CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक महीने से फरार था रेपिस्ट, ट्रैफिक नियम तोड़ने में पकड़ाया; खुली पोल तो हैरान रह गई पुलिस

एक महीने से फरार था रेपिस्ट, ट्रैफिक नियम तोड़ने में पकड़ाया; खुली पोल तो हैरान रह गई पुलिस

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर 13 अप्रैल अपराध पर नकेल कसने के साथ ही साथ और यातायात नियमों को दुरुस्त करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस वाहन चैकिंग अभियान चलाती है. इससे पुलिस को कई तरह के अपराधों को रोकने में सफलता मिलती है. ऐसे ही कुछ झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है, जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो काफी दिनों से दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में फरार चल रहा था.रांची पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रही थी. इसी दौरान चतरा जिला के तहत आने वाले सदर थाना क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी कमलदेव यादव वाहन चेकिंग के क्रम में ही गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में युवती ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी.कार की थी जब्तइस मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमार कार्रवाई कर रही थी.इसी बीच शनिवार को रांची की ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी की कार को ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर रोका था. इस दौरान पुलिस ने उस पर फाइन भी लगाया था, लेकिन जुर्माना जमा नहीं करने पर पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर लिया था. यह सूचना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थी.शादी का झांसा देकर दुष्कर्मचतरा जिले के सदर थाने को इस संबंध में जानकारी मिली. पुलिस ने पाया कि युवती ने जिस कार नंबर का जिक्र किया था यह वही कार है.

इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने पंडरा ओपी थाने की पुलिस की मदद से आरोपी को अरेस्ट कर लिया. जानकारी के मुताबिक, फरवरी महीने में आरोपी कमलदेव यादव ने चतरा जिला के सदर थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फसाया था और फिर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था.आरोपी अरेस्टआरोपी युवती को मार्च के महीने में कार में बैठाकर चतरा से रांची लेकर आया था. यहां सुखदेवनगर थाना एरिया में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे. इसके बाद युवती को वापिस से उसके घर चतरा छोड़ दिया था. इसी बीच युवती के गर्भवती होने की सूचना मिलने और शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की थी. इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी.

दो सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां… कानपुर में कांस्टेबल पति की घिनौनी करतूत
West Bengal School BLO Protest : अभिभावकों ने शिक्षकों को स्कूल में बंद किया, बोले सब बीएलओ बन जाएंगे तो पढ़ाएगा कौन
6th क्लास में फेल होने वाली रुक्मणी ने बिना कोचिंग UPSC में हासिल AIR 2, बनीं IAS अफसर
‘मजबूरी में झूठ बोल रहे थे पाक PM, अब खुद ही उगल दिया पूरा सच’, डिफेंस एक्सपर्ट ने बजाई शहबाज शरीफ की बैंड
Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud Case : “फर्जी ‘केंद्रीय अधिकारी’ बनकर लाखों की ठगी

Raipur Fraud Case

E20 Petrol Rumours : दिल्ली में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की मांग, सरकार बोली— अफवाहों पर न दें ध्यान

E20 Petrol Rumours

India ODI Preparation : टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे की तैयारी के लिए दो हिस्सों में बंटा सपोर्ट स्टाफ

India ODI Preparation

Aamir Khan Third Marriage : गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, शाही रूबी रिंग बनी सबसे बड़ी चर्चा

Aamir Khan Third Marriage

Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?