CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाएं, सेना की मौजूदगी में हों चुनाव…’, बोले BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती

‘बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाएं, सेना की मौजूदगी में हों चुनाव…’, बोले BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद राजनीतिक उफान देखने को मिल रहा है. बीजेपी नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवती ने हिंसा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, मैं केंद्रीय गृह मंत्री से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील करता हूं. बंगाल में अगला चुनाव सेना की मौजूदगी में कराया जाए. हम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं.

मिथुन चक्रवती ने आगे कहा, हम राज्य में दंगे नहीं चाहते हैं. बंगाल में दुखद स्थिति है. दंगा प्रभावित क्षेत्रों में हिंदुओं को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है. बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है. बंगाल हाथ से निकल रहा है.

दरअसल, वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में 11 अप्रैल को जबरदस्त हिंसा हुई थी. मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद और मालदा जिले के साथ-साथ दक्षिण 24 परगना के भांगोर में हिंसक झड़प से तनाव बढ़ गया था. हिंसा में तीन लोग मारे गए थे. 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुईं हैं और इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है.

हिंसा से बंगाल की राजनीति गरम

बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव हैं. इससे पहले हिंसा ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है. विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले अपने-अपने वोटर्स को लामबंद किए जाने के प्रयास तेज हो गए हैं. राज्य में मुस्लिम भी बड़ी आबादी में हैं.

11 अप्रैल को सबसे पहले मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज ब्लॉक के धूलियान में हिंसा की चिंगारी भड़की थी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी थी और सुरक्षा बलों से भिड़ गए थे. पास के सूती इलाके में भी आगजनी देखने को मिली थी. यहां एजाज अहमद नाम के शख्स की कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई थी. कुछ ही किलोमीटर दूर शमशेरगंज में 70 वर्षीय हरगोबिंदो दास और उनके 40 वर्षीय बेटे चंदन की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस चार घंटे बाद पहुंची.

राज्यपाल ने क्या कहा…

गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में हिंसा का कैंसर जैसा प्रकोप हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में चुनाव और संकट के समय अक्सर हिंसा भड़कती रहती है. उन्होंने कहा कि कोई भी सभ्य समाज ऐसी स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगा.

गवर्नर बोस ने कहा, बंगाल में हिंसा है. यह पिछले कुछ सालों में नहीं पैदा हुई है. बंगाल में हिंसा की परंपरा रही है. चुनाव और संकट के वक्त हिंसा का साया बहुत ज्यादा रहता है. उन्होंने कहा, इसे कोई भी सभ्य समाज बर्दाश्त करेगा. बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार कैंसर की तरह बढ़ रहा है.

हिंसा पर सीएम ममता ने क्या कहा…

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर साजिश रचने का आरोप लगाया था. ममता ने कहा, वक्फ संशोधन को लेकर आप इतनी जल्दी क्यों थे? क्या आपको बांग्लादेश की स्थिति के बारे में पता नहीं था? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आप कालिदास की तरह जिस डाल पर बैठे हैं, उसे काट नहीं सकते. जब मोदीजी नहीं रहेंगे तो उनका क्या होगा? मैं मोदीजी से निवेदन करना चाहती हूं कि अमित शाह पर लगाम लगाएं, वे हमारे खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. मुर्शिदाबाद हिंसा पर उन्होंने कहा कि यह एक पूर्व नियोजित सांप्रदायिक दंगा है.

उन्होंने कहा कि हमने बंगाल को बदनाम करने के लिए फैलाई जा रही कुछ फर्जी मीडिया रिपोर्ट पकड़ी हैं. हम सभी इमामों और पुरोहितों का सम्मान करते हैं. हम नजरुल इस्लाम, रवींद्रनाथ टैगोर की विचारधाराओं में विश्वास करते हैं.

उन्होंने कहा कि बंगाल में दंगे भड़काने की बीजेपी की साजिश में न फंसें. उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल के बारे में फर्जी खबरें फैला रही है, अगर टीएमसी वक्फ विरोधी हिंसा में शामिल होती, जैसा कि विरोधी दावा कर रहे हैं, तो उसके नेताओं के घरों पर हमले नहीं होते. बंगाल सीएम ने कहा कि सरस्वती पूजा सभी घरों में मनाई जाती है लेकिन वे कहते हैं कि हम बंगाल में सरस्वती पूजा की इजाजत नहीं देते हैं, जबकि हमने ही काली मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है.

निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट का झटका – कोली और पंढेर की रिहाई बरकरार, पीड़ितों को नहीं मिला इंसाफ!
Jaunpur Woman Attack on Man Private Part: शादीशुदा महिला ने युवक को बुलाकर चाकू से किया हमला, वाराणसी रेफर
दिल्लीवासियों को नहीं मिल रहा पानी, देवेंद्र यादव बोले- जल संकट पर सरकार fail
Gadchiroli Pregnant Woman Death : 6 किलोमीटर का दर्दनाक सफर, गढ़चिरौली में इलाज की राह पर गर्भवती महिला ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ में 100 में 36 लोग पीते हैं शराब, पीने-पिलाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी, 5 साल में बिक्री हुई दोगुना, गोवा, अरूणाचल प्रदेश, तेलंगाना में सबसे अधिक हैं “शराब प्रेमी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?