CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, युवक संग देख भड़का गुस्सा, दर्ज हुआ केस

मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, युवक संग देख भड़का गुस्सा, दर्ज हुआ केस

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। मां की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अपनी मां के कमरे में गांव के ही एक युवक को रात में देखकर दोनों की पिटाई कर दी थी। मारपीट में आई अंदरूनी चोटों की वजह से महिला की मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत दरिमा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी निवासी छोटू मराबी (20 वर्ष) ने गुरुवार की रात अपनी मां मान कुंवार के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद मानकुंवर अचेत हो गई थी। परिजनों ने उसका इलाज भी नहीं कराया। वो घर में ही पड़ी रही और उठ-बैठ नहीं पा रही थी। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

मां के कमरे में दूसरे युवक को देख की मारपीट : ASP अमोलक सिंह ने बताया कि पूछताछ में छोटू मराबी ने बताया कि 10 अप्रैल को वह ग्राम खुखरी में अपने‍ भांजे के फलदान कार्यक्रम में गया था। रात करीब 9:30 बजे वो वापस घर लौटा तो उसका बड़ा भाई अहिबरन सिंह मरावी और उसका दोस्त भजन राम टेकाम शराब के नशे में घर के बरामदे में सोए थे। दोनों को सोया देख वह अपने कमरे में चला गया।

करीब एक घंटे बाद वह बाथरूम जाने के लिए निकला तो भजन रात बरामदे में नहीं था। बाथरूम से लौटा तो उसने मां के कमरे से आवाज आती हुई सुनी। उसने परदा हटाकर देखा तो भजन राम टेकाम उसकी मां के साथ कमरे में सोया था। उसने भजन राम टेकाम को मां के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया था। इससे आक्रोशित होकर उसने दोनों की डंडे से पिटाई कर दी।

मारपीट के दौरान भजन राम घर से भाग निकला। दरिमा थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में पुलिस ने छोटू मराबी के खिलाफ धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया।

ST SC Hostel Girls Pregnant : सरकारी छात्रावासों में शर्मसार करने वाली घटना, स्वास्थ्य जांच में दो नाबालिग छात्राएं पाई गईं गर्भवती
Korba pond remains a mystery : युवक की संदिग्ध मौत की जांच जारी
अभी-अभी भिलाई के मरोदा में कोहका के युवक से 25 हजार का गांजा जब्त 🛑 काले रंग के बैग में रख देने जा रहा था सप्लाई
Chhattisgarh Employees Strike: हड़ताल से ठप सरकारी दफ्तर, अस्पतालों में भी दिखा असर
लग्ज़री होटल में नशे की पार्टी: युवती का कोकीन लेते वीडियो वायरल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online IPL Satta Network
भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क : ऑनलाइन IPL सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Satta Network

CM Housing Scheme
CM Housing Scheme : नवा रायपुर में सस्ते मकानों को लेकर बढ़ी हलचल, अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बिक्री

सीजी भास्कर, 22 मई। नवा रायपुर में लंबे…

Woman raped in Raigarh
Woman raped in Raigarh : घर में अकेला पाकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

Thailand Visa
Thailand Visa : थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा सफर

सीजी भास्कर, 22 मई। विदेश घूमने की योजना…

Major accident averted in Kawardha : हाईटेंशन लाइन से टकराकर तेंदूपत्ता वाहन में लगी आग

सीजी भास्कर, 22 मई । कबीरधाम जिले के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balod Tractor Fire: किसान के बाड़े में देर रात लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर राख, CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस

06/03/2026
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गस्वास्थ्य

वैशाली नगर विधानसभा में अब मात्र 100 रूपये में एम्बुलेंस सेवा का MLA रिकेश सेन ने हरी झंडी दिखा किया शुभारंभ, कहा – जल्द 3 से 4 एम्बुलेंस से बढ़ाई जाएगी सेवाएं

18/09/2024
अपराध

father killed son over rain : बारिश का आखिरी रोमांच…और पिता के हाथों बेटे की अंतिम सांस…

30/06/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, झांसा देकर दिल्ली तक ले गए, SP तक पहुंची शिकायत, जांच टीम गठित

11/11/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?