CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 8 सफाईकर्मी महिलाएं और ड्राइवर घायल…

दुर्ग में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 8 सफाईकर्मी महिलाएं और ड्राइवर घायल…

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल |

दुर्ग में सुबह-सुबह तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 8 सफाई कर्मी महिलाएं और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना शुक्रवार 11 अप्रैल सुबह 6 बजे की है। चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से निगम के कई सफाई कर्मी हर दिन सुबह ड्यूटी पर आते हैं। वे लोग एक ऑटो में आए। सुबह 6 बजे ऑटो ने एक सफाई कर्मी को दुर्ग विशाल मेगामार्ट के सामने उतारा। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे खड़ा कर एक महिला का इंतजार करने लगा।

इसी दौरान जेल चौक से उल्टी तरफ से एक किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और एयर बैग तक खुल गए। कार में सवार चालक और अन्य तो सुरक्षित बच गए, लेकिन ऑटो चालक और उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 की मदद से सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। वहां 5 महिलाओं की हालत सामान्य है तो वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है।

घायलों से मिलने पहुंचे महापौर, विधायक और पूर्व विधायक

जैसे ही दुर्घटना की सूचना दुर्ग महापौर अल्का बाघमार और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को हुई वे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल को हालचाल जाना और कहा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।

Chhattisgarh Cooperative Bank Appointment: सहकारी बैंकों में नई जिम्मेदारियां तय, रायपुर से बिलासपुर तक बदला नेतृत्व का समीकरण
Vyapam Exam Rules : स्वेटर उतारकर चेकिंग, हल्के कपड़े अनिवार्य; डार्क कलर पर स्पेशल जांच, सेंटर 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी
Public Holiday Notification : छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Durg CEO Controversy: रूपेश पांडे पर महात्मा गांधी अपमान का आरोप, कांग्रेस ने SP को दिया ज्ञापन FIR की मांग के लिए
Telangana Folk Artist Suicide: पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर कलाकार ने साड़ी से बना ली फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप

FIFA World Cup 2026

Ayodhya donation theft case : चंदा चोरी पर होगा बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी मंथन

Ayodhya donation theft case

BJP alderman appointment row : सम्मेलन के बाहर कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

BJP alderman appointment row

Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां

Chhattisgarh road accidents

Chhattisgarh High Court order : आरक्षक पदोन्नति विवाद, अगली सुनवाई तक नियुक्तियों पर रोक

Chhattisgarh High Court order

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?