CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पिता की तरह बजरंगबली का किरदार निभाने वाले अभिनेता बिंदू दारा सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़

पिता की तरह बजरंगबली का किरदार निभाने वाले अभिनेता बिंदू दारा सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

भिलाई के सेक्टर-9 मंदिर में विधायक रिकेश के साथ अभिषेक कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीजी भास्कर, 12 अप्रैल। आज सुबह अभिनेता और हनुमानजी का किरदार निभाने वाले बिंदू दारा सिंह का छत्तीसगढ़ रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। वो आज शाम भिलाई के सेक्टर 9 स्थित मंदिर में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर अभिषेक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आपको बता दें कि रामायण या रामलीला में जब भी हनुमान के किरदार की चर्चा होती है तो सबसे पहले अभिनेता और देश के ख्यातिलब्ध पहलवान दारा सिंह का नाम लोगों के जहन में आता है। उन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में हनुमान की अविस्मरणीय भूमिका निभाई थी। भले ही अब वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में है।

https://www.facebook.com/share/v/1DX5mUiHaJ/?mibextid=oFDknk

गौरतलब हो कि दारा सिंह की तरह उनके बेटे बिंदु दारा सिंह भी हनुमान का किरदार निभा कर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं। बीते कई वर्षों से हनुमान का किरदार निभा रहे बिंदु दारा सिंह ने बताया कि पिताजी को देखकर ही उनके मन में भाव पैदा हुआ कि हनुमान जी का रोल करना चाहिए। वो लगभग 30 वर्षों से हनुमानजी का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे याद है जब पिताजी ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में हनुमान की भूमिका निभाई थी तब उनकी उम्र 60 के करीब थी। अब मेरी उम्र भी 60 हो चुकी है। इतने वर्षों में अनेक बार हनुमानजी का रोल करने का मौका मिला और उम्मीद है कि आगे भी मिलता रहेगा। हमारे परिवार पर हनुमानजी की असीम कृपा है तभी पहले पापा और अब मैं इस किरदार को कर पा रहा हूं।

फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह के रोल किए लेकिन पापा ने कभी कुछ नहीं बोला, जब पहली बार मुझे हनुमानजी का रोल मिला तो पापा ने अपने पास बुलाया और कहा बेटा जो तुम करने जा रहे हो वह आम काम नहीं है, अगर तुम हनुमानजी की सेवा करने जा रहे हो तो किरदार निभाते वक्त मन में कभी भी गलत विचार नहीं आना चाहिए। आज भी जब मैं रामलीला में हनुमानजी की भूमिका में होता हूं तो उनकी बातों का ध्यान जरूर रखता हूं।

शुक्रवार की शाम सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में MLA रिकेश सेन के साथ The Great KHALI के साथ अभिषेक किया।
Maihar Sharada Temple Controversy: मां शारदा मंदिर में चढ़ावे की बड़ी गड़बड़ी, प्रधान पुजारी पर गंभीर सवाल
Cyber Fraud : बिजली मीटर लगवाने के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रायपुर के कारोबारी का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 7 लाख रुपये
डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित…अमेरिका से ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल- अपनी शर्तों पर करेंगे
UP Board Exam Result 2025: कौन हैं यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वालीं महक जायसवाल? इस स्कूल से की है पढ़ाई
सिपाही की हत्या का आरोपी जेल में बेखौफ, ली मस्त नींद और खाया खाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Tourism
Gariaband Tourism : गरियाबंद में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्राकृतिक स्थलों पर सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक…

Eye Testing Machine
Eye Testing Machine : गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा

गरियाबंद जिला अस्पताल में अब आंखों की जांच…

Kharif Farming
Kharif Farming : समय पर खाद और बीज मिलने से किसानों की बढ़ी रफ्तार, टोकन व्यवस्था खत्म होने से आसान हुई खरीफ की तैयारी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। खरीफ सीजन की तैयारियों…

Gariaband News
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। गरियाबंद में प्रधानमंत्री जीवन…

Lok Adalat
Lok Adalat : चेक बाउंस मामलों के समाधान के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

रिपोर्टर : मनुराज सिंह सीजी भास्कर, 16 जुलाई।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?