CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Change Address Voter Id : यहां जानिये स्टेप बाय स्टेप वोटर आईडी में ए़ड्रेस बदलने का तरीका

Change Address Voter Id : यहां जानिये स्टेप बाय स्टेप वोटर आईडी में ए़ड्रेस बदलने का तरीका

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share
Change Address Voter Id
Change Address Voter Id

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल : वोटर आईडी (Change Address Voter Id) एक सरकारी दस्तावेज है, जिसे भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी किया जाता है। भारत में मतदान के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

यह आईडी आपको नागरिकता का प्रमाण और संसदीय चुनावों में मतदान का अधिकार प्रदान करती है। यदि आपके वोटर आईडी में नाम, लिंग, या पता गलत है, तो आपको मतदान में कठिनाई हो सकती है।

आइए जानते हैं कि घर बैठे वोटर आईडी (Change Address Voter Id) में गलत नाम या पते को कैसे सही किया जा सकता है। इसके लिए आपको कितनी फीस चुकानी होगी और किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

भारत का नागरिक, जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और जिसके पास पता प्रमाणित करने वाला दस्तावेज है, वोटर आईडी के लिए आवेदन कर सकता है।

वोटर आईडी कार्ड (Change Address Voter Id) बनवाने के लिए आपको 2 पासपोर्ट साइज फोटो और अपनी पहचान साबित करने के लिए कोई एक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या हाई स्कूल की मार्कशीट की आवश्यकता होगी। पता प्रमाण के लिए, आप बिजली का बिल, पानी का बिल या बैंक खाता पासबुक प्रस्तुत कर सकते हैं।

वोटर कार्ड में कोई गलत जानकारी (Change Address Voter Id)

यदि वोटर लिस्ट में नाम, पता, या लिंग से संबंधित कोई त्रुटि है, तो इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से सही किया जा सकता है। ऑनलाइन सुधार के लिए, मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट www.nvsp.in पर जाएं।

वहां फॉर्म-8 में सभी आवश्यक जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेज़ अपडेट करें। यदि आप ऑफलाइन बदलाव करना चाहते हैं, तो BLO के पास आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-8 भरकर आवेदन करें। वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रियाएं पूरी तरह से मुफ्त हैं।

वोटर आईडी में कैसे बदलें एड्रेस (Change Address Voter Id)

यदि आपने अपना घर बदल लिया है, तो अपने सभी दस्तावेजों में पता बदलने के साथ-साथ वोटर आईडी कार्ड का भी ध्यान रखें। इसमें पता बदलना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग किया जाता है।

वोटर आईडी कार्ड में कोई भी परिवर्तन करने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल www.nvsp.in पर जाएं। यदि आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इसके बाद, फॉर्म-8 में सभी आवश्यक जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेजों को अपडेट करें। यदि आप ऑफलाइन परिवर्तन करना चाहते हैं, तो BLO के पास आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-8 भरकर आवेदन करें।

एक विधानसभा से दूसरे में ट्रांसफर करने का प्रोसेस

नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर जाएं। यदि आप किसी अन्य चुनाव क्षेत्र में अपना नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो फॉर्म 8 भरें।

इसके बाद “Apply online for new voter registration/due to relocation from AC” विकल्प पर क्लिक करें।

यदि आप एक ही चुनाव क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हुए हैं, तो फॉर्म 8A पर क्लिक करें।

यहां आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मौजूदा और स्थायी पते की जानकारी प्रदान करनी होगी।

संबंधित दस्तावेज और माइग्रेशन दस्तावेज़ संलग्न करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कुछ दिनों के भीतर, इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर नया वोटर कार्ड जारी करेगा। आप इसे संबंधित चुनाव अधिकारी या नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

दर्दनाक खबर : कर्ज से परेशान युवक ने परिवार सहित खाया जहर, 3 की मौत, सूदखोर की धमकी से था परेशान
Pappu Yadav Protest : राम मंदिर पर कथित टिप्पणी को लेकर Pappu Yadav Protest, कोरबा में पुतला दहन
छत्तीसगढ़ – 5 साल का बच्चा बना जज, सुनाया फैसला मम्मी-पापा दोनों के साथ रहना है, आयोग की समझाईश पर सुलह करने पति पत्नी हुए तैयार, मेडिकल कॉलेज को 15 दिनों में परिवाद समिति का गठन कर जांच करने का महिला आयोग ने दिया आदेश
घर से निकली बारात, बीच रास्ते दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर किया सुसाइड
Rationalization : पदोन्नति से पहले युक्तियुक्तकरण नहीं मंजूर, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?