CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बैंड, बाजा और हवालात… फेरे लेते ही हुई गिरफ्तारी, 4 चोरों को घेरने के लिए बाराती बने 153 पुलिसवाले

बैंड, बाजा और हवालात… फेरे लेते ही हुई गिरफ्तारी, 4 चोरों को घेरने के लिए बाराती बने 153 पुलिसवाले

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने कुख्यात कड़िया गिरोह के 4 वांछित अपराधियों को उनकी ही शादी में गिरफ्तार कर लिया है. देशभर में लूट और चोरी के मामलों में शामिल इस गिरोह पर सालों से पुलिस की नजर थी. वे विभिन्न राज्यों में विवाह समारोहों में कीमती सामान चुराने और पुलिस से भिड़कर गिरफ्तारी से बच निकलने के लिए कुख्यात हैं.

लेकिन एमपी पुलिस ने कड़िया गांव में गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने के लिए उनकी ही शादी में ऐसा जाल बिछाया कि वह बच नहीं सके. बता दें कि कड़िया गांव  इन अपराधियों का गढ़ माना जाता है.  पुलिस ने बुधवार को बताया कि इन अपराधियों को सामने लाने के लिए गांव में चल रहे विवाह सीजन के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच इनकी ही शादी में इन्हें पकड़ा गया. पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कहा कि शादी के लिए अपने पैतृक कड़िया गांव लौटे अपराधियों को पकड़ने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी.मिश्रा ने कहा, कड़िया गांव और उसके आसपास 17 अलग-अलग पुलिस थानों से कुल 153 जवानों को तैनात किया गया था. अधिकारियों ने तैनात बल की सहायता के लिए टेंट, मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकरों के साथ एक पूरी तरह सुसज्जित पुलिस शिविर भी स्थापित किया था.

शिविर में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया था. मिश्रा ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान भीड़ में गायब हो जाने की अपराधियों की कोशिश को ध्यान में रखते हुए कुछ कर्मियों को सादे कपड़ों में भी रखा गया था. उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पहचान में सहायता के लिए पुलिस ने मंगलवार को पूरे गांव में इन वांटेड क्रिमिनल्स की तस्वीरों वाले बैनर लगाए थे. इनमें से कई के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं. मंगलवार की रात पुलिस ने शादी की रस्में पूरी होने के तुरंत बाद चारों अपराधियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में कबीर सांसी (24) भी शामिल है,

जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा ऋषि सांसी (19) पर हरसूद, खंडवा, रीवा, नीमच और राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के साथ-साथ झालावाड़ (राजस्थान) जिलों में 13 मामले दर्ज हैं. उसे भी हिरासत में लिया गया है. एक अन्य आरोपी मोहनीश सांसी पर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 32 मामले दर्ज हैं, जबकि रोहन सांसी पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं.उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. बोड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अकेले कड़िया गांव में शादी समारोहों के दौरान चोरी से जुड़े 50 से अधिक फरार वारंट लंबित हैं. इसलिए हम एक समर्पित अभियान चला रहे हैं.पिछले साल अगस्त में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जो जयपुर में एक हाई-प्रोफाइल शादी के दौरान आभूषणों का बैग चुराते पकड़े गए थे. अभियान के दौरान 1.45 करोड़ रुपये की चोरी की गई कीमती वस्तुएं बरामद की गईं. वहीं इससे पहले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए जब पुलिस कड़िया गांव गई थी, तो उन्हें हिंसक हमलों का सामना करना पड़ा था.

शराब सप्लायर का आतंक, कांस्टेबल को कार से कुचला, हुई मौत, पुलिस मौके पर
Jammu Infrastructure Development : हर मौसम में सुगम होगा सफर: जम्मू में सीमा सड़क संगठन ने 51वें रेजिंग डे पर शुरू किए 18 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
निवेश और विकास को समर्पित RISE-2025 कॉन्क्लेव, रतलाम में 27 जून को शुभारंभ करेंगे CM मोहन यादव
Woman Suicide : 11 महीने के मासूम बच्चे के सिर से उठा मां का साया, फंदे पर लटकी मिली लाश
Activa Theft Gang Busted : रायपुर में 36 एक्टिवा चोरी करने वाला गिरोह ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 21 गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?