CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nashik Violence: नाशिक में हिंसा भड़काने के आरोप में AIMIM नेता गिरफ्तार, अवैध दरगाह तोड़ने के दौरान हुई थी पत्थरबाजी

Nashik Violence: नाशिक में हिंसा भड़काने के आरोप में AIMIM नेता गिरफ्तार, अवैध दरगाह तोड़ने के दौरान हुई थी पत्थरबाजी

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 19 अप्रैल 2025 :

Nashik Violence Case: महाराष्ट्र के नाशिक में अवैध दरगाह को तोड़ने को दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में एआईएमआईएम नेता को गिरफ्तार किया गया है. AIMIM नेता मुख्तार शेख को नाशिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुख्तार शेख को पुलिस पर हमला और लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. AIMIM नेता पर आरोप है कि उन्होंने पत्थरबाजी और माहौल खराब करने के लिए भीड़ जमा की थी. अब इस मामले में पुलिस ने 35 लोगो को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि महाराष्ट्र के नाशिक में बीते मंगलवार को अवैध निर्माण हटाने के दौरान हिंसक झड़प में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. नाशिक महानगरपालिका ने बुलडोजर कार्रवाई की, जिसका भारी विरोध किया गया. भारी संख्या में जुटे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े.

हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई, लेकिन जैसे ही इसे अंजाम देने की शुरुआत हुई, भीड़ ने इसका तीव्र विरोध किया. इसके बाद, मंगलवार रात हाईकोर्ट के निर्देशानुसार दरगाह ट्रस्टियों ने दरगाह को खुद हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.

पुलिस को छोड़ने पड़े थे आंसू गैस के गोले

इतना ही नहीं, भीड़ ने उन मुस्लिम नेताओं पर भी हमला किया जो लोगों को शांत कराने पहुंचे थे. स्थिति को काबू में करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इस हिंसा में कुल 21 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और पुलिस के तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका.

बुधवार सुबह दरगाह को पूरी तरह से गिरा दिया गया. इस घटना को लेकर प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नगरपालिका ने 1 अप्रैल को अदालत के आदेश के बाद एक अनधिकृत निर्माण पर नोटिस दिया था, जिसमें कहा गया था कि यदि निर्माण को स्वयं नहीं हटाया गया तो प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा. 15 दिन तक इस दिशा में कुछ नहीं किया गया तो बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

Gig Workers Strike : मिनटों में नहीं होगी डिलीवरी!: गिग वर्कर्स की हड़ताल आज
Big Breaking : RPF ने ट्रेन में 4 यात्रियों से जब्त किया साढ़े 4 करोड़ रुपये का सोना, Income Tax डिपार्टमेंट को दी गई सूचना, 4 किलो 900 ग्राम सोना कहां जा रहा था…जांच जारी
अरेरा कॉलोनी, मिनाल-नयापुरा में आज बिजली कटौती, 60 इलाकों में असर, दानिशकुंज, चाणक्यपुरी में भी सप्लाई नहीं
Raipur Corona Update: जानें कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक? एक्सपर्ट्स ने बताया डरने की जरूरत है या नहीं…
इंदौर में जून में करीब 5 इंच बारिश हुई:शहर का औसत कोटा पूरा; आज भी बादल छाए, तेज बारिश के आसार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?