CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र

शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। झारखंड से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जज साहब को जान से मारने की धमकी दी गई है।

रांची के NIA कोर्ट के जज को पत्र भेजकर ये धमकी दी गई है। इसके साथ ही जेल ब्रेक करने की भी धमकी दी गई है। स्पीड पोस्ट के जरिए से दो गुमनाम पत्र बंद लिफाफे में भेजे गए हैं।

धमकी भरे गुमनाम पत्र मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.जानकारी के मुताबिक रांची के सिविल कोर्ट परिसर स्थित NIA कोर्ट के जज को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ जेल में बंद एक करोड़ के इनामी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस और शीला मरांडी को भी जेल ब्रेक कर जेल से बाहर निकालने की धमकी दी गई है।

स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए धमकी भरे पत्र के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। रांची के कोतवाली थाना में चार संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मारने के लिए दे दिए गए पैसे : इस घटना में दर्ज हुए केस में अरुण कुमार, अनामिका इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, साकेत तिर्की और एक अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. धमकी वाले पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि NIA के न्यायाधीश पर हमला करने के लिए पैसे भी दिया जा चुका है।

पत्र में लिखा है कि “शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है.” साथ ही ये भी लिखा गया है कि जेल ब्रेक कर जेल में बंद एक करोड़ के इनामी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता प्रशांत बोस और शीला मरांडी को जेल से निकालना है।

नंबर अधिकारी के नाम पर रजिस्टर्ड : यही नहीं पत्र में एक मोबाइल नंबर भी लिखा गया है, जिसके साथ अरुण कुमार नाम के शख्स का जिक्र किया गया है. हालांकि पुलिस ने जब उस नंबर की जांच की तो नंबर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (JCECE) के एक अधिकारी के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया।

वहीं दूसरे पत्र में रांची के ही खेलगांव के अनामिका इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और खूंटी के कर्रा थाना के रहने वाले साकेत तिर्की का नाम लिखा गया है।

इस मामले में आशंका ये भी जताई जा रही है कि NIA कोर्ट के जज को न्यायिक कार्यों के दौरान भयभीत करने के लिए इस तरह के पत्र गलत नाम से भेजे गए हैं. अब ये पत्र भेजने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

₹2 crore duped in digital arrest : मंगलुरु में 61 वर्षीय व्यक्ति साइबर जाल में फंसा
Elephant Electrocution in Bangalore: खेत में नारियल खाने गया हाथी हुआ मौत के कगार पर
Major accident averted at Delhi airport : SWISS फ्लाइट के इंजन में खराबी, 232 यात्रियों की जान बची
26 करोड़ की टैक्स चोरी, लोहा कारोबारी गिरफ्तार:रायपुर में स्टेट GST टीम ने लिया एक्शन; फर्जी फर्म बनाकर की हेराफेरी
मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, मुस्लिम युवाओं ने कंधों पर डोल उठाकर… हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear attack in Korba forest : तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीण घायल, चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें

Bear attack in Korba forest

Amit Shah reached Bastar : बोले- गुंडाधुर की धरती को बनाएंगे तीर्थस्थल, आदिवासी युवाओं को नौकरी में 15% आरक्षण

Amit Shah reached Bastar

Politics heats up over mobile robbery : पुरंदर मिश्रा ने रथयात्रा से जोड़कर दिया चौंकाने वाला बयान

Politics heats up over mobile robbery

Murder accused in election fray : बीजेपी नेता की हत्या के बाद खाली सीट पर जेल से भरा नामांकन

Murder accused in election fray

Stabbing at a government function : सरपंच पर हमला, मौके पर मचा हड़कंप

Stabbing at a government function

You Might Also Like

देश-दुनियाराज्य

शहबाज शरीफ की ‘झूठी’ डींगें: भारत को जवाब देने का दावा, पर एयरबेस तबाह होने की बात गोल!

29/05/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

यूपी को 152 जीआई टैग उत्पादों वाला देश का पहला राज्य बनाएगी योगी सरकार, तय किया ये लक्ष्य

16/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सुकमा: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ACB-EOW की रेड, DFO ऑफिस और फॉरेस्ट कर्मियों के घर छापेमारी…

11/04/2025
अपराधमनोरंजन

एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग : बिग बॉस विनर और परिवार सुरक्षित, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

18/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?