CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Viral: जयमाला के समय दूल्हे के दोस्त ने की ऐसी हरकत, दुल्हन ने पकड़कर कूट दिया

Viral: जयमाला के समय दूल्हे के दोस्त ने की ऐसी हरकत, दुल्हन ने पकड़कर कूट दिया

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर 21 अप्रैल कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसे वाकये भी कैद हो जाते हैं, जो सच में हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. ये वीडियो किसी शादी समारोह का है, जहां जयमाला के समय दूल्हे का कथित दोस्त कुछ ऐसी हरकत कर बैठता है, जो दुल्हन को नागवार गुजरती है, और फिर जो भी हुआ उसे देखकर नाते-रिश्तेदार और मेहमान भी दंग रह जाते हैं. वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि दुल्हन अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाती, और स्टेज पर ही दूल्हे राजा के दोस्त को कूटना शुरू कर देती है.

अपनी ही शादी में दुल्हन का इस तरह से रिएक्ट करना थोड़ा अजीब और चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन जिस तरह से वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, और उस पर आ रहे कमेंट्स से पता चलता है कि नेटिजन्स ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया है.अपने देखा होगा कि कुछ दोस्त ऐसे होते हैं, जो खासकर शादी जैसे माहौल में मजाक-मस्ती करने से बाज नहीं आते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब दुल्हन जयमाला के समय दूल्हे को माला पहनाने के लिए आगे आती है, तो दोस्त दूल्हे को पीछे खींच लेता है. वैसे, आजकल की शादियों में ये अब आम बात हो गई है. लेकिन दूल्हे के दोस्त द्वारा बार-बार ऐसा करने पर दुल्हन आगबबूला हो उठेगी, इसका शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया होगा.वीडियो में आप देखेंगे कि जब दुल्हन के सब्र का बांध टूटता है, तो वह स्टेज पर खड़ी अपनी बहन को माला थमाकर दूल्हे के दोस्त को बाल से पकड़कर खींचती है, और फिर उसे अपनी कोहनी से पीटना शुरू कर देती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranchi_explores नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लगभग 32 हजार लोगों ने लाइक किया है, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं, पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है.एक यूजर ने कमेंट किया, इस क्लिप को देखने के बाद ससुराल में डर का माहौल है. दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, शादी वादी तो होती रहेगी, पहले इसे सबक सिखाती हूं. एक अन्य यूजर ने लिखा, अब दूल्हा घूंघट उठाने से पहले 100 बार सोचेगा. एक और यूजर ने कमेंट किया, बहुत सही इलाज किया है.

Narayanpur Conversion Controversy : धर्मांतरण के आरोप से बवाल, दो पक्षों में झड़प, कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात
हमें बस सरकार बनानी है, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM सरमा, कहा- हमें 95 सीटें जीतने की उम्मीद
पटेल को नहीं करने दिया, हम कांटा निकालकर रहेंगे…पाकिस्तान के आतंक पर पीएम मोदी की हुंकार
ईडी का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में छापा
SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण

महिला कबड्डी में भारत की जीत (Asian Games…

Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी
Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी

भिलाई में भारतीय ज्ञान परम्परा (Indian Knowledge Tradition)…

Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद
Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

बाढ़ का अलर्ट (Baloda Bazar Flood Alert) देखते…

Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू
Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू

लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने…

Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?