CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैष्णो देवी मंदिर में जुटी भक्तों की भारी भीड़, कटरा में तीन घंटों पहले रोकना पड़ा पंजीकरण

वैष्णो देवी मंदिर में जुटी भक्तों की भारी भीड़, कटरा में तीन घंटों पहले रोकना पड़ा पंजीकरण

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

14 अप्रैल 2025 :

Vaishno Devi Temple: तीन दिन लगातार छुट्टियां होने की वजह से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए माता के मंदिर परिसर में भक्तों की करीब 2 किलोमीटर की लंबी कतार लग गई. भक्तों की इस भीड़ को देखते हुए रविवार को कटरा में पंजीकरण रोकना पड़ा.

शनिवार और रविवार की छुट्टी और उसके बाद सोमवार को भी छुट्टी, लगातार तीन छुट्टियों का असर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर देखने को मिला है. रविवार को माता वैष्णो देवी के मंदिर परिसर में आलम यह रहा कि माता के दर्शनों के लिए करीब 2 किलोमीटर लंबी कतार लग गई. इसके साथ ही कटरा में भी करीब 10,000 श्रद्धालुओ के पहुंचने से पंजीकरण की सुविधा तय समय से 3 घंटे पहले ही रोक देनी पड़ी.

रविवार को 50,000 के आसपास श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पंजीकरण करवाया था और इसके साथ ही कटरा में भी करीब 10,000 श्रद्धालु पहुंच गए थे. सामान्य तौर पर रात 10 तक यात्रियों के लिए पंजीकरण काउंटर खुले रहते हैं लेकिन रविवार को यह काउंटर शाम 7 बजे ही बंद करने पड़े.

गौरतलब है कि शनिवार को भी माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. यात्रियों की स्पीड को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कटरा और कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर तक 14 किलोमीटर के ट्रैक पर विशेष इंतजाम किए गए थे. जम्मू कश्मीर पुलिस ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी भी भीड़ नियंत्रण में जुटे दिखे. वहीं यात्रियों की इस भीड़ से कटरा में होटल व्यवसाय और दुकानदारों के चेहरे खिल गए.

Rajasthan: बजरी माफिया के ट्रक से कुचले गए कॉन्स्टेबल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, जानें- पूरा मामला?
PM Modi Australia Visit : मेलबर्न में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी
बिजनेसमैन को बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली, बारूद के छींटों से पत्नी-बेटे-बेटी घायल, रायपुर-भिलाई के फंसे 70 लोग श्रीनगर में
Big Breaking News : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से हटे “जो बाइडन” 🟢 कमला हैरिस को दिया समर्थन 🔵 ट्रंप ने कसा तंज़, कहा – “झूठ, फ़र्ज़ी ख़बरों के दम पर ही राष्ट्रपति पद तक पहुंचे थे बाइडन”
शेरनी बनी मां रीमा, नन्ही बेटी को बचाने जंगली जानवर से भिड़ी, दहशत में गांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bagiya Jan Darshan
Bagiya Jan Darshan : देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

BSP Scrap Chori 
BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं…

Bilaspur Rain Flood
Bilaspur Rain Flood : 20 साल बाद बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, शहर पानी-पानी

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Re NEET UG 2026 Result
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर

Re NEET UG 2026 Result

Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh
Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh : बलौदाबाजार-भाटापारा को मिले नए एसपी, राय गौरव रामप्रवेश ने संभाली कमान

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : बलौदाबाजार एसपी राय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?