CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाथरूम की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, 3.85 लाख के जेवर ले उड़े; देवभोग में 15 दिन में तीसरी बड़ी चोरी..

बाथरूम की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, 3.85 लाख के जेवर ले उड़े; देवभोग में 15 दिन में तीसरी बड़ी चोरी..

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार रात उरमाल स्थित के आर ज्वेलर्स में चोरों ने बाथरूम की दीवार में छेद कर दुकान में प्रवेश किया। मुखौटा पहने चोर दुकान से 3.85 लाख रुपए कीमत के 4200 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

दुकान संचालक गोपबंधु कश्यप ने घटना की सूचना देवभोग पुलिस को दी। थाना प्रभारी गौतम गावड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिन्होंने मुखौटा पहन रखा है।

पिछले 15 दिनों में यह क्षेत्र में तीसरी बड़ी चोरी है। 30 मार्च को चोरों ने थाने से मात्र 150 मीटर दूर स्वास्थ्य कर्मी शेषनारायण पात्र के घर से 17 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और नकदी चुराई। इसके बाद झराबहाल में एक बैंक कर्मी के घर से ढाई लाख रुपए से अधिक की चोरी हुई।

पिछले तीन सालों में इस क्षेत्र में 10 से अधिक चोरियां हुई हैं। अधिकतर मामलों में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। क्षेत्र ओडिशा की तीन सीमाओं से घिरा होने के कारण पुलिस को भौगोलिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

चुनाव-प्रचार के दौरान बढ़ा BP, अस्पताल में तोड़ दिया दम, तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन, समर्थकों में पसरा मातम
Mutual Divorce Chhattisgarh : तलाक लेने के बाद आदेश निरस्त करने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- सहमति से अलग हुए, अब फैसला नहीं बदलेगा
बायोटेक ग्रेजुएट भी राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षा (PSC) में बैठ सकेंगे, MLA रिकेश के सवाल पर CM विष्णुदेव साय ने दी यह जानकारी
Ram Statue Kaushalya Dham: कौशल्या धाम में नई 51 फीट राम प्रतिमा की एंट्री, पुराने स्वरूप पर उठे सवालों के बाद बदलेगा चेहरा
रीवा में भीषण सड़क हादसा: शहडोल जा रही बस और सफारी में जोरदार टक्कर, तीन घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drinking water supply affected in Durg : बघेरा टंकी के पास लीकेज, टैंकर से होगी व्यवस्था

सीजी भास्कर, 19 मई। दुर्ग शहर में पेयजल…

Vacation bench hearing : हाईकोर्ट में आज से जरूरी मामलों पर होगी सुनवाई, अलग-अलग बेंच गठित

सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन…

Public problem resolution camp : शिवरीनारायण और बंसुला में कई पंचायतों के लोग हुए शामिल

Public problem resolution camp

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में 7150 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ₹15,000 मिलेगा स्टाइपेंड

सीजी भास्कर, 19 मई। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी…

Google I/O 2026 begins today : AI से लेकर Android 17 तक कई बड़े ऐलान संभव

Google I/O 2026 begins today

You Might Also Like

Biofloc Fish Farming
छत्तीसगढ़

Biofloc Fish Farming : बायोफ्लॉक तकनीक से कर रहे हैं मछली पालन, हर साल कमा रहे हैं दो लाख से अधिक

13/10/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

OLX पर फर्जी विज्ञापन से फंसाया, फिर की लूट: बिलासपुर से बाइक खरीदने आए युवक से ठगी, आरोपी गिरफ्तार..

29/03/2025
Religiouseligious Freedom Case
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court : हाई कोर्ट ने स्कूल सुरक्षा पर कड़ा रुख, 26 अगस्त तक मांगी राज्यभर की रिपोर्ट

14/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत

14/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?