिकेश का भी जीवन संघर्षशील ही रहा है। राजनीति के क्षेत्र में 24 साल तक लगातार जनता की सेवा करते रहे तभी आपने उन्हें विधायक बनाया। विधायक बनने के बाद भी रिकेश सेन जितनी मेहनत और अपने भिलाई की चिंता करते हैं उसी का परिणाम है कि उनके आह्वान पर आप सभी और मैं भी यहां पहुंचा हूं। उन्होंने बताया कि आज मुझे दुबई में होना था लेकिन भिलाई वासियों का प्रेम और हनुमानजी की शक्ति ने मुझे Bhilai लाया है।

रेसलर दलीप सिंह राणा ने कहा कि मैं भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ आकर धन्य हो गया हूं। पक्का सनातनी होने के नाते मैं भिलाई और छत्तीसगढ़ के लोगों से एक अपील और करूंगा कि कितनी भी परेशानी आ जाए, कोई भी प्रलोभन हो, कभी अपना धर्म न बदलना और न ही लालचवश किसी सनातनी का धर्म परिवर्तन होने देना। मैं प्रभु राम और वीर हनुमान का सच्चा भक्त हूं और सनातनी होने का मुझे गर्व है।

हनुमानजी का विधायक रिकेश सेन के साथ अभिषेक करने के बाद द ग्रेट खली महाआरती में भी शामिल हुए। विधायक रिकेश सेन और भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने दलीप सिंह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Oplus_131072

खली ने अंत में भिलाई के लोगों से आह्वान किया कि कल हनुमान जन्मोत्सव के दिन रामायण में हनुमानजी का किरदार निभाने वाले हमारे देश के विश्व प्रसिद्ध पहलवान रहे स्व. दारा सिंह के सुपुत्र विंदू दारा सिंह कल शाम सेक्टर-9 हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंच रहे हैं, दुबई जाने की वजह से मैं कल इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं मगर आप सभी समय पर आकर बजरंगबली के भव्य अभिषेक में सहभागी अवश्य बनें।

Balod Road Protest : अधूरी सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई
Hotel Gangrape Aurangabad: कमरे के नंबर की एक चूक, और रात भर चला अपराध
CG News 🛑 पत्नी से प्रताड़ित बेटे ने मां को किया विडियो कॉल और फिर उठा लिया आत्मघाती कदम 🛑 सुसाइड से पहले रोते हुए सुनाई आपबीती
ढाई लाख का ईनामी डकैत गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ गोवा सहित कई राज्यों में लूट और डकैती की बड़ी वारदातों को दे चुका है अंजाम, 6 दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज, STF ने पकड़ा
बिहार के मुजफ्फरपुर में कंपनी कर्मचारी से हैवानियत, बेल्ट से पीटा और सिगरेट से दागा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?