CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘भईया को सिर में गोली मार दी…’ पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के भाई ने बताई दर्दनाक कहानी

‘भईया को सिर में गोली मार दी…’ पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के भाई ने बताई दर्दनाक कहानी

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। Pahalgam Terror Attack News: जम्मू और कश्मीर के ‘आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी को भी आतंकियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। शुभम की मौत ने उनके परिवार को गहरा आघात दिया है। अब इस घटना पर शुभम द्विवेदी के भाई सौरभ द्विवेदी का बयान सामने आया है।

शुभम के भाई ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, ‘शुभम परिवार के 11 सदस्यों के साथ 17 अप्रैल को कश्मीर यात्रा पर गए थे. 23 अप्रैल को उनकी वापसी तय थी, लेकिन एक दिन पहले 22 अप्रैल को ही शुभम के साथ ये दर्दनाक हादसा हो गया।

शुभम अपनी पत्नी के साथ घुड़सवारी करने ऊपर गए थे, तभी वहां आतंकियों ने आकर शुभम का नाम पूछने के बाद उसे गोली मार दी। इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने अपने परिजनों को फोन पर दी।

नाम पूछने के बाद आतंकियों ने शुभम को मारी गोली

सौरभ द्विवेदी के भाई ने बताया कि, ‘भाभी ने फोन पर बताया कि आतंकियों ने शुभम का नाम पूछने के बाद उसके सिर पर गोली मार दी है। शुभम की बॉडी अभी तक हमें नहीं सौंपी गई है। इसमें 2 से 3 दिन का और समय लग सकता है। सरकार से गुहार है कि जल्द से जल्द प्रक्रिया को निपटा कर हमें बॉडी दे दी जाए, ताकि हम लोग अंतिम संस्कार कर सकें। शुभम द्विवेदी के परिजनों को ढांढस बधाने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और डीसीपी ईस्ट एसके सिंह पहुंचे।

घटना वाले दिन शुभम अपनी पत्नी के साथ बैठकर मैगी खा रहे थे, तभी अज्ञात लोग वहां आ पहुंचे। शुभम की पत्नी ने परिजनों को बताया कि उन लोगों ने सबसे पहले शुभम का नाम पूछा, फिर कलमा पढ़ने को कहा, जिसके बाद आतंकियों ने शुभम के सिर पर गोली मार दी।

आतंकियों ने शुभम की पत्नी को गोली नहीं मारी, बल्कि धमकी देते हुए कहा कि जाकर मोदी को बता देना। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। इस घटना को लेकर देश भर में आक्रोश का माहौल है।

Pahalgam Terrorist Attack : आतंकी हमले में दो दर्जन से अधिक मौतें, रायपुर के व्यवसायी ने भी दम तोड़ा, सउदी अरब का दौरा छोड़ वापस लौट रहे PM मोदी, ट्रंप ने भी की प्रधानमंत्री से बात
साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय नागरिकों को नहीं होगी अब पानी की किल्लत, MLA रिकेश की त्वरित पहल से खिले चेहरे
डॉक्टर पर फायरिंग और फिर लखबीर सिंह लंडा गैंग के 3 गुर्गों का एनकाउंटर, जानिए मोगा गैंगस्टर कनेक्शन की पूरी कहानी
रायपुर के 35 वार्डों में जल संकट, महापौर ने कहा – जहां समस्या वहां टैंकरों से भेज रहे पानी, डेढ़ करोड़ का हुआ है टेंडर
Nava Raipur Air Show – तिरंगे के रंग में रंगा आसमान, रोमांच से धड़क उठा दिल
रेप मामले में जांच करने पहुंचे अफसर को खिलाए 6 समोसे, पलट दिया पूरा केस; कोर्ट ने दिया ये आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Reaction On CJP
Pakistan Reaction On CJP : विरोध प्रदर्शन की गूंज पाकिस्तान तक, विशेषज्ञ बोले- स्थानीय मुद्दों पर दें ध्यान

Pakistan Reaction On CJP : पाकिस्तान के मीडिया…

Rahul Gandhi Live
Rahul Gandhi Live : ’10 साल में 152 पेपर लीक’, शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Live : राहुल गांधी नई दिल्ली…

Bigg Boss New Season
Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा

Bigg Boss New Season : खबर है कि…

Free LPG Wedding Scheme
Free LPG Wedding Scheme : PM आवास हितग्राहियों को बेटी की शादी पर मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, MLA रिकेश की घोषणा

Free LPG Wedding Scheme : वैशाली नगर विधायक…

Pendra Accident
Pendra Accident : चलते-चलते धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो, धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?