CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में बिल्डर ने नाले पर बनाई अवैध सड़क:महंगे दामों में प्लाट बेचने की थी तैयारी, निगम ने तोड़ा सड़क, बिल्डर से होगी पैसे की वसूली

बिलासपुर में बिल्डर ने नाले पर बनाई अवैध सड़क:महंगे दामों में प्लाट बेचने की थी तैयारी, निगम ने तोड़ा सड़क, बिल्डर से होगी पैसे की वसूली

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल |

बिलासपुर-कोनी रोड पर एक बिल्डर ने मुख्य मार्ग से लगे नाले को पाटकर सड़क बना लिया। इससे बिलासपुर-रतनपुर मेन रोड से उसके प्लाटिंग की दूरी मात्र सौ मीटर हो गई। मुख्य मार्ग से लगी प्लाटिंग के बाद बिल्डर महंगे दामों पर अपनी जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था, जिस पर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर निगम की टीम ने नाले पर बनी सीसी रोड को बुलडोजर से उखाड़ दिया है। वहीं, अब तोड़फोड़ की कार्रवाई के पैसे भी बिल्डर से वसूलने की तैयारी चल रही है।

दरअसल, बिलासपुर-रतनपुर रोड पर बिलासा ताल के पास एक बिल्डर ने नाले की जमीन पर कब्जा कर 100 मीटर अंदर तक सड़क बना लिया था। उसे वह अपनी जमीन का मेन रोड बताकर लोगों को महंगे दामों पर बेच रहा था। इसकी शिकायत कलेक्टर अवनीश शरण तक पहुंची। इस पर उन्होंने एसडीएम मनीष साहू को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम मनीष साहू ने मौके का निरीक्षण किया और फिर तहसीलदार विभोर यादव से प्रतिवेदन मांगा। विभोर यादव ने इस सड़क को अवैध बताया। जिसके बाद एसडीएम मनीष साहू ने निगम कमिश्नर अमित कुमार को इसकी जानकारी दी।

निगम ने सीसी रोड पर चलाया बुलडोजर जिसके बाद निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध सड़क को तोड़कर नाले की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अब राजस्व विभाग द्वारा अवैध निर्माण और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बिल्डर से तोड़फोड़ की वसूली करने की तैयारी भी चल रही है। विभाग ने क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

40 लोगों को प्लाट बेचने की तैयारी राजस्व विभाग की जांच में यह पता चला है कि जिस जमीन तक पहुंचने के लिए बिल्डर ने निगम की आड़ में सड़क का अवैध निर्माण कराया था, उस जमीन की करीब 40 प्लाटिंग हो चुकी थी। जमीन की स्थिति क्या हैं, प्लाटिंग वैध या अवैध यह सब जांच का विषय है। इस सड़क के बनने से जमीन का दाम बिल्डर ने बेतहाशा बढ़ा दिया था।

बिल्डर ने विरोध करते हुए मचाया हंगामा नाले की ज़मीन पर अवैध निर्माण होने पर निगम अधिकारियों ने पूरी सड़क को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम और बिल्डर के बीच काफ़ी बहस भी हुई। बिल्डर सीसी रोड को तोड़ने का विरोध कर रहा था। लेकिन, निगम की टीम ने सड़क को पूरी तरह तोड़ दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था।

खेती की ज़मीन को टुकड़ों में काट अवैध प्लॉटिंग कोनी सहित शहर के कई क्षेत्रों में खेती की ज़मीन पर अवैध प्लॉटिंग कर उसे टुकड़ों में बेचा जा रहा है। बिल्डर बिना किसी अनुमति के कृषि भूमि को व्यावसायिक बताकर प्लॉट काट रहे हैं। न तो सड़क की व्यवस्था है, न ही पानी-बिजली की सुविधा। फिर भी लोगों से मोटी रक़म वसूली जा रही है। न तो ज़मीन का नक्शा पास है और न ही कोई वैध अनुमति।

Indore Wedding Slap Viral News : वरमाला के दौरान दूल्हे ने फोटोग्राफर को मारा थप्पड़, दुल्हन ने लौटा दी बरात
Heavy Rainfall : बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में 2-दिन भारी बारिश, बलरामपुर में बांध टूटने से 4 घर बहे, 2 की मौत
School Uniform Scam : बच्चों से कम मंगाए गणवेश, हजारों सेट हुए बर्बाद, डीईओ निलंबित
शक्ति केन्द्र संयोजक स्व. आनंद के परिजनों से विधायक रिकेश ने की मुलाकात, बिटिया खुशबू को सौंपा नियुक्ति पत्र, अधूरे मकान का काम भी करवाया शुरू
Mahakumbh प्रयागराज Special Train : 27 जनवरी को 16 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए होंगी रवाना, 14 ट्रेनें वापसी यात्रा के लिए चलेंगी, मौनी अमावस्या पर 184 विशेष ट्रेनें, दुर्ग से इस-इस तारीख को स्पेशल ट्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Accident: करंट से श्रमिक की मौत
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

BSP Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में…

Dantewada Police Naxal Dump
Dantewada Police Naxal Dump : जंगल से 16 लाख का सोना, 2 लाख नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana
Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?