CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pahalgam Terrorist Attack : आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक मौतें, रायपुर के व्यवसायी ने भी दम तोड़ा, सउदी अरब का दौरा छोड़ वापस लौट रहे PM मोदी, ट्रंप ने भी की प्रधानमंत्री से बात

Pahalgam Terrorist Attack : आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक मौतें, रायपुर के व्यवसायी ने भी दम तोड़ा, सउदी अरब का दौरा छोड़ वापस लौट रहे PM मोदी, ट्रंप ने भी की प्रधानमंत्री से बात

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर , 23 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले में दो दर्जन से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर के बाद PM मोदी सउदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट रहे हैं। कुछ घंटे बाद वो नई दिल्‍ली पहुंच जाएंगे वहीं गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्‍ट पर हुए आतंकी हमले में 27 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इतनी बड़ी घटना के बाद अपना सउदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर आधी रात को वापस भारत लौट रहे हैं। सुबह वो कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

अब तक औपचारिक तौर पर जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन की तरफ से केवल 16 टूरिस्‍ट के मारे जाने की जानकारी दी गई है जबकि 10 घायलों की जानकारी भी जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन की तरफ से दी गई है। मरने वालों में छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित नेपाल और यूएई के नागरिक भी शामिल हैं। एक आईबी ऑफिसर और एक नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी इस हमले में मौत की खबर मिली है। गृह मंत्री अमित शाह इस वक्‍त श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

उन्‍होंने एलजी मनोज सिन्‍हा और सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि कुल चार आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें से तीन पाकिस्‍तानी और एक लोकल कश्‍मीरी है।‌

कांग्रेस पार्टी ने सरकार से कहा कि वो उनके साथ है। आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जब दोपहर को यह वारदात हुई तब सैलानी वहां घुड़सवारी कर रहे थे। तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्‍होंने पंजाबी में टूरिस्‍ट से उनका मजहब पूछा।

पहचान स्‍थापित होने के बाद लोगों को मौत के घाट उतारा गया।‌ इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग की गई। अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वैंस ने पहलगाम अटैक पर दुख जताया है। मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं।

गौरतलब हो कि मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया। पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उन पर गोली चलाई।

अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उन पर गोलीबारी कर दी गई।

सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया। गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है। टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं।

पहलगाम आतंकी हमले में एक स्थानीय टूर ऑपरेटर की भी मौत हो गई। जब आतंकियों ने पर्यटकों को मार डाला तो उसने आतंकी को पकड़ने की कोशिश की और उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की, आतंकियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की और वह मारा गया। लोग इस टूर ऑपरेटर के जज्‍बे को सलाम कर रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से खबर आ रही है कि पहलगाम में घटना स्थल के पास से एक बाइक बरामद हुई है। बिना नंबर प्लेट की काले रंग की ये बाइक बताई जा रही है। आतंकी तीन से ज्यादा थे जो बाइक पर सवार होकर आए थे, ऐसा शक जताया जा रहा है कि घटना में एक से ज्यादा वाहन इस्तेमाल हुआ होगा। संदिग्ध बाइक किसकी है, इसकी जांच जारी है।

पीएम नरेंद्र मोदी उस वक्‍त सउदी अरब में थे। पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया।

गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंच चुके हैं। इससे पहले अमित शाह ने आईबी चीफ, जम्‍मू कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की। पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उपलब्‍ध रहे।

आपको बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं। वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई और सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के आलावा अधिकारी सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज कुमार सिन्‍हा से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बात की है।

खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए।

श्रीलंका ने आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ट्रंप ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीएम मोदी से बात की है।

The wait for Diljit’s new film increases : ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर रिलीज की तारीख घोषित
8- 10 साल की दो बच्चियों के साथ एक महीने तक किया रेप, रसीद रुस्तम और नसीर वजीर शेख अरेस्ट
Naxal Encounter Bastar: छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर निर्णायक मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
ट्रेन में अब लगेज लिमिट, ज्यादा सामान लगेगा भारी जुर्माना
Rudrabhishek Dress Code : पान-तंबाकू छोड़िए, धोती पहनिए, फिर कीजिए रुद्राभिषेक — नियम तोड़े तो पुजारी जाएंगे बाहर!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Chhattisgarh Meeting
BJP Chhattisgarh Meeting : भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता

BJP Chhattisgarh Meeting : भाजपा एक बड़ी कार्यशाला…

Korba Illegal Timber
Korba Illegal Timber : 9 लाख की अवैध लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Korba Illegal Timber : शासकीय या वन भूमि…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?