CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुकमा: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ACB-EOW की रेड, DFO ऑफिस और फॉरेस्ट कर्मियों के घर छापेमारी…

सुकमा: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ACB-EOW की रेड, DFO ऑफिस और फॉरेस्ट कर्मियों के घर छापेमारी…

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ACB और EOW की टीम ने सुकमा में डीएफओ कार्यालय में छापा मारा है। फॉरेस्ट कर्मियों और तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर भी रेड कार्रवाई चल रही है, दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सुकमा, दोरनापाल, कोंटा समेत कुल 5 जगहों के 9 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई चल रही है। एक दिन पहले पूर्व MLA मनीष कुंजाम समेत अन्य तेंदूपत्ता प्रबंधकों के कुल 12 ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी।

वहीं मनीष कुंजाम ने सुकमा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मैंने तेंदूपत्ता की बोनस राशि वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की, लेकिन मेरे घर पर ही छापा मारा गया। छापे में कुछ भी नहीं मिला। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। जबकि असली गुनहगार को बचाने का प्रयास किया जा रहा। छापे की असली वजह दबाव और द्वेष भावना है। जिला पंचायत और जनपद पंचायत में बीजेपी ने दबाव बनाया। लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी।

बताया जा रहा है कि तेंदूपत्ता बोनस राशि में हुए भ्रष्टाचार मामले में ACB और EOW की टीम लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी है। वहीं इसी मामले में DFO अशोक पटेल सस्पेंड हुए हैं।

कल टीम ने सुकमा में 12 जगह छापा मारा था

एक दिन पहले ही सुकमा जिले में ACB और EOW की टीम ने 12 जगह छापा मारा था। ये कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़े से जुड़ी है। छापेमारी में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम, डीएफओ ऑफिस के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक, और लघुवनोपज समिति के कुछ प्रबंधकों के ठिकाने शामिल हैं।

इस कार्रवाई में डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के घर से 26 लाख 63 हजार 700 रुपये नकद जब्त किए गए। जानकारी के मुताबिक, इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए गए थे।

क्या है पूरा मामला?

सुकमा के वन विभाग अधिकारी अशोक कुमार पटेल और उनके साथियों पर तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों के बोनस में बड़ा घोटाला करने का आरोप है। यह घोटाला वर्ष 2021 और 2022 के तेंदूपत्ता सीजन से जुड़ा है, जिसमें करीब 7 करोड़ रुपये की राशि संग्राहकों को दी जानी थी। अधिकारियों ने आपसी साठगांठ कर बड़ी रकम खुद रख ली और संग्राहकों तक पैसा नहीं पहुंचा।

इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (EOW/ACB) ने अशोक कुमार पटेल और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया। 8 अप्रैल 2025 को एफआईआर दर्ज होने के बाद 10 अप्रैल को छापेमार कार्रवाई की गई है।

पंचायत चुनाव के बीच दर्दनाक खबर : बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत, दर्जन भर लोग गंभीर, बढ़ सकते हैं आंकड़े
Judicial Reform in India : हाई कोर्ट ने अभियुक्तों की जाति लिखने की प्रथा पर लगाई रोक, आदेश तत्काल लागू करने के निर्देश
Suicide Abetment Case: शादी से इनकार के बाद युवती ने प्रेमी के घर दी जान, आरोपी गिरफ्तार
शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा, फिर पति ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग..!
CG BrEaKiNg 🛑 कुंए में मिली 25 दिन की मासूम बच्ची की लाश 🛑 रविवार की रात हुई थी गायब 🛑 हल्ला हुआ “भूत उठा ले गया”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Mother killed her children by giving them injections : पति को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की खुदकुशी

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जब्त: पत्नी, मां और बेटे के नाम खरीदी थीं 16 प्रॉपर्टी

सीजी भास्कर, 22 मई। रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर…

पति की गर्लफ्रेंड के शक में छात्रा की सुपारी किलिंग : DRG जवान की पत्नी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 22 मई। शहर में गुपचुप ठेला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Olympic Gold Reward Chhattisgarh: गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, सरेंडर नक्सलियों को मिलेगा पूरा इनाम

13/12/2025
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
छत्तीसगढ़

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

29/03/2026
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

तीन जाने माने बिल्डर्स के घर और संस्थानों में आयकर इन्वेस्टिगेशन विंग का छापा, राजधानी में हड़कंप, कैश ट्रांजेक्शंस में गड़बड़ी कर करोड़ों की टैक्स चोरी

19/12/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?