CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सास को कमरे में बंद कर फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, बहू का कारनामा देख पूरा परिवार हैरान

सास को कमरे में बंद कर फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, बहू का कारनामा देख पूरा परिवार हैरान

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। एक नवविवाहिता ने शादी के 15वें दिन अपनी सास को कमरे में बंद किया फिर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। सास को पड़ोसियों ने कमरे से बाहर निकाला।

इसके बाद उसने अपने बेटे और पुलिस को अपनी बहु के भाग जाने की जानकारी दी। ये मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र का है, नवविवाहिता और उसकी सास घर पर थे।

मिली जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ भागी। दरअसल, मंगलवार को सिर्फ नवविवाहिता और उसकी सास ही घर में थे।

दोपहर के वक्त उसका प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर गांव आया. इसके बाद नवविवाहिता ने अपनी सास को कमरे में बंद किया और प्रेमी के साथ भाग गई।

सास को पड़ोसियों ने कमरे से बाहर निकाला फिर उसने, बेटे और पुलिस को जानकारी दी। मायके पक्ष के लोग भी लड़की तलाश में लग गए। हालांकि देर शाम तक नवविवाहिता अपने प्रेमी को लेकर खुद फेरुपुर पुलिस चौकी आ गई।

उसने अपने मायके वालों पर ये आरोप लगाया है कि उन लोगों से उसकी शादी जबरन कराई है, जबकि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। मायके वालों ने उसको समझाया। पुलिस ने भी उसको सोच-विचार करके आगे कदम उठाने को कहा, लेकिन देर रात तक नवविवाहिता ने अपने फैसले को नहीं बदला। वो अपनी बात पर अड़ी रही।

नवविवाहिता की जबरन कराई शादी

पुलिस के अनुसार, एक युवती जो कि लक्सर क्षेत्र की है। उसका विवाह 31 मार्च को पथरी क्षेत्र के एक युवक से कराया गया था।

बताया गया है कि युवती ये शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वो अपने ही गांव के एक लड़के प्यार करती थी। दोनों विवाह भी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसका विवाह पथरी क्षेत्र के एक लड़के से करा दिया।

फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने कहा कि नव विवाहिता की ये जिद है कि वो अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। मायके पक्ष के लोगों की ओर से उसे समझाने की कोशिश की जा रही है।

Bageshwar Dham Yatra : धीरेंद्र शास्त्री संग अनिरुद्धाचार्य झूमे, सड़क पर खाया खाना, बागेश्वर बाबा बोले बच्चियों काली बनो…!
भिलाई सिविक सेंटर कोचिंग सेंटर विवाद : पार्टनरशिप फर्म में संस्था की जगह पर्सनल एकाउंट से हो रहा था लेन देन, बाउंसर भी दे रहे धमकी, दूसरे पार्टनर की भी FIR दर्ज
अखिलेश और ब्रजेश पाठक के विवाद के बीच सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, सपा चीफ को दी नसीहत
CM साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर गांव में लगाई चौपाल…
Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड, मेडल टैली 30 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित
OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित

भिलाई नगर निगम चुनाव (OBC Reservation)  से पहले…

Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा (Chhattisgarh Higher Education) अब…

Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?