CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘नीतीश सबके बड़े भाई’, NDA में सीटों के लिए JDU की प्रेशर पॉलिटिक्स! BJP का टो टूक जवाब

‘नीतीश सबके बड़े भाई’, NDA में सीटों के लिए JDU की प्रेशर पॉलिटिक्स! BJP का टो टूक जवाब

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

बिहार , 22 अप्रैल 2025 :

JDU Leader Rajiv Ranjan: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादा सीटों के लिए जेडीयू ने बीजेपी पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) ने मंगलवार को एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि अनुभव और लोकप्रियता के हिसाब से नीतीश सबके बड़े भाई हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में जेडीयू का सर्वाधिक स्ट्राइक रहा. एनडीए में 74 विधानसभा सीटों पर जेडीयू की बढ़त रही. बीजेपी 68 विस सीटों पर आगे थी. विधानसभा उपचुनाव में भी एनडीए का जलवा बरकरार रहा. हमने सभी चार सीटें जीती.

‘नीतीश के नेतृत्व में जेडीयू महत्त्वपूर्ण दल’

राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में जेडीयू महत्त्वपूर्ण दल है. जेडीयू की स्वीकार्यता और जो आधार है उसके हिसाब से पिछले दो चुनाव में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा. नीतीश की वजह से एनडीए को बड़ी जीत मिलती रही है. जब जब नीतीश की लोकप्रियता पर सवाल उठाए गए हैं. जनता ने पलटकर जवाब दिया. जब सीट शेयरिंग की प्रकिया शुरू होगी तो आप लोगों को जानकारी मिल जाएगी. दलों के बीच बातचीत जारी है. बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों को लेकर किसी को गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए.

बता दें राजीव रंजन के बयान से एनडीए में अब सीट शेयरिंग पर बहस छिड़ सकती है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या जेडीयू ज्यादा सीटों के लिए नीतीश को बड़े भाई और लोकसभा चुनाव के बेहतर स्ट्राइक रेट का हवाला दे रही. क्या जेडीयू को इस बात का भय सता रहा है कि हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली जीतने के बाद बीजेपी नीतीश को बिहार में ज्यादा सीट नहीं देगी?

चरमराती कानून व्यवस्था और तेजस्वी के जारी किए गए क्राइम बुलेटिन पर कहा कि क्राइम बुलेटिन जारी करने वाले तेजस्वी को यह मुद्दा बैंक फायर कर जाता है. यह RJD का शासनकाल नहीं हैं. दंगा नरसंहार नहीं हो रहा है. आपराधिक घटनाएं होती हैं तो पुलिस मुख्यालय तुरंत संज्ञान लेता है. अपराधियों की गिरफ्तारी होती है. जेल जाते हैं. CM नीतीश लगातार अधिकारियों को कड़े निर्देश देते रहते हैं. पुलिस बल का आधुनिकीकरण किया गया. NCRB के आंकड़ों के अनुसार बिहार शासन के बेहतर राज्यों में हैं शुमार है. 

वहीं प्रशांत किशोर के जरिए नीतीश पर दिए गए बयान पर कहा कि प्रशांत किशोर की गांधी मैदान की रैली फ्लॉप साबित हुई. वह बौखलाए हुए हैं. रैली में खाली कुर्सियों ने प्रशांत किशोर को उनकी औकात बता दी. हम लोगों पर सवाल खड़े करने के बजाए उनको खुद मनोचिकित्सक के पास जाना चाहिए. उम्र उनकी कम हो सकती है, लेकिन जिस तरह से बौखलाहट में बेसुरे बोल वह बोल रहे हैं. उनको डॉक्टरों की शरण में जाना चाहिए और अपना मानसिक इलाज कराना चाहिए. उनकी दिमागी संरचना में गंभीर बीमारी है. 

बीजेपी ने दिया जेडीयू नेता का जवाब 

वहीं जेडीयू के जरिए नीतीश कुमार को बड़ा भाई बताने पर बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ना है. न कोई बड़ा है न कोई छोटा है. नरेंद्र मोदी नीतीश के नेतृत्व में लड़ना है. सीट शेयरिंग पर कोई बातचीत शुरु नहीं हुई है.

Traffic Challan Rules India : चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कटेगा चालान? जानिए ट्रैफिक नियम और पुलिस कब कर सकती है कार्रवाई…?
CBSE update : नवंबर में ही होंगे 10th-12th के प्रेक्टिकल एग्जाम, सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी हुई अधिसूचना
ISRO का EOS-09 मिशन रह गया अधूरा, तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीसरे चरण को पार नहीं कर सका रॉकेट
Sagar Police Irregularities Case: चार थानों की अनियमितताओं पर खुलासा करने वालों को हाई कोर्ट से अंतरिम संरक्षण
Himanta’s magic works again in Assam: NDA विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?