CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED ने रॉबर्ट वाड्रा को फिर जारी किया समन, पूछताछ के लिए कल पेश होने का दिया निर्देश

ED ने रॉबर्ट वाड्रा को फिर जारी किया समन, पूछताछ के लिए कल पेश होने का दिया निर्देश

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर 15 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुग्राम लैंड मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी कर बुधवार 16 अप्रैल को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से मंगलवार को भी पूछताछ की है. ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तीन घंटे पूछताछ की. पूछताछ के बाद ईडी ऑफिस से बाहर निकले वाड्रा ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

ईडी ऑफिस से बाहर निकलने के बाद वाड्रा ने दावा किया कि जब भी वह नरेंद्र मोदी सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ बोलते हैं तो केंद्र केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर देते हैं.इस मामले में कुछ भी नहीं है’मामले को उत्पीड़न का हथियार बताते हुए वाड्रा ने मीडिया से कहा, ‘इस मामले में कुछ भी नहीं है. पिछले बीस सालों में मुझे 15 बार बुलाया गया और हर बार 10 घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की गई. मैंने 23 हजार डॉक्यूमेंट जमा किए हैं.’वाड्रा ने आरोप लगाया कि संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने आजतक से कहा, ‘वे मुझे चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं. वे राहुल को संसद में रोकते हैं…’देता रहूंगा सवालों के जवाब:

वाड्राउन्होंने ईडी ऑफिस जाते वक्त कहा, ‘जब भी मैं लोगों के लिए बोलता हूं और उनकी बात सुनता हूं, तो वे मुझे दबाने की कोशिश करते हैं… मैंने हमेशा सभी सवालों के जवाब दिए हैं और आगे भी देता रहूंगा.’बताते चलें कि ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को 8 अप्रैल को पहला समन जारी किया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. केंद्रीय जांच एजेंसी उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

ईडी के अनुसार, वाड्रा की कंपनी ने फरवरी 2008 में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.5 एकड़ का प्लॉट 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद वाड्रा की कंपनी ने इस जमीन को रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया.केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि ये रकम मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम का हिस्सा हो सकती है, इसलिए वह इस अप्रत्याशित लाभ के पीछे के पैसे की जांच कर रही है.

Kartarpur Corridor Demand: भगवंत मान ने केंद्र से की गुहार – श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला जाए रास्ता
Shiv Sena : उद्धव की सेना में बढ़ती नाराजगी के पीछे क्या है वजह, बयानबाजी से और गरमाया सियासी माहौल
US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार
ऑटो चालक ने गर्लफ्रेंड को बुलाया, सोने के गहनों के लिए की हत्या, 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
Supreme Court Passive Euthanasia India : 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Seva Sankalp Abhiyan
BJP Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा का एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-गांव तक पहुंचेगी सेवा गतिविधियां

BJP Seva Sankalp Abhiyan : अभियान में आंगनबाड़ी…

Mohla Manpur Murder Case
Mohla Manpur Murder Case : अफेयर के शक और घरेलू विवाद में जीजा की हत्या, साले समेत 4 गिरफ्तार

Mohla Manpur Murder Case : हत्या के बाद…

Raipur Trainee SI Bribery Case
Raipur Trainee SI Bribery Case : रायपुर में ट्रेनी SI निलंबित, फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप

Raipur Trainee SI Bribery Case : पुलिस फर्जी…

जंगल में लौटे तेंदुए के दोनों शावक, मां ने कैमरे के सामने आकर अपने बच्चों को अपनाया

बस्तर के चित्रकोट वन क्षेत्र में वन विभाग…

Raigarh 10 Lakh Cash Theft
Raigarh 10 Lakh Cash Theft : सूने घर से 10 लाख रुपए कैश चोरी, महंगी शराब की बोतल भी ले गया चोर; CCTV में कैद

Raigarh 10 Lakh Cash Theft : बताया गया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?