CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBI ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत की बड़ी कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

CBI ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत की बड़ी कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल। CBI ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत डिजिटल अरेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने राजस्थान के डिजिटल अरेस्ट को अंजाम देने वाले संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में ठगी करने वाले गैंग के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन चारों लोगों की गिरफ्तारी 12 अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद की गई. पकड़े गए चारों आरोपी मुंबई और मुरादाबाद के रहने वाले हैं. इस मामले में साइबर अपराधियों ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी बनकर तीन महीने से अधिक समय तक पीड़ित व्यक्ति को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था.

42 बार में की गई 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी

सीबीआई डिजिटल अरेस्ट के इन मामलों में कई एंगल से जांच कर रही है, ताकि इस तरह के अपराध के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके. हाल के महीनों में डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।

इसी सिलसिले में सीबीआई ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर झुंझुनू साइबर थाना में दर्ज केस को अपने हाथ में लिया था. झुंझुनू के इस मामले में एक शख्स को फर्जी तरीके से पुलिस और दूसरे सरकारी एजेंसियों के नाम पर डिजिटल तरीके से तीन महीने तक “हाउस अरेस्ट” में रखा गया था। इस दौरान उससे 42 बार में कुल 7.67 करोड़ की ठगी की गई।

सीबीआई ने गहराई से की मामले की जांच

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने केस की गहराई से जांच की, जिसमें टेक्निकल एनालिसिस और डेटा प्रोफाइलिंग का भी सहारा लिया गया।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और संभल, महाराष्ट्र के मुंबई, राजस्थान के जयपुर और पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान बैंक के डिटेल्स, डेबिट कार्ड, चेक बुक, डिपॉजिट स्लिप और कई तरह के डिजिटल उपकरण समेत कई अहम सबूत बरामद किए गए।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. हालांकि, मामले की जांच अभी भी जारी है.

ऑफिसर्स एसोसिएशन ने क्यों लिखा बीएसपी प्रबंधन को पत्र, जानें पूरा मामला
Lightning Strike Durg : दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक
Health Department Recruitment Bastar: स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर भर्ती, कोरोना वॉरियर्स को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
Khairagarh Murder Verdict : एक शक, एक रात और एक तालाब… तीन साल बाद हत्यारे को उम्रकैद
रामपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: डांस कार्यक्रम से लौट रहे युवक का किन्नरों ने काटा प्राइवेट पार्ट!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?