CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, जीता क्रिकेट का सबसे पुराना अवॉर्ड, मंधाना ने भी मारी बाजी

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, जीता क्रिकेट का सबसे पुराना अवॉर्ड, मंधाना ने भी मारी बाजी

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

सीजी भास्कर 22 अप्रैल टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में चोट से ठीक होकर आईपीएल में वापसी की है. उनके लिए पिछला साथ काफी यागदार रहा. उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन किया. इस शानदार खेल के लिए उन्हें अब एक बड़ा सम्मान मिला है. उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है. विजडन अवॉर्ड क्रिकेट का सबसे पुराना इंडिविजुअल अवॉर्ड है, जिसकी शुरुआत साल 1889 में हुई थी. कोई भी खिलाड़ी एक बार से ज्यादा बार यह अवॉर्ड नहीं जीत सकता है.

ये अवॉर्ड पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है.बुमराह ने जीता क्रिकेट का सबसे पुराना अवॉर्डविजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने साल के लीडिंग क्रिकेटर्स के नाम रिवील कर दिए हैं. जसप्रीत बुमराह को विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड से सम्मानित किया गया है. साल 2024 में बुमराह ने 15 से कम औसत से 71 टेस्ट विकेट लिए, जबकि जून में वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 15 विकेट लिए और सबसे किफायती भी रहे. जिसके लिए उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला था. इसी के साथ उन्होंने पीछे साल ही अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट भी पूरे किए थे. वह 20 से कम औसत से ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे.दूसरी ओर महिला कैटेगरी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड चुना गया.

मंधाना ने पिछले साल सभी फॉर्मेट में दमदार खेल दिखाया था. उन्होंने 2024 में तीनों फॉर्मेट में 1659 रन बनाएं, जो कि एक कैलेंडर ईयर में किसी महिला खिलाड़ी की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है. इस दौरान उन्होंने कुल 5 शतक भी जड़े.निकोलस पूरन को मिला ये सम्मानवेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन भी विजडन अवॉर्ड की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कायमाब रहे. निकोलस पूरन को बेस्ट टी-20 क्रिकेटर चुना गया. उन्होंने साल 2024 में 21 मैच खेल थे. इस दौरान पूरन ने 25 की औसत और 142 के स्ट्राइक रेट से 464 रन बनाए थे. जिसमें कई विस्फोटक पारियां शामिल थीं. निकोलस पूरन का गिनती मौजूदा समय में टी20 के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है.

जिले का राजनीतिक माहौल गड़बड़ाया, आदेश का उल्लंघन करने वाले भाजपा के 21 पदाधिकारी 6 वर्ष के लिए निलंबित
US-Iran Ceasefire 2026 : मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ फेल, लेबनान में बरस रहे इजराइली बम, ईरान की धमकी— “बंद रहेगा होर्मुज स्ट्रेट”
BKU नेता नरेश टिकैत के समर्थन में आए अफजाल अंसारी, अखिलेश यादव के सांसद ने उठाई ये मांग
JD Vance immigration remark पर बढ़ा विवाद, उषा वेंस को भारत भेजने की उठी मांग—अमेरिकी राजनीति में खलबली
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ऑपरेशन बाद ICU में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Harassment: D.El.Ed का सपना टूटा, नवविवाहिता की मौत; पति गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : नवविवाहिता की मौत…

Rishabh Pant : पंत ने रचा इतिहास, WTC में बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज, गिल का रिकॉर्ड तोड़ा
Rishabh Pant : पंत ने रचा इतिहास, WTC में बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज, गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत…

Bajaj Adventure Bike : पहली बार एडवेंचर बाइक ला रही Bajaj, Trekker नाम से हो सकती है लॉन्च
Bajaj Adventure Bike : पहली बार एडवेंचर बाइक ला रही Bajaj, Trekker नाम से हो सकती है लॉन्च

बजाज ऑटो अब तक कम्यूटर और परफॉर्मेंस बाइक…

Amitabh Bachchan : जया से डरते हैं बिग बी? देर रात घर लौटने पर बताया मजेदार किस्सा
Amitabh Bachchan : जया से डरते हैं बिग बी? देर रात घर लौटने पर बताया मजेदार किस्सा

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 में अमिताभ…

Dhruv Jurel Celebration : शतक के बाद दिखाया ‘जय जवान-जय किसान’ टैटू, जानिए सेलिब्रेशन का राज
Dhruv Jurel Celebration : शतक के बाद दिखाया ‘जय जवान-जय किसान’ टैटू, जानिए सेलिब्रेशन का राज

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : भारत के विकेटकीपर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?