CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के सक्ती में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित, 6 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

सक्ती , 12 अप्रैल 2025 :

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक युवक को निर्वस्त्र कर चौराहे पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. यह घटना कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग 9 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है. अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रेम प्रसंग में युवक को बेरहमी से पीटा

दरअसल पीड़ित युवक सक्ती जिले के गांव बासीन का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वो अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने ग्राम रबेली आया था. इस दौरान गांव वालों ने युवक और युवती को साथ में देख लिया. इसके बाद युवती के परिजन और गांव वालों ने युवक को पकड़कर रात भर निर्वस्त्र कर पीटा. दूसरे दिन सुबह गांव के चौराहे पर नग्न कर घुमाया और फिर एक बार जमकर मारपीट की.

पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित युवक

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर कई जगह सुई भी चुभाई गई है. पीड़ित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी. इस घटना में युवक को सिर, आंख, पैर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं. रायगढ़ जिला अस्पताल में पीड़ित युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और जल्दी इस पूरे मामले का खुलासा करेगी.

हत्या के आरोपियों की तलाश में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, गांव भर में कराई मुनादी
Nobel Peace Prize 2025 : 9 युद्ध रोकने का दावा करने वाले ट्रंप को नहीं, इस महिला को मिला नोबेल शांति पुरस्कार
राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा : घर में लगी आग से सिन्हा परिवार के तीन लोग जिंदा जले, मृतकों में 3 साल की बच्ची भी
नोएडा में ‘इंटरपोल’ के नाम पर फर्जी थाना, IB और मंत्रालयों से कनेक्शन का झांसा, 6 आरोपी गिरफ्तार
बीएसपी की बेशकीमती भूमि हुई कब्जा मुक्त, 150 लोगों टीम से भी कब्जेधारी की हुज्जत, नहीं रूका “बुलडोजर”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Ruabandha Combing Patrol : भिलाई के रुआबांधा में तड़के पुलिस की दबिश, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Bhilai Ruabandha Combing Patrol : भिलाई के रुआबांधा में तड़के पुलिस की दबिश, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार तड़के भिलाई के रुआबांधा…

Vishnu Deo Sai on Congress : 60 साल सत्ता में रही कांग्रेस ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया : मुख्यमंत्री
Vishnu Deo Sai on Congress : 60 साल सत्ता में रही कांग्रेस ने जनजातीय समाज के लिए क्या किया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का यह बयान (Vishnu Deo Sai on…

Mahasamund Car Accident : ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, दो महिलाओं की मौत; तीन घायल
Mahasamund Car Accident : ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, दो महिलाओं की मौत; तीन घायल

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके…

Abhanpur Naib Tehsildar Viral Video : सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, नायब तहसीलदार की रील वायरल
Abhanpur Naib Tehsildar Viral Video : सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, नायब तहसीलदार की रील वायरल

वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी के आचरण…

Surguja Teacher Murder Case : 19 लाख के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या, सहकर्मी का पति गिरफ्तार
Surguja Teacher Murder Case : 19 लाख के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या, सहकर्मी का पति गिरफ्तार

पुलिस जांच (Surguja Teacher Murder Case) के अनुसार,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?